जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस पड़ोसी देश की संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया?
a. पाकिस्तान
b. अफगानिस्तान
c. भूटान
d. नेपाल
2. हार्ट ऑफ एशिया में देश का प्रतिनिधि वित्त मंत्री अरुण जेटली को किस केन्द्रीय मंत्री के स्थान पर नामित किया गया?
a. राजनाथ सिंह
b. सुषमा स्वराज
c. महेश शर्मा
d. सुरेश प्रभाकर प्रभु
3. राष्ट्रपति भवन में किस देश के प्रोफेसर यू लांग यू को दूसरा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) 'गणमान्य भारतविद' पुरस्कार प्रदान किया गया?
a. रूस
b. अमेरिका
c. चीन
d. फ़्रांस
4. विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा 02 दिसम्बर से 04 दिसम्बर 2016 तक सातवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस किस शहर में आयोजित की जाएगी?
a. कोलकाता (साइंस सिटी)
b. जयपुर
c. आगरा
d. अगरतला
5. संसद की सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की घटना की जांच हेतु गठित समिति ने आम आदमी पार्टी के किस सांसद को दोषी ठहराते हुए उनके लिए दंड का सुझाव दिया?
a. मनीष सिसोदिया
b. भगवंत मान
c. रामवीर सिंह शौकीन
d. नवजोत सिद्धू
6. फार्च्यून बिज़नेसपर्सन ऑफ़ दि ईयर सूची में भारत में जन्मे कितने सीईओ को शामिल किया गया है?
a. 4
b. 5
c. 6
d. 7
7. पद्मनाभस्वामी मंदिर हाल ही में चर्चा रहा, यह मंदिर किस राज्य में स्थित हैं?
a. बिहार
b. झारखंड
c. केरल
d. उत्तर प्रदेश
8. केंद्र सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए कितने हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी?
a. सात हजार करोड़ रुपए
b. चार हजार करोड़ रुपए
c. तीन हजार करोड़ रुपए
d. दो हजार करोड़ रुपए
9. हाल ही में किस राज्य में एशिया का पहला साइकिल हाईवे खुला है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. गुजरात
10. ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया?
a. सुसेन किफेल
b. सुसेन सचदेवा
c. लीला सेठ
d. सुशीला कार्की
11. निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा राजभवन में सभी भुगतान कैशलेस किये जाने की पहल की गयी?
a. मध्य प्रदेश
b. आंध्र प्रदेश
c. हरियाणा
d. हिमाचल प्रदेश
12. थाईलैंड की पार्लियामेंट ने निम्नलिखित में से किसे अगला शासक नियुक्त किये जाने हेतु आमंत्रित किया गया?
a. महा वजिरालोंकोर्ण
b. प्रेम तिन्सुलानोंदा
c. आरजी वेलन्करण
d. केशव ल्यांगसांग
13. संयुक्त राष्ट्र के किस विभाग द्वारा शांति मिशन में प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग हेतु नयी योजना प्रस्तुत की गयी?
a. संयुक्त राष्ट्र फील्ड सपोर्ट विभाग
b. संयुक्त राष्ट्र मानव संसाधन विभाग
c. संयुक्त राष्ट्र महिला सशक्तिकरण विभाग
d. संयुक्त राष्ट्र जल संसाधन विभाग
14. भारत ने किस देश के साथ 145 हॉवित्जर तोपों की खरीद हेतु समझौता किया?
a. इज़राइल
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. ब्रिटेन
15. किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर 15 हजार डालर का जुर्माना लगाया?
a. बांग्लादेश
b. श्रीलंका
c. पाकिस्तान
d. भारत
उत्तर:
1.d. नेपाल
2.b. सुषमा स्वराज
3.c. चीन
4.a. कोलकाता (साइंस सिटी)
5.b. भगवंत मान
6.a. 4
7.c. केरल
8.d. दो हजार करोड़ रुपए
9.c. उत्तर प्रदेश
10.a. सुसेन किफेल
11.d. हिमाचल प्रदेश
12.a. महा वजिरालोंकोर्ण
13.a. संयुक्त राष्ट्र फील्ड सपोर्ट विभाग
14.b. अमेरिका
15.a. बांग्लादेश
Comments
All Comments (0)
Join the conversation