स्टेफेनिया बनीं मिस यूनिवर्स

Dec 30, 2009, 04:09 IST

इस वर्ष भारतीय प्रधानमंत्री ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस के मेहमान बनने वाले पहले राजकीय अतिथि बने, वहीं अंतरिक्ष में चंद्रयान-1 ने पानी खोजकर नई उपलब्धि हासिल की। सत्यम घोटाला, राष्ट्रीय जांच एजेंसी का गठन, स्वाइन फ्लू भी चर्चा में रहे।

इस वर्ष भारतीय प्रधानमंत्री ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद व्हाइट हाउस के मेहमान बनने वाले पहले राजकीय अतिथि बने, वहीं अंतरिक्ष में चंद्रयान-1 ने पानी खोजकर नई उपलब्धि हासिल की। सत्यम घोटाला, राष्ट्रीय जांच एजेंसी का गठन, स्वाइन फ्लू भी चर्चा में रहे।

मिस इंडिया

दिल्ली की 22 वर्षीया मॉडल एकता चौधरी ने मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता। वहीं पुणे की पूजा चोपडा को मिस इंडिया व‌र्ल्ड और मुंबई की श्रिया किशोर मिस इंडिया अर्थ चुनी गईं।

मिस यूनिवर्स

58वींमिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन अटलांटिक महासागर में स्थित द्वीप समूह बहामास में किया गया था। 18 वर्षीया मिस वेनेजुएला स्टेफनिया फर्र्नाडीज ने 83 देशों की प्रतिनिधियों को पीछे छोडकर प्रतियोगिता जीती।

मिस व‌र्ल्ड मिस व‌र्ल्ड 2009 का खिताब मिस जिब्राल्टर कैने एल्डोरिनो ने जीता। उनके अलावा मिस मेक्सिको पर्ला बेल्ट्रान को प्रतियोगिता में दूसरा और मिस साउथ अफ्रीका तातुम केश्वर को तीसरा स्थान मिला। मिस इंडिया पूजा चोपडा पैर में फ्रैक्चर के बावजूद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड तक पहुंचने में सफल रही थीं। मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता का यह 59वां साल था और यह दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित हुई थी।

मैन बुकर पुरस्कार

अंग्रेजी में उपन्यास लेखन के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार इस वर्ष ब्रिटेन की लेखिका हिलेरी मांटेल को दिया गया। 57 वर्षीया हिलेरी ने 50 हजार पौंड की राशि का यह पुरस्कार अपने उपन्यास वुल्फ हॉल के लिए प्राप्त किया। यह उपन्यास वर्ष 1520 के दौरान इंग्लैण्ड के राजा हेनरी अष्टम के शासनकाल में प्रधानमंत्री थॉमस क्रॉमवेल के शक्तिशाली उदय के बारे में लिखा गया है। पिछले साल यह पुरस्कार भारत के अरविंद अडिगा ने जीता था।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किए गए पुरस्कार इस प्रकार रहे-

- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कांचिवरम (तमिल)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: अडूर गोपालकृष्णन, नालू पेन्नूंगल (मलयालम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: प्रकाशराज, कांचिवरम

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: उमाश्री, गुलाबी टॉकीज (कन्नड)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (संपूर्ण मनोरंजन) : चक दे इंडिया (हिंदी) सर्वश्रेष्ठ फिल्म (परिवार कल्याण): तारे जमींपर (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: शरद गोएकर, टिंग्या (मराठी)

सर्वश्रेष्ठ गायक: शंकर महादेवन, तारे जमीं पर

सर्वश्रेष्ठ गायिका : श्रेया घोषाल, जब वी मेट (हिंदी) सर्वश्रेष्ठ संगीत: औसेप्पाचन, ओरे कदाल (मलयालम)

सर्वश्रेष्ठ गीत: प्रसून जोशी, तारे जमीं पर

राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म (नर्गिस दत्त अवॉर्ड) : धर्म (हिंदी)

नोबेल पुरस्कार

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला। इसके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए शांति का नोबेल पाने वालों की संख्या 3 हो गई। उनके अलावा 12 अन्य लोग भी इस साल नोबेल के हकदार बने। जहां भौतिकी, रसायन व चिकित्सा में तीन-तीन लोगों को नोबेल दिया गया, वहीं अर्थशास्त्र में दो व साहित्य में एक व्यक्ति को यह सम्मान मिला।

साहित्य : रोमानिया व जर्मनी की विख्यात लेखिका हेर्ता मुलर को साहित्य लेखन का नोबेल पुरस्कार मिला। अर्थशास्त्र: अमेरिका के इलिनर ऑस्ट्रम व ओलिवर विलियम्सन को इथिकल कार्पोरेट गवर्नेंस और प्राकृतिकसंसाधनों के प्रबंधन पर शोध के लिए संयुक्त रूप से नोबेल दिया गया। ऑस्ट्रम अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाली पहली महिला बनीं।

भौतिकी: चीनी मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक चा‌र्ल्स के. काव को ऑप्टिकल फाइबर की खोज के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा मिला। काव के साथ इमेजिंग सेमीकंडक्टर सर्किट - सीसीडी सेंसर का आविष्कार करने वाले कनाडाई मूल के विलार्ड बॉयल व अमेरिका के जॉर्ज स्मिथ को संयुक्त रूप से शेष आधे नोबेल पुरस्कार हेतु चुना गया।

रसायन: कोशिका के अंदर प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम की संरचना व इसकी कार्यप्रणाली के संबंध में महत्वपूर्ण अध्ययन के लिए भारतीय मूल के रामाकृष्णन को अमेरिका के थॉमस स्टेट्ज्ा व इजरायल की अदा योनथ के साथ नोबेल मिला।

चिकित्सा: अमेरिका की एलिजाबेथ ब्लैकबर्न, कैरोल ग्रीडर व जैक जोस्टाक को गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा क्षरण से होने वाले बचाव के तरीके पर शोध के लिए संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।

अन्य/विविध एयर फ्रांस विमान दुर्घटना

एयर फ्रांस की फ्लाइट 447 का विमान 1 जून को अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान 228 यात्रियों के साथ ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो से पेरिस के लिए उडा था, लेकिन बीच में ही अटलांटिक महासागर के ऊपर लापता हो गया। लगभग 5 दिनों के बाद समुद्र से विमान का मलबा और यात्रियों के शव मिले।

महात्मा गांधी की वस्तुओं की नीलामी एक अमेरिकी व्यक्ति जेम्स ओटिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की निजी वस्तुओं की नीलामी करने से अच्छा खासा विवाद खडा हो गया। इन वस्तुओं में गांधीजी का चश्मा, घडी, चप्पलें, प्लेट व कटोरी जैसी चीजें शामिल थीं। इन वस्तुओं का आरक्षित मूल्य 20 हजार से 30 हजार डॉलर रखा गया था। भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने न्यूयॉर्क में हुई इस नीलामी में 18 लाख डॉलर देकर इन सभी वस्तुओं को खरीद लिया।

समुद्र के अंदर कैबिनेट बैठक

जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र के जलस्तर में हो रही बढोतरी की ओर सबका ध्यान दिलाने के लिए हिंद महासागर में स्थित देश मालदीव ने 17 अक्टूबर को समुद्र के अंदर कैबिनेट बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने की थी।

समलैंगिक सम्बन्ध अपराध नहीं

2 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय की एक पीठ ने समलैंगिक सम्बन्धों की वैधता के मुद्दे पर एक ऐतिहासिक फैसला देकर देश में नई बहस छेड दी। दूरगामी महत्व के इस फैसले में न्यायालय ने वयस्कों के बीच उनकी आपसी सहमति से एकांत में बनाए गए शारीरिक सम्बंधों को वैध ठहराया तथा इसे अपराध बताने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 19 व 21 का उल्लंघन करार देते हुए इसे मौलिक अधिकारों का हनन कहा।

एक गैर-सरकारी संगठन नाज फाउंडेशन व समलैंगिक अधिकारों के लिए लड रहे लोगों की जनहित याचिकाओं को स्वीकार करते हुए पीठ ने यह निर्णय दिया।

बांद्रा-वर्ली सी-लिंक

मुंबई के दक्षिणी और पश्चिमी भाग के बीच की दूरी घटाने के लिए बांद्रा-वर्ली सी-लिंक का निर्माण किया गया। समुद्र के ऊपर बनाया गया यह पुल भारतीय इंजीनियरिंग कौशल का अभूतपूर्व नमूना है। 8 लेन वाले इस पुल की कुल लंबाई 5.6 किलोमीटर है। इसके निर्माण से दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी को तय करने में लगने वाला समय डेढ घंटे से घटकर 6 से 8 मिनट रह गया। इसे राजीव गांधी सी-लिंक नाम दिया गया है।

चांद फतह के 40 साल 20 जुलाई को चांद पर मानव के पहले कदम को 40 साल पूरे हुए। 1969 में इसी दिन नासा के अंतरिक्षयान अपोलो 11 से मनुष्य ने पहली बार चंद्रमा पर उतरकर चहलकदमी की थी।

पूर्ण सूर्य ग्रहण

21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई को देखा गया। इस ग्रहण की अवधि 6 मिनट व 39 सेकेंड थी। अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 11 जुलाई, 2010 को होगा।

हरिश्चंद्राची फैक्ट्री

मराठी में बनी फिल्म हरिश्चंद्राची फैक्ट्री वर्ष 2010 के ऑस्कर पुरस्कारों की विदेशी भाषा वर्ग श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि बनी। इस फिल्म में राजा हरिश्चंद्र फिल्म के निर्माण के लिए दादा साहेब फाल्के द्वारा किए गए संघर्ष का चित्रण है। ऑस्कर पुरस्कार के लिए चुनी गई मराठी भाषा की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वर्ष 2004 में फिल्म श्वास को इस पुरस्कार हेतु भारत की ओर से नामित किया गया था।

बुर्ज दुबई

दुनिया भर में आसमान चूमती आलीशान इमारतों में नया नाम है बुर्ज दुबई। 818 मीटर की ऊंचाई के साथ ताइवान की ताइपेई 101 को पीछे छोडकर संयुक्त अरब अमीरात की बुर्ज दुबई विश्व की सबसे ऊंची इमारत बन गई है।

स्थल

पिट्सबर्ग

अमेरिका के पिट्सबर्ग में 24 से 25 सितंबर के बीच जी-20 समूह की शिखर बैठक आयोजित की गई।

उदयपुर

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ट्रैवल ऐंड लीजर के वर्ष 2009 के सर्वेक्षण में राजस्थान का उदयपुर शहर पर्यटन की दृष्टि से दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर चुना गया।

लालगढ

जून में पश्चिम बंगाल के लालगढ में माओवादियों व प्रशासन के बीच भीषण संघर्ष हुआ। माओवादियों ने लालगढ के पुलिस केंद्र व राज्य शासित माकपा के कार्यालयों को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। राज्य सरकार को इसे मुक्त कराने के लिए अ‌र्द्धसैनिक बल और एंटी नक्सल फोर्स कोबरा का प्रयोग करना पडा था।

तारेगना

बिहार के तारेगना गांव में 22 जुलाई को दुनिया भर के दो लाख से भी ज्यादा वैज्ञानिक जुटे थे। नासा ने इस दिन पडने वाले ऐतिहासिकसूर्य ग्रहण को देखने के लिए तारेगना को सर्वोत्तम स्थान बताया था। उल्लेखनीय है कि तारेगना में महान भारतीय वैज्ञानिक और गणितज्ञ आर्यभट्ट की वेधशाला हुआ करती थी।

रक्षा

अवाक्स वायुसेना में शामिल

इजरायल द्वारा विकसित फाल्कन अवाक्स (एयरबोर्न वार्रि्नग ऐंड कंट्रोल सिस्टम) भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। अवाक्स दुश्मन की ओर से आने वाली मिसाइलों का पता लगाने और हर तरह के मौसम की परिस्थितियों में पडोसी देशों के अंदर तक करीबी नजर रखने में मददगार प्रणाली प्रदान करता है।

महिला विमानन पर्यवेक्षक

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के इतिहास में 20 नवंबर को एक नया अध्याय लिखा गया। नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत चुनी गईं महिला अधिकारियों सब लेफ्टिनेंट सीमा रानी शर्मा और अंबिका हुडा को विमानन पर्यवेक्षक के तौर पर सेना में शामिल किया।

पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी अरिहंत

पूर्णतया स्वदेश में निर्मित देश की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत का जलावतरण 26 जुलाई को प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर द्वारा विशाखापट्टनम के तट पर बंगाल की खाडी में किया गया। इसी के साथ भारत विश्व का ऐसा छठा देश बन गया, जिसके पास परमाणु पनडुब्बी है। भारत के अलावा अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस व ब्रिटेन के पास ऐसी पनडुब्बियां हैं।

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने नवंबर, 2009 में चार दिवसीय अमेरिका यात्रा की। भारतीय प्रधानमंत्री बराक ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से व्हाइट हाउस के मेहमान बनने वाले पहले राजकीय अतिथि थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी का गठन

मुंबई में 26 नवंबर, 2008 के आतंकी हमले के बाद से देश में अमेरिकी फेडरल जांच एजेंसी एफबीआई की तर्ज पर देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का गठन करने की अधिसूचना एक जनवरी, 2009 को जारी कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस में विशेष महानिदेशक विनोद राजू को इसका पहला महानिदेशक नियुक्त किया गया। देश की एकता व अखंडता से जुडे सभी प्रकार के मामलों की जांच का अधिकार इस एजेंसी के पास होगा।

तेलंगाना पर विवाद

लंबे समय से आंध्र प्रदेश से काटकर अलग तेलंगाना राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा था। इसके लिए चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का गठन भी किया गया। काफी समय तक इस मसले पर कोई निर्णय न होने के बाद चंद्रशेखर राव आमरण अनशन पर बैठ गए। 11 दिनों तक चले उनके अनशन के प्रभाव में आकर अंतत: 9 दिसंबर को केंद्र सरकार ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी। तेलंगाना क्षेत्र में राजधानी हैदराबाद सहित राज्य के 10 जिले आते हैं।

अंतरराष्ट्रीय श्रीलंका में लिट्टे का सफाया

लगभग तीन दशकों तक तमिलों के अधिकारों के नाम पर श्रीलंका में आतंक व अस्थिरता के पर्याय बने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) संगठन का अंतत: भीषण लडाई में अंत कर दिया गया।

नेपाल में माओवादी सरकार का पतन

नेपाल में 2008 में प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व में बनी गठबंधन सरकार का 4 मई को पतन हो गया। माओवादियों के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद सीपीएन-यूएमएल, मधेशी जनाधिकार फोरम, नेपाली कांग्रेस व सद्भावना पार्टी सहित 22 अन्य दलों के गठबंधन ने माधव कुमार नेपाल को देश का नया प्रधानमंत्री चुना और उनके नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ।

ब्रिक शिखर सम्मेलन

रूस के शहर येकाटेरिनबर्ग में 16 जून को पहला ब्रिक (BRIC) शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाले चार प्रमुख देश ब्राजील, रूस, भारत व चीन ब्रिक के सदस्य हैं।

अहमदीनेजाद को ईरान की कमान

ईरान के कट्टरपंथी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव में सफलता प्राप्त की। अहमदीनेजाद के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हुसैन मौसवी को कुल मतों के 34 फीसदी मत ही मिले।

विज्ञान/अंतरिक्ष/स्वास्थ्य

ओशनसेट-2 का सफल प्रक्षेपण

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इसरो को उस समय एक बडी सफलता हासिल हुई, जब उसने महासागरीय अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक उपग्रह ओशनसेट-2 का पीएसएलबी-सी-14 के द्वारा सफल प्रक्षेपण किया। ओशनसेट-2 भारत का 16वां दूर संवेदी उपग्रह है। इसका मुख्य कार्य मत्स्य बहुलता वाले क्षेत्रों की पहचान करना, समुद्री ज्वार-भाटा की स्थिति का अनुमान लगाना, तटीय क्षेत्र का अध्ययन करना व मौसम संबंधी पूर्वानुमान लगाने के लिए आंकडे उपलब्ध कराना है।

चंद्रयान ने चंद्रमा पर खोजा पानी

पिछले वर्ष 22 अक्टूबर, 2008 को इसरो ने भारत के पहले चंद्र अभियान चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया था। यद्यपि अपनी समय-सीमा के पूर्व ही इसका संपर्क पृथ्वी पर स्थित नियंत्रण केंद्र से टूट गया, लेकिन इसने एक महत्वपूर्ण सफलता उस समय हासिल की, जब इसके साथ भेजे गए भारत के मून इंपैक्ट प्रोब ने चंद्रमा पर जल की मौजूदगी का पता लगाया। साथ ही, इसके साथ भेजे गए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के उपकरण मून मिनरोलॉजी मैपर ने भी चंद्रमा पर जल की पुष्टि की।

स्वाइन फ्लू का कहर इस साल मार्च में दक्षिण अमेरिकी देश मैक्सिको में एक नए संक्रामक रोग के फैलने से अफरा-तफरी मच गई। इस रोग की पुष्टि इन्फ्लूएंजा एच1 एन1 के तौर पर की गई। सूअरों द्वारा फैलने के कारण इसे स्वाइन फ्लू कहा गया। मैक्सिको में हुई कई मौतों के साथ यह धीरे-धीरे अमेरिकी महाद्वीप समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगा। देश में स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे हुआ।

अर्थव्यवस्था/उद्योग

सत्यम घोटाला

सॉफ्टवेयर जगत की दिग्गज कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक बी. रामलिंगा राजू द्वारा कंपनी के कोषों में फर्जीवाडे के खुलासे के बाद उद्योग जगत में खलबली मच गई। राजू ने 1987 में स्थापित अपनी कंपनी के मुनाफे को लेकर लगभग 7,800 करोड रुपये के घोटाले की 7 जनवरी को स्वीकारोक्ति की थी। इसके बाद सरकार ने बैंकर दीपक पारेख व नास्कॉम के पूर्व अध्यक्ष किरण कार्णिक जैसे दिग्गजों को लेकर सत्यम के नए बोर्ड का गठन किया। कई जांचों और नई नियुक्तियों के बाद सत्यम को पुन: खडा करने के लिए इसे बेचने का फैसला लिया गया। टेक महिंद्रा द्वारा अधिग्रहण के बाद कंपनी का नाम महिंद्रा सत्यम कर दिया गया।

रिजर्व बैंक ने खरीदा सोना

भारतीय रिजर्व बैंक ने 3 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से करीब 200 टन सोना खरीदा। वर्ष 2000 के बाद पहला यह मौका रहा, जब आईएमएफ ने किसी केंद्रीय बैंक को सोना बेचा। इसके पहले आईएमएफ ने ब्राजील व मैक्सिको को सोने की बिक्री की।

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News