यहां पर भारत के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित क्विज दिए गए हैं. इस क्विज को प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार कराया गया है. जो SSC/IBPS/ IAS/ State PCS जैसी विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी इसे पढ़कर लाभ उठाएं.
1. किस राज्य सरकार ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों हेतु विश्व बैंक से 29 सितंबर 2012 को नई दिल्ली में एक समझौता किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. हिमाचल प्रदेश
d. असम
Answer: (c) हिमाचल प्रदेश
2. भारतीय रंगमंच कर्मी इब्राहिम अल्काजी को किस देश के शीर्ष सांस्कृतिक पुरस्कार नाइट आफ द आर्डर आफ आटर्स एंड लेटर्स से सम्मानित किया गया? इनको यह सम्मान 28 सितंबर 2012 को प्रदान किया गया.
a. अमेरिका
b. फ्रांस
c. ब्रिटेन
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: (b) फ्रांस
3. 86 वर्षीय बी सत्यनारायण रेड्डी का 6 अक्टूबर 2012 को निधन हो गया. उनके संबंध में कौन सा कथन सही नही है?
a. बी सत्यनारायण रेड्डी उत्तर प्रदेश और उडीसा के राज्यपाल रहे.
b. वह आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले के निवासी थे.
c. वह तेलगूदेशम पार्टी से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे.
d. वह पदम विभूषण से सम्मानित थे.
Answer: (d) वह पदम विभूषण से सम्मानित थे.
4. निम्नलिखित में से किसे कलाधर्मी बेगम अख्तर एकेडमी ऑफ गजल ने लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया. उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में 7 अक्टूबर 2012 को दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण ने प्रदान किया.
a. आबिदा परवीन
b. बेगम अख्तर
c. पंकज उदास
d. गुलाम हैदर
Answer: (a) आबिदा परवीन
5. इतिहासकार मार्क्सवादी विचारक एरिक होब्सबॉम का 1 अक्टूबर 2012 को निधन हो गया. वह किस देश के नागरिक थे?
a. चीन
b. जापान
c. ब्रिटेन
d. अमेरिका
Answer: (c) ब्रिटेन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation