प्रमुख व्यक्तित्व
ए. आर. रहमान
जाने माने भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान को वल्र्ड इकोनॉमी फोरम द्वारा प्रतिष्ठित क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार स्विट्जरलैंड में आयोजित किए गए वल्र्ड इकोनॉमी फोरम की वार्षिक बैठक में प्रदान किया गया है। रहमान को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से बार्सिलोना से आए ऑपेरा आर्टिस्ट जोस कारेरास के साथ दिया गया है।
पं. भीमसेन जोशी
भारतीय शास्त्रीय संगीत को नए मुकाम तक पहुंचाने वाले, सुविख्यात गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का 24 जनवरी को 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। पंडित जी का संबंध किराना घराने से था। शास्त्रीय संगीत में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के चलते जोशी जी को सन् 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इन्हें सन् 1972 में पद्मश्री पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। भीमसेन जोशी जी का जन्म 4 फरवरी सन् 1922 को कर्नाटक के गडक में हुआ था।
अनिल पुंज
जानेमाने बास्केटबाल खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता अनिल कुमार पुंज का 63 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये सन 1970 में बैंकाक एशियाई खेलों में और सन 1971 एवं 1973 में भारतीय टीम के साथ एशियाई बास्केटबाल चैंम्पियनशिप में शामिल हुए थे।
सुचित्रा मित्रा
रवीन्द्र संगीत को नई पहचान देने वाली सुप्रसिद्घ गायिका सुचित्रा मित्रा (86) का कोलकाता में निधन हो गया। इन्हें सन 1973 में पद्मश्री और सन 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1971 में बांग्ला मुक्ति आंदोलन के दौरान उनके द्वारा गाया गया गीत 'आमार सोनार बांग्लाÓ पूरे बंगाल में प्रसिद्घ हुआ था, जिसका गायन आज भी विभिन्न उत्सवों के दौरान किया जाता है।
बलिराम भगत
लोकसभा अध्यक्ष रह चुके बलिराम भगत का लंबी बीमारी के बाद 2 जनवरी, 2011 को देहांत हो गया। इनकी अवस्था 89 वर्ष की थी। भगत को 5 जनवरी, 1976 आपातकाल के दौरान लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था। बलिराम भगत का जन्म 7 अक्टूबर,1922 में बिहार के पटना में हुआ था और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।
पलाश: राजपुष्प
पलाश को उत्तर प्रदेश राज्य का राजपुष्प घोषित कर दिया गया है। दस वर्ष पहले अविभाजित उत्तर प्रदेश का राजपुष्प ब्रह्मï कमल था परन्तु उत्तराखंड बनने के बाद राज्य का कोई राज्य पुष्प नही था। प्रदेश के वन विभाग ने पलाश की धार्मिक व औषधीय गुणों के कारण इसे प्रदेश सरकार से राजपुष्प बनाए जाने की मांग की थी। फूलों की कई प्रजातियों पर शोध करने के बाद आखिरकार पलाश को राजपुष्प के रूप में मान्यता दे दी गई।
जूलियन असांजे
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को सिडनी शांति फाउंडेशन द्वारा मानवाधिकार के क्षेत्र में असाधारण योगदान व साहस के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन ने बताया असांजे को यह पुरस्कार उनके द्वारा राजनीति के क्षेत्र में किए गए साहसिक कार्यों और पत्रकारिता की पुरानी परम्पराओं को नई चुनौती देने के लिए दिया गया है।
सुषमा नाथ
भारत की पहली महिला वित्त सचिव बनने का गौरव मध्य प्रदेश कैडर की 1974 बैच की अधिकारी सुषमा नाथ को प्राप्त हुआ है। 3 फरवरी को अशोक चावला के स्थान पर वित्त सचिव बनीं सुषमा इससे पूर्व व्यय विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
महात्मा गांधी
अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका के एक सर्वेक्षण में दुनिया के 25 सर्वकालिक नेताओं की सूची में राष्टï्रपिता महात्मा गांधी को पहला स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा को 13 वें और मुगल बादशाह अकबर को 16 वां स्थान मिला है। बापू को यह स्थान सत्य, अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए बिना कोई लड़ाई लड़े शांतिपूर्ण विरोध से भारत मे ब्रिटिश राज को खत्म करने के लिए दिया गया है। पूर्व अमेरिकी राष्टï्रपति रोनाल्ड रीगन की 100वीं जयंती पर जारी की गई 25 सर्वकालिक नेताओं की सूची में दूसरे स्थान पर अलेक्जेंडर द ग्रेट (सिकंदर) को रखा गया है।
वजाहत हबीबुल्लाह
केंद्रीय सूचना आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके वजाहत हबीबुल्लाह 3 फरवरी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। मो. शफी के स्थान पर नियुक्त हुए 1968 बैच के अधिकारी हबीबुल्लाह 3 वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। धर्म निरपेक्षता के लिए राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित हबीबुल्लाह वर्ष 2005 में देश के पहले सूचना आयोग के प्रमुख बनाए गए थे।
एलिजाबेथ टेलर
हॉलीवुड की सुपरिचित अभिनेत्री और ऑस्कर पुरस्कार विजेता एलिजाबेथ टेलर का 79 वर्ष की उम्र में 23 मार्च को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। इनका का जन्म 27 फरवरी, 1932 को लंदन में हुआ था। एलिजाबेथ को सन 1966 में फिल्म हू इज अफ्रेड ऑफ वर्जीनिया वोल्फ और वर्ष 1960 में फिल्म बटरफ्लाई एट-8 के लिए आस्कर दिया गया था। एलिजाबेथ को इंग्लैंड की महारानी ने डैम की उपाधि से सम्मानित किया था।
अर्जुन सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह का 4 मार्च को देहांत हो गया। 1957 में मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अर्जुन सिंह का जन्म 5 नवंबर, 1930 को हुआ था। वे सन 1980 से 85 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और बाद में इन्होंने पंजाब के राज्यपाल का पद भी ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी इन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली।
प्रो. संजय शर्मा
भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविद् प्रो. संजय शर्मा को अमेरिका के प्रतिष्ठित वरमोंट बिजनेस स्कूल का डीन नियुक्त किया गया है। प्रो. शर्मा इससे पहले कनाडा स्थित कोनकोर्डिया विश्वविद्यालय के जॉन मोलसन स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन थे। प्रो. शर्मा के चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान इस बिजनेस स्कूल ने विश्व के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में जगह बना ली थी।
जापान में जलजला
जापान में 11 मार्च को 8.9 रिक्टर की तीव्रता से आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी से हजारों लोगों की मौत हो गई। भूकंप के झटकों और 33 फीट ऊंची सुनामी लहरों ने जापान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया। भूकंप के बाद जापान के मियागी प्रांत और टोक्यो से 250 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित फुफुशिमा प्रांतों के नाभिकीय ऊर्जा केंद्रों के कूलिंग सिस्टम (बिजली बनाने वाले संयंत्र को ठंडा रखने वाली प्रणाली) खराब हो जाने से उसमें कई विस्फोट हुए, इसके बाद रेडियोधर्मी विकिरण प्रारम्भ हो गया था।
आलोक तोमर
बेबाक पत्रकारिता के लिए विख्यात पत्रकार आलोक तोमर का 50 वर्ष की अवस्था में 20 मार्च को दिल्ली में निधन हो गया। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक पत्रकारिता से जुड़े रहे तोमर ने अपने कॅरियर की शुरुआत राष्टï्रवादी विचारधारा वाले स्वदेश अखबार से की थी पर उन्हें खास पहचान जनसत्ता अखबार से मिली। मध्य प्रदेश में 27 दिसम्बर,1960 को जन्में आलोक तोमर ने बेहद लोकप्रिय टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पतिÓ का स्वरूप तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कृष्ण प्रसाद भट्टराई
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टïाराई का दिल का दौरा पडऩे से 4 मार्च को राजधानी काठमांडू में निधन हो गया। नेपाली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व अध्यक्ष रहे 87 वर्षीय के.पी भट्टराई नेपाली संसद के संस्थापक नेता थे।
मिखाइल सिमोनोव
जेट फाइटर सुखोई विमान के डिजायनर मिखाइल सिमोनोव का 4 मार्च को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सिमोनोव ने 1950 में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और 1970 में सुखोई कंपनी के डिप्टी चीफ डिजायनर का पद संभाला। उनके कार्यकाल में ही सुखोई-24, सुखोई-27, सुखोई-25 जैसे विमान सोवियत वायुसेना के हिस्सा बनें। दोहरे इंजन, डबल फिन व ध्वनि से करीब ढ़ाई गुनी रफ्तार से उडऩे वाले व 'सोवियत डिफेंस सुप्रीमेसीÓ का प्रतीक माने जाने इन विमानों ने दुनिया के एवयोनिक्स का इतिहास ही बदल कर रख दिया।
आशा भोंसले
सुपरिचित पाश्र्यगायिका आशा भोंसले को संगीत के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए इंग्लैंड की संसद हाउस ऑफ कामंस में 23 मार्च को सम्मानित किया। उन्हें इंग्लैंड के प्रवासी भारतीय और इंग्लैंड के लेबर पार्टी के सांसद कीथ वाज द्वारा सम्मानित किया गया। सन 1943 में बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली आशा जी ने करीब 1000 फिल्मों में अपनी आवाज का योगदान दिया है। इन्हें सन 2009 में वल्र्ड रिकार्ड अकादमी द्वारा सर्वाधिक रिकॉर्डेड कलाकार के खिताब से सम्मानित किया गया था।
इंटरसेप्टर मिसाइल
भारत ने रक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेश निर्मित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने में सक्षम इस मिसाइल को उड़ीसा के व्हीलर द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र आरटीआर से प्रक्षेपित किया गया। आंतरिक नेवीगेशन प्रणाली व उच्च तकनीकी वाले कंप्यूटर और इलेक्ट्रो मेकैनिकल एक्टीवेटर से सुसज्जित इस मिसाइल को जमीन पर स्थित आधुनिक रडारों से संकेत मिलते हैं और यह आसानी से किसी भी मिसाइल को अपना निशाना बना लेती है।
दादा साहेब एकेडमी अवार्ड
भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की जयंती पर हिंदी फिल्मों में योगदान के लिए प्रसिद्घ अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा और धर्मेंद्र को दादा साहेब एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा गया। नवोदित अभिनेत्री व शत्रुध्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा को उनकी पहली फिल्म 'दबंगÓ में बेहतरीन अभिनय के लिए 'बेस्ट डेब्यू अवार्डÓ से सम्मानित किया गया। 'ही मैनÓ के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को प्रतिष्ठित 'फाल्के रत्नÓ अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं शत्रुध्न सिन्हा को फिल्म और राजनीति में समानांतर योगदान के लिए 'लेजेंडरी आर्टिस्ट अवार्डÓ भी दिया गया। दादा साहेब फाल्के की जयंती पर प्रति वर्ष 30 अप्रैल को यह पुरस्कार दिए जाते हैं।
पीएसएलवी-16
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)े के ध्रुवीय उपग्रह यान पीएसएलवी-16 से तीन उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में 20 अप्रैल को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। देश के आधुनिकतम रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट रिसोर्ससैट- 2 और दो छोटे स्पेस क्राफ्ट्स को श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से पीएसएलवी-16 की मदद से पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है। इन सैटेलाइटों से प्राकृतिक संसाधनों का पता लगाने के साथ-साथ उनके अध्ययन में भी योगदान मिलेगा।
यास्मीन अबरार अहमद
राष्टरीय महिला आयोग की सदस्य यास्मीन अबरार को राष्टï्रीय महिला आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें 8 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुईं डा. गिरिजा व्यास के स्थान पर नियुक्त किया गया है। अबरार वर्ष 2005 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं हैं।
बिनायक सेन
मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन को दक्षिण कोरिया के पुरस्कार 'ग्वांगजू अवॉर्डÓ के लिए चुना गया है। 21 अप्रैल को सियोल में ग्वांगजू पुरस्कार समिति द्वारा सेन को ग्वांगजू अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। ग्वांगजू अवॉर्ड प्रत्येक वर्ष एशिया में मानवाधिकार, शांति, लोकतंत्र और न्याय के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया जाता है।
सत्य साईं बाबा
विश्व प्रसिद्घ आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा का आंध्र प्रदेश के अनन्तपुर जिले के पुट्टापर्थी में 24 अप्रैल को निधन हो गया। श्री सत्य साईं का जन्म 23 नवंबर 1926 को आंध्र प्रदेश के अनन्तपुर जिले के पुट्टापर्थी में हुआ था। उनके बचपन का नाम सत्यनारायण राजू था। केवल 14 वर्ष की उम्र में सन 1940 में उन्होंने स्वयं को शिरडी के साईं बाबा के रूप में घोषित कर दिया था। वर्ष 1972 में श्री साईं बाबा ने 'साईं सेंट्रल ट्रस्टÓ की स्थापना की।
सुनीता कृष्णन
महिलाओं की तस्करी के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाली सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन को 'वाइटल वायसेज ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्डÓ के मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 13 अप्रैल को अमेरिका के कैनेडी सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने दिया। मानव तस्करी के खिलाफ मुहिम की अगुवा और गैर सरकारी संगठन 'प्राज्वलाÓ की सह संस्थापक हैदराबाद निवासी सुनीता खुद भी मानव तस्करी की शिकार बन चुकी हैं।
रंजन मथाई
रंजन मथाई देश के अगले विदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मथाई अगस्त में यह पद सम्भालेंगे और अगले दो वर्षों तक यह पद इनके पास ही रहेगा। मथाई की नियुक्ति 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहीं निरुपमा राव के स्थान पर हुई है। राव को अमेरिका में भारत का राजदूत बनाया गया है। 59 वर्षीय मथाई पूना विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए करने के बाद वर्ष 1974 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए और तब से वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। मथाई 1998 में विदेश मंत्रालय में श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश और मालदीव डिवीजन के संयुक्त सचिव के पद रहे।
मकबूल फिदा हुसैन
भारत के प्रसिद्घ चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का 95 वर्ष की आयु में 9 जून को लंदन में निधन हो गया। इन्हें भारत का पिकासो के नाम से जाना जाता था। हुसैन का जन्म महाराष्टï्र के पंढरपुर में 17 सितंबर, 1917 को हुआ था। इन्होंने अपना कॅरियर बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर बनाते हुए शुरू किया था। हुसैन को 1947 में एक प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट के रूप में पहचान मिली और वर्ष 1952 में उनकी पहली एकल प्रदर्शनी ज्यूरिख में लगी। इन्हें सन 1955 में पद्मश्री,1973 में पद्मभूषण,1991 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। हिंदू देवी- देवताओं के विवादास्पद चित्र बनाने के कारण हुसैन की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्हें देश छोडऩा पड़ा। हुसैन ने वर्ष 2010 में कतर की नागरिकता स्वीकार कर ली थी।
पृथ्वी-2 मिसाइल
भारत की पहली स्वदेश निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण 9 जून को ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से किया गया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम यह मिसाइल सतह से सतह पर 350 किमी. तक मार करने में सक्षम है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा निर्मित पृथ्वी-2 किसी भी बैलास्टिक मिसाइल को धोखा देने में सक्षम है। इस मिसाइल में आधुनिक इंटीरियर नेविगेशन सिस्टम का उपयोग किया गया है। पृथ्वी-2 मिसाइल का आठ महीनों में यह चौथा सफल परीक्षण था।
आइएनएस काब्रा
पूर्णत: स्वदेश निर्मित युद्घपोत आइएनएस काब्रा 8 जून को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। खोज और राहत अभियानों में मददगार इस पोत की अधिकतम गति 35 नॉट है। तेजी से मुडऩे में सक्षम आइएनएस काब्रा का निर्माण समुद्र प्रदूषण नियंत्रण पर अंतरराष्टï्रीय समुद्री संगठन के मानकों के अनुरूप किया गया है। भारतीय नौसेना को इससे हल्की लड़ाईयों से निपटने और समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई करने में काफी सहायता मिलेगी। इस जंगी जहाज का नाम अंडमान निकोबार द्वीप समूह के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है।
सुकन्या राय
भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक 14 वर्षीय सुकन्या राय ने अमेरिका की प्रतिष्ठित नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का खिताब अंग्रेजी के शब्द 'सिमेट्रिचुअसÓ की सही स्पेलिंग बताकर जीत लिया। यह प्रतियोगिता अमेरिकी छात्रों में बेहद लोकप्रिय है और लगातार चौथी बार भारतीय मूल के विद्यार्थियों ने इस पर अपना कब्जा किया है। आठवीं की छात्रा सुकन्या इससे पहले भी दो बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। प्रतियोगिता में कुल 275 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
शलाका सम्मान
दिल्ली हिंदी अकादमी द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित शलाका सम्मान से अरविन्द कुमार को 24 जून को सम्मानित किया गया है। हिन्दी के जाने-माने लेखक अरविन्द कुमार को वर्ष 2011 का यह सम्मान हिंदी समानन्तर कोष तैयार करने के लिए दिया गया है। अन्य सम्मान इस प्रकार हैं- गद्य सम्मान- प्रो. परमानन्द श्रीवास्तव, विशिष्टï योगदान सम्मान- बृज मोहन बख्शी, बाल साहित्य सम्मान- श्रीकृष्ण शलभ, नाटक सम्मान- देवेन्द्र राज अंकुर, हास्य सम्मान- डा. आलोक पुराणिक
आर.के.सिंह
बिहार कैडर के 1975 बैच के आईएएस अधिकारी राजकुमार सिंह को केंद्रीय गृह सचिव का पद दिया गया है। वह 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे जी.के. पिल्लै का स्थान लेंगे। सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा दो वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व सिंह रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव के पद पर थे। वर्ष 1997 से 99 तक बिहार में गृह सचिव रह चुके सिंह इस पद पर नियुक्त होने वाले बिहार कैडर के दूसरे अधिकारी हैं।
उस्ताद असद अली खान
पद्मभूषण से सम्मानित रुद्रवीणा के मशहूर वादक उस्ताद असद अली खान का 14 जून को देहांत हो गया। उनकी आयु 74 वर्ष थी। जयपुर के बीकानेर घराने का प्रतिनिधित्व करने वाले असद अली खान को शास्त्रीय संगीत में योगदान के लिए वर्ष 1977 में संगीत नाटक अकादमी और वर्ष 2008 में पद्मभूषण पुरस्कार दिया गया था। इनका जन्म 1937 में अलवर राजस्थान में हुआ था और संगीत की शिक्षा अपने पिता जयपुर घराने के संगीतकार उस्ताद सादिक अली खान से प्राप्त की थी।
भजन लाल
लंबे समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भजनलाल का 81 वर्ष की अवस्था में 3 जून को निधन हो गया। 1860 में पंजाब प्रांत के बहावलपुर (पाकिस्तान) में जन्मे भजन लाल ने अपना राजनीतिक कॅरियर एक पंच के रूप में किया। भजनलाल 1979 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री व 1988 में योजना आयोग के सदस्य बनाए गए। ये सन 1991 में दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। 2007 में भजन लाल ने हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी का गठन किया।
बान की मून
संयुक्त राष्र महासभा के महासचिव बान की मून को दोबारा संयुक्त राष्टर काप्रमुख चुन लिया गया है। महासभा में हुए मतदान में 192 सदस्य देशों द्वारा मून को सर्वसम्मति से वैश्विक निकाय का महासचिव चुना लिया गया। 67 वर्षीय मून का दूसरा कार्यकाल वर्ष 2012 से 2016 तक रहेगा, उन्होंने वर्ष 2007 में पहली बार संयुक्त राष्टर महासभा के महासचिव कोफी अन्नान के स्थान पर यूएन की कमान संभाली थी।
सैप ब्लैटर
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष सैप ब्लैटर को एक बार फिर 1 जून को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया है। ज्यूरिख में सम्पन्न हुई फीफा की 61वीं वार्षिक कांग्रेस में हुए चुनाव में ब्लैटर एक मात्र उम्मीदवार थे। 75 वर्षीय ब्लैटर 2015 तक फीफा के अध्यक्ष बने रहेंगे। इन चुनावों में उन्हें 203 देशों के 186 वोट मिले। ब्लैटर 1998 में पहली बार फीफा के अध्यक्ष चुने गए, इसके बाद वह वर्ष 2002 में दूसरी बार और 2007 में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनाए गए।
क्रिस्टीन लैगार्ड
फ्रांस की वित्त मंत्री क्रिस्टीन लैगार्ड को 29 जून को अंतरराष्टरीय मुद्रा कोष का नया प्रमुख बनाया गया है। 55 वर्षीय लैगार्ड, 1944 में स्थापित विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था के प्रमुख के तौर पर चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। इनकी नियुक्ति यौन उत्पीडऩ के आरोपों में फंसे आईएमएफ के पूर्व प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस कान के स्थान पर हुई है।
अतुल खरे
भारतीय मूल के अतुल खरे को संयुक्त राष्ट के प्रमुख बान की मून द्वारा कामकाज में सुझाव देने वाले बदलाव प्रबंधन दल (सीएमटी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इससे पहले ये यूएन के शांति रक्षा अभियानों में सहायक महासचिव के पद पर रह चुके हैं। सीएसटी के प्रमुख के तौर पर इनका कार्य वित्तीय संकट से निपटने, तेजी से हो रहे बदलावों में प्रभावशाली भूमिका निभाने और प्रबंधन संस्कृति की स्थापना व संगठन की कार्य क्षमता को बढ़ाना है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation