जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस मंत्री ने नई दिल्ली में बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए ‘पॉक्सो ई-बॉक्स’ की शुरूआत की?
a. महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी
b. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
c. गृहमंत्री राजनाथ सिंह
d. इनमे से कोई नहीं
2. केंद्रीय बैंक ने किस समिति की सिफारिश स्वीकार करते हुए बैंको द्वारा प्रदान की जाने वाली आंशिक ऋण वृद्धि की कुल सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है?
a. महाजन समिति
b. राजन समिति
c. खान समिति
d. इनमे से कोई नहीं
3. हाल ही एशिया का पह्ला आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु विज्ञान और प्रोद्योगिकी सम्मेलन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया गया?
a. बैंकाक
b. जापान
c. चीन
d. नेपाल
4. भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंको से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वंय सहायता समूहों को कितने प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण देने को कहा है?
a. पांच प्रतिशत
b. सात प्रतिशत
c. आठ प्रतिशत
d. दस प्रतिशत
5. भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व रैंकिंग में चार पायदान खिसककर किस स्थान पर पहुंच गयी है?
a. सातवें स्थान
b. आठवें स्थान
c. नौवें स्थान
d. इनमे से कोई नहीं
6. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस केंद्रीय परियोजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह को 7% ब्याज पर ऋण उपलब्ध करने के लिए बैंको को निर्देश जारी किए?
a. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन
b. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
c. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
d. इनमे से कोई नहीं
7. हाल ही में किस भारतीय को इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता के लिए आईईआई -आईईईई पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. जी सतीश रेड्डी
b. महेश नवाल
c. सचिन कुमार
d. इनमे से कोई नहीं
8. फोर्ब्स के अनुसार भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता कौन है?
a. सलमान खान
b. शाहरुख खान
c. अमिताभ बच्चन
d. इनमे से कोई नहीं
9. गोल्डमैन सैक्स के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की अपेक्षित विकास दर क्या है?
a. 7.9 प्रतिशत
b. 6.1 प्रतिशत
c. 5.2 प्रतिशत
d. 8.5 प्रतिशत
10. कार्ड से भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए गठित समिति के प्रमुख कौन है?
a. प्रमोद झा
b. रतन पी वाटल
c. एचआर खान
d. इनमे से कोई नहीं
11. किस बैंक ने आईबीएम के साथ ग्राहकों के व्यापार का हस्तांतरण और उसके क्रॉस सेल प्लेटफार्म को बढ़ाने के लिए क्लाउड कॉमर्स सोल्यूशन के प्रयोग के लिए टाई अप किया है?
a. ऐक्सिस बैंक
b. कोटक महिंद्रा बैंक
c. आईडीएफसी बैंक
d. इंडसइंड बैंक
12. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस देश के साथ चिकित्सा के पारंपरिक प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी?
a. जापान
b. श्रीलंका
c. म्यांमार
d. भूटान
13. भुवनेश्वर में स्थित सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अंतरिक्ष यान घटक की आपूर्ति के लिए किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a. फिक्की
b. इसरो
c. आईआरसीटीसी
d. डीआरडीओ
14. किस बैंक ने हाल ही में बसेल III कम्पलीएंट बांड जारी करके 750 करोड़ रूपये जुटाने की योजना बनाई है?
a. बैंक ऑफ़ बरोदा
b. कोटक महिंद्रा बैंक
c. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
d. ऐक्सिस बैंक
15. कारपोरेशन बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. अरुण श्रीवास्तव
b. गोपाल मुरली भगत
c. प्रमोद कुमार
d. इनमे से कोई नहीं
उत्तर:
1.a. महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी
2.c. खान समिति
3.a. बैंकाक
4.b. सात प्रतिशत
5.c. नौवें स्थान
6.b. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
7.a. जी सतीश रेड्डी
8.b. शाहरुख खान
9.a. 7.9 प्रतिशत
10.b. रतन पी वाटल
11.d. इंडसइंड बैंक
12.c. म्यांमार
13.b. इसरो
14.c. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
15.b. गोपाल मुरली भगत
Comments
All Comments (0)
Join the conversation