जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन, केन्द्रीय मंत्रिमंडल, भारतीय रिजर्व बैंक आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु 'बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन' की ताज़ा रैंकिंग में तीन स्थान के उछाल के साथ कितने नंबर पर पहुंच गई?
a. 2
b. 4
c. 6
d. 7
2. पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के किस खिलाड़ी ने 6 अप्रैल 2017 को संन्यास की घोषणा कर दी?
a. अहमद शहजाद
b. मिस्बाह उल हक
c. अज़हर अली
d. इनमें से कोई नहीं
3. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस योजना को बंद करने की मंजूरी दे दी है?
a. प्रधानमंत्री आवास योजना
b. प्रधानमंत्री जन धन योजना
c. प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना
d. महात्मा गांधी प्रवासी सुरक्षा योजना
4. भारतीय रिजर्व बैंक ने निम्न में से किसे कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है?
a. विकास घोष
b. निर्मला सिंह
c. मालविका सिन्हा
d. शिखा गोदरेज
5. भारत-संयुक्त अरब अमीरात सांस्कृतिक समारोह का त्यौहार निम्नलिखित में से किस स्थान पर शुरू हुआ है?
a. जयपुर
b. अबू धाबी
c. नयी दिल्ली
d. मुम्बई
6. भारत और ब्रिटेन ने ग्रीन एनर्जी प्रॉजेक्ट्स के लिए कितने मिलियन पौंड्स का फंड बनाने का निर्णय किया है?
a. 240
b. 220
c. 150
d. 180
7. स्वास्थ्य और चिकित्सा में सहयोग के संबंध में भारत और निम्न में से किस देश के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. अमेरिका
c. नेपाल
d. इराक
8. भारत और निम्नलिखित में से किस देश के बीच एयर सर्विस एग्रीमेंट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है?
a. इराक
b. ईरान
c. नेपाल
d. जॉर्जिया
9. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के किस स्थान पर मल्टीे मोडल टर्मिनल और गंगा नदी पर बनने वाले चार लेन के पुल तथा अन्य कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी?
a. रांची
b. मनिहारी
c. साहिबगंज
d. जगन्नाथ पुरी
10. किस देश ने भारत के साथ आपसी व्याापार में बढ़ोतरी हेतु भारतीय व्यापारियों को पांच वर्षीय बहु-प्रवेश वीजा देने की पेशकश की?
a. रूस
b. इजराइल
c. फ़्रांस
d. अमेरिका
11. किस पडोसी देश के प्रधानमंत्री चार दिनों की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंची?
a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. म्यामार
d. बांग्लादेश
12. सितंबर 2016 में तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा केजरीवाल सरकार के फैसलों की समीक्षा हेतु समिति गठित की, समिति का निम्न में से क्या नाम है, जिसने हाल ही में रिपोर्ट जारी की?
a. सुब्रमण्यम समिति
b. वीके शुंगलू समिति
c. वी के भट्टाचार्य समिति
d. उपरोक्त में से कोई नही
13. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में छह एम्स जैसे संस्थान बनाने की घोषणा की?
a. राजस्थान
b. उत्तर प्रदेश
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु
14. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति षी जिनपिंग के मध्य में किस स्थान पर पहली बैठक आयोजित की गयी?
a. शंघाई
b. फ्लोरिडा
c. बीजिंग
d. न्यू हेम्पशायर
15. राष्ट्रिपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में वीरता अवार्ड और विशिष्ट सैन्य अलंकरण प्रदान किए. राष्ट्रपति ने कितने लोगों को सम्मानित किया?
a. 60
b. 59
c. 73
d. 26
उत्तर:
1.a. 2
2.b. मिस्बाह उल हक
3.d. महात्मा गांधी प्रवासी सुरक्षा योजना
4.c. मालविका सिन्हा
5.b. अबू धाबी
6.a. 240
7.a. ऑस्ट्रेलिया
8.d. जॉर्जिया
9.c. साहिबगंज
10.b. इजराइल
11.d.बांग्लादेश
12.b. वीके शुंगलू समिति
13.b. उत्तर प्रदेश
14.b. फ्लोरिडा
15.b. 59
Comments
All Comments (0)
Join the conversation