मैं IIIrd इयर Engineering का विद्यार्थी हूं। पिछले कुछ महीने से कुछ भी करने का मन नहीं करता है। बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। पढ़ाई में भी पीछे होता जा रहा हूं। समझ नहीं आता कि मैं क्या करुं। कृपया समझाएं।
रोनित सिंह
इससे पहले कि आप मेरा उत्तर पढते हुए बोर हो ज् ाए, मुझे शायद जल्दी करनी पडेगी। बोरियत कई बातों से जुडी होती है जिनमे से Repetition, Monotony, लक्ष्यों में Confusion, Stress इत्यादि मुख्य कारण हो सकते हैं। बोरियत से उबरने का कोई एक मात्र Solution नहीं है। हर व्यक्ति अपनी परिस्थिति स्वरूप विभिन्न प्रयास कर सकता है। आपक ो भी निम्न कोशिशों के बारे में सोचना चाहिए :
स्वयं को समझाइए- हर व्यक्ति हर प्रकार का कार्य नहीं क र सकता है। सबकी रुचि अलग-अलग होती है। उसे समझिए और उसके अनुरूप भी कॅरियर एवं कार्य की दिशा को पकडिए। हर व्यक्ति के कार्य के Peak Time भी अलग अलग होते हैं। कोई दिन में अपनी Peak Performance दे सकता है तो कोई शाम या रात को। अपनी Peak समय पर दी गयी Performance आपको लक्ष्यों के और समीप ले ज् ाएगी।
परिवर्तन लाइए- यह परिवर्तन पढाई करने की ज् ागह, मित्रों की संगति, भिन्न समय, कार्यो के क्रम इत्यादि किसी भी प्रकार से किया जा सकता है। यदि आपको हर रोज सुबह से लेकर शाम के भोजन में सिर्फ आलू ही खाने के मिले तो बहुत जल्दी ही आलू आपके भोजन की लिस्ट से गायब हो जाएंगे। जब आप भोजन, वस्त्रों एवं मनोरंज् ान में नित्य परिवर्तन चाहते हैं तो कार्यो में क्यों नहीं। याद रखिए, इस परिवर्तन में भी नियमित परिवर्तन आवश्यक है।
Breaks लीजिए- अपने शरीर के संग, ज् ाबरदस्ती करेंगे तो दिमाग भी शिथिल पड जाएगा। अत: शरीर को नियमित Rest और Breaks दीजिए। हर 90-120 Minutes में थोडे समय के लिए Break ले कर जब आप पुन: कार्य पर ध्यान देंगे तो अधिक स्फूर्ति महसूस करेंगे।
Hobbies बनाइए- अच्छी Hobbies एवं Interest आपको तरोताजा रख सकते हैं। एक नया Perspective प्रदान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आज अधिकतर विद्यार्थियों के पास Camera वाला Cell Phone होता है, परन्तु वह Camera का इस्त् ोमाल बहुत कम करते हें। यदि आप अपने Breaks के दौरान ही अपने आपसपास की चीजों, स्थितियों एवं व्यक्तियों की Pictures खींचना शुरू कर दें तो कितनी रोचकता पैदा कर सकते हैं।
TIPs लीजिए- आपके इर्दगिर्द सभी सफल व्यक्ति इस तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। वे अपनी Boredom के कारणों को कैसे ढूंढत् ो है और उसे दूर करने के लिए क्या प्रयास करते हैं। उनके अनुभवों का लाभ उठाइए।
Rewards दीजिए- अपने बडे लक्ष्यों को साप्ताहिक एवं दैनिक लक्ष्यों में परिवर्तित कीजिए। उनके पूरा होना पर स्वयं को Rewards दीजिए चाहे वह किसी मनपसन्द चीज को खाने की बात हो या किसी विशिष्ट मित्र के संग कुछ समय अधिक बिताने की। आप अपने मित्रों को भी इस Reward System में शामिल कर सकते हैं।
राजीव खुराना
कॅरियर व मैनेजमेंट कंसल्टेंट
rajivkhurana@jagran.com
पढ़ाई में भी पीछे होता जा रहा हूं
मैं IIIrd इयर Engineering का विद्यार्थी हूं पिछले कुछ महीने से कुछ भी करने का मन नहीं करता है बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं
Comments
All Comments (0)
Join the conversation