जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
• फार्च्यून बिज़नेसपर्सन ऑफ़ दि ईयर सूची में भारत में जन्मे जितने सीईओ को शामिल किया गया है: 4
• पद्मनाभस्वामी मंदिर हाल ही में चर्चा रहा, यह मंदिर जिस राज्य में स्थित हैं: केरल
• केंद्र सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए जितने हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी: दो हजार करोड़ रुपए
• हाल ही में जिस राज्य में एशिया का पहला साइकिल हाईवे खुला है: उत्तर प्रदेश
• ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश जिसे नियुक्त किया गया: सुसेन किफेल
• जिस देश के क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर 15 हजार डालर का जुर्माना लगाया: बांग्लादेश
• जिस पड़ोसी देश की संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया: नेपाल
• हार्ट ऑफ एशिया में देश का प्रतिनिधि वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिस केन्द्रीय मंत्री के स्थान पर नामित किया गया: सुषमा स्वराज
• राष्ट्रपति भवन में जिस देश के प्रोफेसर यू लांग यू को दूसरा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) 'गणमान्य भारतविद' पुरस्कार प्रदान किया गया: चीन
• विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा 02-04 दिसम्बर 2016 को सातवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस जिस शहर में आयोजित की जाएगी: कोलकाता (साइंस सिटी)
• संसद की सुरक्षा व्यववस्थाल तोड़ने की घटना की जांच हेतु गठित समिति ने आम आदमी पार्टी के जिस सांसद को दोषी ठहराते हुए उनके लिए दंड का सुझाव दिया: भगवंत मान
• भारत का वह पहला राज्य जिसके राजभवन में सभी भुगतान कैशलेस किये जाने की पहल की गयी: हिमाचल प्रदेश
• थाईलैंड की पार्लियामेंट द्वारा इन्हें अगला शासक नियुक्त किये जाने हेतु आमंत्रित किया गया: महा वजिरालोंकोर्ण
• संयुक्त राष्ट्र का वह विभाग जिसके द्वारा शांति मिशन में प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग हेतु नयी योजना प्रस्तुत की गयी: संयुक्त राष्ट्र फील्ड सपोर्ट विभाग
• वह देश जिसके साथ भारत ने 145 हॉवित्जर तोपों की खरीद हेतु समझौता किया: अमेरिका
Comments
All Comments (0)
Join the conversation