One liner current affairs in Hindi: करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. आज के इस अंक में फिल्म छेलो शो (Chhello Show), मयंक अग्रवाल, INS अजय और पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आदि को सम्मिलित किया गया है.
1. कौन सी गुजराती फिल्म को 95वें अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर) में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में शामिल किया गया है - छेलो शो (Chhello Show)
2. एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) की 47वीं वार्षिक सभा का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया. इस संस्थान की स्थापना किस वर्ष की गयी थी - 1977
3. पर्यटन मंत्रालय द्वारा, पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया है - धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
4. वर्ष 2022 के लिए एआईबीडी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे प्रदान किया गया है - मयंक अग्रवाल (CEO-प्रसार भारती)
5. भारतीय नौसेना ने हाल ही में किस नौसेना जहाज को सेवामुक्त कर दिया है - INS अजय (P34)
6. हाल ही में, किस भारतीय जैवलिन खिलाड़ी ने मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में रजत पदक जीता है - देवेंद्र झाझरिया
7. भारतीय सेना ने 2023 की सेना दिवस परेड को किस क्षेत्र में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है - दक्षिणी कमान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation