जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- भारत-22, दर्शन लाल, आर अश्विन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. कल्याणी स्ट्रैटजिक सिस्टम्स लिमिटेड व इज़रायल के राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने किस स्थान पर मिलकर सुविधा केंद्र की स्थापना की है?
a. दिल्ली
b. हैदराबाद
c. गोवा
d. डलहौजी
2. हाल ही में लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने देश में कितने एम्स बनाए जाने के प्रस्ताव की जानकारी दी?
a. 14
b. 15
c. 16
d. 17
3. पाकिस्तान के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री की कैबिनेट में पहली बार किस हिंदू व्यक्ति को स्थान दिया गया है?
a. सोमदेव वर्मा
b. मिथिलेश मिश्रा
c. दर्शन लाल
d. प्रीतम सिंह
4. भारत द्वारा समुद्री सैन्य क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए किस जंगी बेड़े को समुद्र में उतारा जा सकता है?
a. मत्स्य-2
b. देवालय-1
c. जलअग्नि-2
d. कलावरी
5. भारत में जल्द ही अपना जीपीएस तंत्र ‘नेविगेशन विद इंडियन काउंस्टलेशन’ बनाने के लिए इसरो द्वारा किस संस्था के साथ समझौता किया गया?
a. सीएसआईआर
b. नासा
c. एनआईएसटी
d. सीआरआरआई
6. केंद्र सरकार द्वारा 22 कंपनियों के शेयरों में एक साथ निवेश करने के लिए आरंभ की गयी योजना का क्या नाम है?
a. 22-शेयर
b. भारत-22
c. मुनाफा-22
d. मुद्रा-22
7. किस ई-वॉलेट कंपनी की घोषणा के अनुसार बीएसईएस के ग्राहकों को लगातार तीन महीने तक बिजली के बिलों का भुगतान करने पर सालाना एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा?
a. फ्रीचार्ज
b. पेटीएम
c. मोबीक्विक
d. फोन-पे
8. भारत के कौन से खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया?
a. युवराज सिंह
b. रविचंद्रन जडेजा
c. एमएस धोनी
d. आर अश्विन
9. लड़कियों को क्रिकेट में प्रोत्साहित करने के लिए निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की क्रिकेट एसोसिएशन ने हाल ही में सुषमा वर्मा रनिंग ट्रॉफी देने की घोषणा की?
a. शिमला
b. दिल्ली
c. जयपुर
d. रांची
10. हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
a. अनिल बंसल
b. अमित कुमार
c. राज कुमार
d. सुशील सिंह
11. हाल ही में पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग की मेजबानी किस देश को सौंपी गई?
a. चीन
b. भारत
c. इंडोनेशिया
d. म्यांमार
12. निम्नलिखित में से किस कम्पनी को मॉरिशस सरकार की ओर से 3375 करोड़ रुपये का मेट्रो परियोजना ऑर्डर मिला?
a. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
b. अडानी
c. हिंदुजा ब्रदर्स
d. लार्सन एंड टुब्रो
13. निम्नलिखित में से किस राज्य में शिक्षकों द्वारा क्लास में मोबाइल फोन का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गयी?
a. हरियाणा
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. मध्य प्रदेश
14. उत्तर प्रदेश के विवाह पंजीकरण नियमों के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोग कितने निकाह पंजीकृत करा सकेंगे?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच
15. हाल ही में ब्रिटेन के कोर्ट ऑफ अपील के न्यायाधीश के रूप में भारतीय मूल के किस व्यक्ति को नियुक्त किया गया?
a. रबिंदर सिंह
b. गुरिंदर सिंह
c. संदीप सिंह
d. कुलदीप सिंह
उत्तर:
1. b. हैदराबाद
2. a. 14
3. c. दर्शन लाल
4. d. कलावरी
5. a. सीएसआईआर
6. b. भारत-22
7. b. पेटीएम
8. d. आर अश्विन
9. a. शिमला
10. c. राज कुमार
11. b. भारत
12. d. लार्सन एंड टुब्रो
13. a. हरियाणा
14. c. चार
15. a. रबिंदर सिंह
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.
Latest Stories
NASA में एक और भारतीय, अमित क्षत्रिय को नासा में मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय | विश्व करेंट अफेयर्सCurrent Affairs Quiz 08 सितंबर 2025: US ओपन 2025 पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
डेली करेंट अफेयर्स क्विजCurrent Affairs One Liners 04 Sep 2025: इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 का उद्घाटन किसने किया?
एक पंक्ति में
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation