भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सीधी भर्ती -(डीआर) में ग्रेड 'बी' (सामान्य) अधिकारियों के 163 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. एप्लीकेशन भारतीय नागरिकों, नेपाल और भूटान के नागरिकों, म्यांमार और श्रीलंका से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे के साथ भारतीय मूल के व्यक्तियों, और जिसके पक्ष में भारत सरकार ने पात्रता प्रमाण्पत्र जारी किये हैं, उन उम्मीदवारों से आमंत्रित किये जाते हैं.
पात्र उम्मीदवार 09 अगस्त 2016 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी ग्रेड बी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड 'बी' (सामान्य) नौकरी के अधिकारियों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: 60% अंक (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी के मामले में 50%) या समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातक की डिग्री और इसके साथ ही 12 वीं (या डिप्लोमा या समकक्ष) और 10 वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें.
आयु सीमा: 21-30 वर्ष
भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड 'बी' (सामान्य) पद के अधिकारियों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित साक्षात्कार / परीक्षा के आधार किया जाएगा.
भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड 'बी' (सामान्य) पद के अधिकारियों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 09 अगस्त 2016 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड 'बी' (सामान्य) पद के अधिकारियों के लिए परीक्षा पैटर्न:
ग्रेड 'बी' (सामान्य) में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के लिए परीक्षा दो चरणों अर्थात, पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) और द्वितीय चरण में ऑनलाइन परीक्षा (वर्णात्मक) ली जाएगी
परीक्षा का नाम | परीक्षा का प्रकार | अंक |
पेपर I: आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दे | वस्तुनिष्ठ प्रकार | 100 |
पेपर II: अंग्रेजी (लेखन कौशल) | वर्णात्मक, कीबोर्ड की सहायता से टाइप किया जायेगा. | 100 |
पेपर III: | वस्तुनिष्ठ प्रकार | 100 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2016
पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा: 04 सितंबर 2016
द्वितीय चरण की ऑनलाइन परीक्षा: 19 सितम्बर 2016
भारतीय रिजर्व बैंक रिक्ति विवरण:
पद का नाम: अधिकारी (सामान्य) ग्रेड 'बी' - 163 पद
महत्वपूर्ण लिंक | |
विस्तृत अधिसूचना | |
आधिकारिक वेबसाइट |
|
विशिष्ट अध्ययन सामग्री सहित इस परीक्षा की तैयारी करें.
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्नोत्तरी देकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें.
इस अधिसूचना के बारे में कोई प्रश्न है? चर्चा करने के लिये यहां क्लिक करें.
नवीनतम करेंट अफेयर्स के लिये क्लिक करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation