जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स खेल, साइबर, विदेश आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में अमेरिकी अपीलीय अदालत के न्यायिक पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
a. न्यायाधीश अमूल थापर
b. न्यायाधीश अरिजीत सेन
c. न्यायाधीश के एम वाडकर
d. न्यायाधीश जे के शर्मा
2. हाल ही में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. मोहम्मद उस्मान
b. सैयद अखनूर अली
c. सैयद गय्यूर-उल-हसन रिजवी
d. अजमल शाह
3. आयरलैंड में नवनिर्वाचित भारतीय मूल के प्रधानमंत्री का क्या नाम है?
a. डेविड जॉनसन
b. केविन रिचर्डसन
c. लियो वरादकर
d. नॉटिंग ब्रूसेल्स
4. निम्नलिखित में किस देश के साथ सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूइई) ने अपने कूटनीतिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की ?
a. पाकिस्तान
b. कतर
c. इराक
d. फिलिस्तीन
5. निम्नलिखित में से किस पत्रकार को वर्ष 2017 के लिए रेड इंक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया ?
a. रवीश कुमार
b. प्रनॉय रॉय
c. बरखा दत्त
d. विनोद दुआ
6. भारतीय सेना ने महिलाओं को जंग में भेजने की अनुमति देने का निर्णय लिया. अभी कितने देशों में महिलाओं को यह अवसर दिया जाता है?
छह
सात
आठ
नौ
7. 05 जून 2017 को विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर क्या विषय तय किया गया?
a. कनेक्टिंग पीपल टू नेचर
b. ग्रो मोर ट्रीज़
c. सेव वॉटर, सेव अर्थ
d. वन मैन, हंड्रेड ट्रीज
8. हाल ही में मॉन्स्टर एनर्जी सीरीज की चार्लोट नास्कर रेस किसने जीती है?
a. ऑस्टिन
b. रॉबिन
c. एस्तेक्सा
d. जुलियन
9. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए पेंशन योजना की घोषणा की गई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. मध्य प्रदेश
d. बिहार
10. किस केन्द्रीय मंत्री ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से स्रोत पर ही अलग अलग कचरा एकत्रित करने के अभियान की शुरूआत की?
a. गृह मंत्री राजनाथ सिंह
b. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
c. शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू
d. वित्त मंत्री अरुण जेटली
11. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने देश के नये विकसित शक्तिशाली रॉकेट का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से किया, निम्न में से इसका क्या नाम है?
a. जीएसएलवी मार्क-थ्री डी टू
b. जीएसएलवी मार्क-थ्री डी वन
c. जीएसएलवी मार्क-फोर डी वन
d. उपरोक्त में सेकोई नहीं
12. माल एवं सेवा कर (जीएसटी/ GST) व्यवस्था में खादी धागा, गांधी टोपी, राष्ट्रीय झंडा पर कितना कर लगाया गया है?
a. कर मुक्त
b. 18 फीसदी
c. 5 फीसदी
d. 3 फीसदी
13. किस देश की सरकार ने चीन की कंपनी के मध्य 1200 मेगावाट की पनबिजली परियोजना हेतु समझौता किया?
a. अफगानिस्तान
b. म्यामार
c. भूटान
d. नेपाल
14. भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली क्यू आर सैम मिसाइल का सफल परीक्षण किया, यह परीक्षण किस स्थान पर किया गया?
a. चिक मंगलूर
b. चांदीपुर
c. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र
d. पोखरण
15. किस शहर में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के बी. साई प्रणीत ने थाईलैंड ओपन पुरूषों का सिंगल्स खिताब जीत लिया?
a. चियांग माई
b. पट्टाया
c. बैंकॉक
d. फुकेट
उत्तर-
1. a. न्यायाधीश अमूल थापर
2. c. सैयद गय्यूर-उल-हसन रिजवी
3. c. लियो वरादकर
4. b. कतर
5. d. विनोद दुआ
6. d. नौ
7. a. कनेक्टिंग पीपल टू नेचर
8. a. ऑस्टिन
9. b. हरियाणा
10. c. शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू
11. b. जीएसएलवी मार्क-थ्री डी वन
12. a. कर मुक्त
13. d. नेपाल
14. b. चांदीपुर
15. c. बैंकॉक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation