करेंट अफेयर्स क्विज़: 10 अगस्त 2017

Aug 10, 2017, 19:34 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- क्योटो प्रोटोकॉल, स्वच्छ भारत अभियान आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- क्योटो प्रोटोकॉल, स्वच्छ भारत अभियान आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारत द्वारा क्योटो प्रोटोकॉल की कौनसी प्रतिबद्धता अवधि की पुष्टि की गयी?
a.    चौथी
b.    तीसरी
c.    दूसरी
d.    पहली

2. केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ सिटी के बाद किस सर्वेक्षण के लिए घोषणा की गयी?
a.    ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण
b.    स्वच्छ पंचायत सर्वेक्षण
c.    स्वच्छ स्कूल सर्वेक्षण
d.    स्वच्छ कार्यालय सर्वेक्षण

3. एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति के लिए आरंभ किए गये वेबपोर्टल का क्या नाम है?
a.    www.ncertonline.nic.in   
b.    www.ncertbooks.ncert.gov.in
c.    www.ncertbooks.com
d.    www.orderncertbooks.com

4. कतर ने भारत सहित कितने देशों को वीज़ा रहित प्रवेश की अनुमति प्रदान की?
a.    50
b.    60
c.    70
d.    80

5. ग्लोबल रिटायरमेंट इंडेक्स में शामिल 43 देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर है?
a.    08
b.    19
c.    36
d.    43

6. सुप्रीम कोर्ट ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मामले में कितने राज्यों को नोटिस जारी किया?
a.    पांच
b.    चार
c.    सात
d.    आठ

7. ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने 9 अगस्त 2017 को कितने महिलाओं को उपराष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया है?
a.    चार
b.    दो
c.    पांच
d.    इनमें से कोई नहीं

8. 'पीपली लाइव' में काम कर चुके किस अभिनेता का हाल ही में निधन हो गया?
a.    अनुपम खेर
b.    कादर खान
c.    सीताराम पांचाल
d.    इनमें से कोई नहीं

9. भारतीय मूल के किस ब्रिटिश अभिनेता को ‘एशिया सोसायटी गेम चेंजर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा?
a.    देव पटेल
b.    कवि राज
c.    अक्षय कुमार
d.    इनमें से कोई नहीं

10. ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला एथलीट और कितने बार की ओलम्पिक चैम्पियन बेटी कुथबर्ट का निधन हाल ही में हो गया?
a.    पांच
b.    सात
c.    दो
d.    चार

11. उप्र सरकार ने गंगा नदी किनारे स्थित कितने जिलों में साफ- सफाई हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया?
a. 32
b. 25
c. 29
d. 41

12. 15 वीं बिमस्टेंक मंत्रिस्तरीय बैठक काठमांडू में आयोजित की जाएगी, इसमे भारत का प्रतिनिधित्व निम्न में से कौन करेगा?
a. पर्यटन मंत्री महेश शर्मा
b. गृहमंत्री राजनाथ सिंह  
c. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
d. वित्त मंत्री अरुण जेटली

13. उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 10 अगस्त 2017 पदभार छोड़ दिया. वह पहली बार इस पद के लिए कब चुने गए?
a. 10 अगस्त 2007
b. 12 मार्च 2012
c. 10 अगस्त 2012
d. 15 मार्च 2010

14. निम्न में से किस प्रथा के तहत नेपाल में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपवित्र माना जाता था, जिसपर हाल ही में वहां की सरकार ने रोक लगा दी?
a. घर निकास
b. चौहद्दी
c. चौपदी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

15. निम्न में से किस संस्था ने 10 अगस्त 2017 को सीबीएसई को आदेश दिया कि प्रत्येक भाषा और रीजनल लैंग्वेज में तैयार किए गए प्रश्न पत्र एक जैसे होने चाहिए.
a. सुप्रीम कोर्ट
b. नीट कौंसिल
c. आईएमए
d. चिकित्सा परिषद्   


उत्तर:
1.c. दूसरी
2.a. ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण
3.b. www.ncertbooks.ncert.gov.in
4.d. 80
5.d. 43
6.a. पांच
7.b. दो
8.c. सीताराम पांचाल
9.a. देव पटेल
10.d. चार
11.b. 25
12.c. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
13.a. 10 अगस्त 2007
14.c. चौपदी
15.a. सुप्रीम कोर्ट

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News