जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, सांस्कृतिक धरोहर आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. सीबीडीटी ने आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर क्या कर दी है?
a. 31 मार्च 2018
b. 1 मार्च 2018
c. 28 फरवरी 2018
d. 31 जनवरी 2018
2. हाल ही में किस स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन किया?
a. अहमदाबाद
b. नई दिल्ली
c. वाराणासी
d. पटना
3. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक शादियों को अधिकारिक मान्यता दिए जाने हेतु पार्लियामेंट में विधेयक पारित किया?
a. इंग्लैंड
b. स्विट्ज़रलैंड
c. म्यांमार
d. ऑस्ट्रेलिया
4. भारत के कितने राज्यों में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने हेतु तीन सदसीय समिति का गठन किया गया?
a. पांच राज्य
b. सात राज्य
c. आठ राज्य
d. नौ राज्य
5. हाल ही में भारत के किस बैंक ने अपनी 1200 से ज्यादा शाखाओं के ब्रांच कोड और आईएफएससी कोड सहित कई चीजें बदलने की घोषणा की?
a. पंजाब नेशनल बैंक
b. कारपोरेशन बैंक
c. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
d. ओरियन्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
6. हाल ही में भारत के किस धार्मिक पर्व को यूनेस्को ने 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' के रूप में मान्यता प्रदान की?
a. कुंभ मेला
b. दीपावली
c. होली
d. ईद
7. हाल ही में यूएनएड्स के विशेष दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. प्रोफेसर आरिफ कुरैशी
b. प्रोफेसर असलम बेग
c. प्रोफेसर हामिदा किदवई
d. प्रोफेसर कुरैशा अब्दुल करीम
8. भारत और निम्न में से किस देश के बीच हाल ही में स्वास्थ्य क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं?
a. रूस
b. नेपाल
c. क्यूबा
d. इनमें से कोई नहीं
9. सशस्त्र सेना झंडा दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 15 दिसंबर
b. 04 दिसंबर
c. 01 दिसंबर
d. 07 दिसंबर
10. केंद्र सरकार ने वीरता पुरस्कार विजेता सशस्त्र बल कर्मियों को मिलने वाली राशि को निम्न में से कितने गुना बढ़ा दिया है?
a. दस गुना
b. दोगुना
c. तीन गुना
d. इनमें से कोई नहीं
11. निम्न में से किस देश की 'एविओर' एयरलाइंस को यूरोपीय संघ के आसमान में उड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया है?
a. वेनेजुएला
b. बेलारूस
c. डेनमार्क
d. इनमें से कोई नहीं
12. डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद को आईसीसी ने कितने साल के लिए बैन लगाया है?
a. एक साल
b. दो साल
c. तीन साल
d. चार साल
13. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार किस नदी की सफाई व घाटों के नवीनीकरण हेतु घरेलू कंपनियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों और उद्योगपतियों ने 1,500 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है?
a. यमुना
b. गंगा
c. कोसी
d. ब्रह्मपुत्र
14. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश के किस शहरों में 1700 से अधिक होटलों, लॉज और ठहरने के स्थानों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया?
a. कुल्लू एवं मनाली
b. शिमला
c. धर्मशाला
d. इनमें से कोई नहीं
15. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कितने पुराने खातों को एक साथ मौजूदा यूनिवर्सल खाता संख्या (यूएएन) से जोड़ने की सुविधा शुरू की है?
a. 15
b. 20
c. 25
d. 10
उत्तर:
1.a. 31 मार्च 2018
2.b. नई दिल्ली
3.d. ऑस्ट्रेलिया
4.c. आठ राज्य
5.c. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
6.a. कुंभ मेला
7.d. प्रोफेसर कुरैशा अब्दुल करीम
8.c. क्यूबा
9.d. 07 दिसंबर
10.b. दोगुना
11.a. वेनेजुएला
12.a. एक साल
13.b. गंगा
14.a. कुल्लू एवं मनाली
15.d. 10
Comments
All Comments (0)
Join the conversation