1. हाल ही में अमेरिकी कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक रिसर्च के अनुसार भारी प्रदूषण के कारण गर्भ में जेनेटिक परिवर्तन हो जाता है, जिससे अस्थमा, कैंसर आदि रोग होने की आशंका काफी बढ जाती है। निम्न में वह कौन सा जीन है, जिसमें जेनेटिक परिवर्तन देखा गया?
(क) एसीएसएल 1 (ख) एसीएसएल 2
(ग) एसीएसएल 3 (घ) एसीएसएल 4
2. पिछले दिनों स्पेन के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा लार टेस्ट विकसित किया है, जिससे 23 मादक दवाओं का पता चल सकता है। यह टेस्ट विकसित करने वाली संस्था है?
(क) यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सिलोना (ख)सेंटियागो डी कॅम्पोटिला
(ग)एमआईटी (घ) जॉन फिलिप सांइस इंस्टीट्यूट
3. अमेरिकन असोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ सांइस की सालाना बैठक में प्रस्तुत एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, वातावरण में कार्बन एमीशन की वृद्धि दर सन् 1990 के दशक की तुलना में अब भी काफी ज्यादा है। क्या आप बता सकते हैं कि सन् 2000 के बाद कार्बन एमीशन की सालाना वृद्धि दर क्या है?
(क) 3.5 प्रतिशत (ख) 35 प्रतिशत
(ग) 5.5 प्रतिशत (घ) 55 प्रतिशत
4. इन दिनों अमेरिकी शोधकर्ता विटामिंस व अन्य खनिज लवण द्वारा एक ऐसी गोली बनाने में जुटे हैं, जो श्रवण ह्वास (हियरिंग लॉस) को प्रभावी तरीके से रोक सकती है। इस गोली में निम्न में कौन से विटामिंस व खनिज लवण हो सकते हैं?
(क) विटामिन सी, ई, बिटा कैरोटिन व फास्फोरस (ख) विटामिन सी, ई, बिटा कैरोटिन व प्रोटीन
(ग) विटामिन सी, ई, बिटा कैरोटिन व वसा (घ) विटामिन सी, ई, बिटा कैरोटिन व मैग्निशियम
5. हाल ही में भारत का एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान ने पार्किंसन रोग के इलाज के लिए स्टेम सेल ट्रायल शुरू किया है। क्या आप बता सकते हैं कि वह कौन सा संस्थान है?
(क) लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (ख) एम्स
(ग) राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल (घ) इनमें से कोई नहीं
6. तनाव संबंधित वह कौन सा हार्मोन है, जो धैर्यवान व्यक्तियों में कम पाया जाता है?
(क) नेटासोल (ख) पार्टिसोल
(ग) कार्टिसोल (घ) कार्टिनॉल
7. प्रमुख अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शीघ्र ही पृथ्वी सरीखे ग्रह मिलने की संभावना ज्यादा है। यह ग्रह कितनी दूरी पर हो सकते हैं?
(क) 10-30 प्रकाश वर्ष दूर (ख) 20-60 प्रकाश वर्ष दूर
(ग) 100-200 प्रकाश वर्ष दूर (घ) 5-10 प्रकाश वर्ष दूर
8. हाल ही में देश की चार संस्थाओं के पांच वैज्ञानिकों ने कुछ इस तरह की बैक्टीरिया की खोज की है, जो ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बैक्टीरिया कार्बनडाईऑक्साइड को किस उपयोगी पदार्थ में बदल देता है?
(क) जल (ख) कैल्सियम कार्बाेनेट
(ग) ऑक्सीजन (घ) हाइड्रोजन
9. प्रोसिडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ल्युकोमिया को आर्सेनिक व विटामिन ए के जरिए ठीक किया जा सकता है। यह महत्वपूर्ण खोज किस देश की देन है?
(क) अमेरिका (ख) ब्रिटेन
(ग) मलेशिया (घ) चीन
10. पिछले दिनों बर्सिलोना में सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाला विश्व का पहला मोबाइल फोन प्रदर्शित किया गया, जो सामान्य प्लग के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन है?
(क) ब्ल्यू अर्थ (ख) ब्ल्यू टॉक
(ग) रेड अर्थ (घ) रेड टॉक सही
उत्तर-1.(ग), 2.(ख), 3.(क), 4.(घ), 5.(ख),6.(ग), 7.(क), 8.(ख), 9.(घ), 10.(क)
प्रस्तुति : रामनयन सिंह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation