केंद्र सरकार ने सजावटी मछली पालन हेतु पायलट परियोजना लांच करने की घोषणा की है. सजावटी मछली पालन की पायलट परियोजना हेतु सरकार ने 8 राज्य-असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल को चिन्हित किया है.
केंद्र सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के मछलीपालन विभागों के माध्यम से एनएफडीबी सजावटी मछलीपालन पायलट परियोजना को लागू करेगी. सजावटी मछलीपालन की क्षमता और व्यापकता को महसूस करते हुए 61.89 करोड रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है.
इस पायलट परियोजना उद्देश्य मछलीपालन व्यवसाय और निर्यात में लगे लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु सजावटी मछलीपालन के सशक्त और समग्र विकास का वातावरण बनाना है.
क्लस्टर आधारित खेती तथा प्राकृतिक संसाधन-स्वदेशी और समुद्री-की वास पुर्नस्थापना और हितधारकों में जागरूकता पैदा करके सजावटी मछली उत्पादन बढ़ाने हेतु विशेष क्षेत्रों की पहचान की गयी.
पायलट परियोजना की प्रमुख विशेषताऐं-
- क्लस्टर आधार पर सजावटी मछलीपालन को प्रोत्साहित करना
- सजावटी मछलीपालन और निर्यात से आय को सुदृढ़ बनाना
- ग्रामीण और ग्रामीण क्षेत्र के बाहर की आबादी के लिए रोजगार अवसरों का सृजन करना
- सजावटी मछलीपालन को फलता-फूलता व्यवसाय बनाने हेतु आधुनिक टेक्नोलॉजी और नवाचार का उपयोग करना.
पायलट परियोजना हेतु चार प्रमुख समूह-
- पायलट परियोजना की गतिविधियों को चार प्रमुख समूहों में विभक्त किया गया है.
- सजावटी मछली उत्पादन से संबधित गतिविधियां में घर के पीछे के हिस्से में मछलीपालन ईकाइयां स्थापित करना, माध्यम आकार की ईकाइयां बनाना, एकीकृत प्रजनन और उत्पादन इकाइयां स्थापित करना
- एक्वेरियम फैब्रिकेशन, व्यापार तथा मार्केटिंग से संबंधित गतिविधियां को बढ़ावा देना
- सजावटी मछलियों के उत्पादन के प्रोत्साहन को बढ़ावा देना
- कौशल विकास और क्षमता सृजन से जुड़ी गतिविधियां.
सजावटी मछलीपालन के बारे में-
- सजावटी मछलीपालन परंपरागत मछलीपालन क्षेत्र का एक उप क्षेत्र है.
- इसमें प्रजनन और सामान्य जल और समुद्री जल में मछलीपालन हेतु सुविधा होती है.
- सजावटी मछलीपालन खाद्य और पोष्टिकता सुरक्षा में प्रत्यक्ष रूप से कोई योगदान नहीं करता लेकिन ग्रामीण क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र से बाहर की आबादी हेतु विशेषकर महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को अंशकालिक गतिविधियों के लिए आजीविका और आय प्रदान करता है.
- देश के विभिन्न हिस्सों में समुद्री सजावटी मछलियों की लगभग 400 प्रजातियां हैं और सामान्य जल में सजावटी मछलियों की 375 प्रजातियां हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation