बीसीसीआई ने 2022-23 सीज़न के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पुरुष खिलाड़ियों की सालाना कॉन्ट्रैक्ट की सूची जारी की. इस नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 7 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है.
साथ ही बीसीसीआई ने सलामी बल्लेबाज के.एल. राहुल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डिमोट किया गया है. अब उन्हें ग्रेड B में रखा गया है अब उन्हें बोर्ड की तरफ से सालाना 3 करोड़ रुपये मिलेंगे.
भारतीय टीम के ऑल-राउंडर शार्दुल को ग्रेड B से बाहर कर दिया गया है और उन्हें ग्रेड C में स्थान दिया गया है. वहीं BCCI ने सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ग्रेड A प्लस में रखा है.
NEWS 🚨- BCCI announces annual player retainership 2022-23 - Team India (Senior Men).
— BCCI (@BCCI) March 26, 2023
More details here - https://t.co/kjK4KxoDdK #TeamIndia
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2022-23 सत्र के लिए टीम इंडिया के पुरुष खिलाड़ियों के नए अनुबंध की घोषणा कर दिया है.
टीम इंडिया सीनियर मेंस प्लेयर: (पेमेंट स्ट्रक्चर)
अवधि | ग्रेड A+ | ग्रेड A | ग्रेड B | ग्रेड C |
अक्टूबर 2022 सितम्बर 2023 | INR 7 करोड़ | INR 5 करोड़ | INR 3 करोड़ | INR 1 करोड़ |
खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध इस प्रकार है:
ग्रेड | क्र. सं | प्लेयर |
A+ | 1 | रोहित शर्मा |
2 | विराट कोहली | |
3 | जसप्रीत बुमराह | |
4 | रवींद्र जडेजा | |
| ||
A | 1 | हार्दिक पांड्या |
2 | आर अश्विन | |
3 | मोहम्मद शमी | |
4 | ऋषभ पंत | |
5 | अक्षर पटेल | |
| ||
B | 1 | चेतेश्वर पुजारा |
2 | के एल राहुल | |
3 | श्रेयस अय्यर | |
4 | मो. सिराज | |
5 | सूर्यकुमार यादव | |
6 | शुभमन गिल | |
| ||
C | 1 | उमेश यादव |
2 | शिखर धवन | |
3 | शार्दुल ठाकुर | |
4 | ईशान किशन | |
5 | दीपक हुड्डा | |
6 | युजवेंद्र चहल | |
7 | कुलदीप यादव | |
8 | वाशिंगटन सुंदर | |
9 | संजू सैमसन | |
10 | अर्शदीप सिंह | |
11 | केएस भरत |
Source: BCCI
इन खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट हुआ समाप्त:
BCCI ने जिन सात खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म किया है उनमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, दीपक चाहर और ऋद्धिमान साहा शामिल है.
इन खिलाड़ियों की मिली जगह:
चाइना मैन स्पिनर कुलदीप यादव और संजू सैमसन की BCCI कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हुई है. साथ ही ईशान किशन, केएस भरत, दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह को पहली बार BCCI के सलाना कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
First Citizens Bank ने सिलिकॉन वैली बैंक का किया अधिग्रहण, पढ़ें डील से जुड़ी ये 7 बातें
World Boxing Championship 2023: निखत ज़रीन दो 2 स्वर्ण पदक जीतने वालीं दूसरी भारतीय बनीं
Comments
All Comments (0)
Join the conversation