जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्धक निदेशक के पद से हाल ही में किसे बर्खास्त कर दिया गया?
a. प्रशांत कुमार
b. सुशील मुहनोत
c. विवेक सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
2. 28 सितम्बर को निम्न में से किस भारतीय गायिका का जन्म दिन है, जिन्हें स्वर साम्राज्ञी उप नाम से भी जाना जाता है?
a. लता मंगेशकर
b. आशा भोशले
c. सुनिधि चौहान
d. कंचन पाठक
3. केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किस फूड पार्क का उद्घाटन किया?
a. दिल्ली मेगा फूड पार्क
b. जयपुर मेगा फूड पार्क
c. लुधियाना मेगा फूड पार्क
d. अमृतसर मेगा फूड पार्क
4. लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए हाल ही में किस संगीतकार को नामित किया गया?
a. उत्तम सिंह
b. अजय सिंह
c. प्रशांत कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
5. किस राज्य सरकार ने देश में बनी विदेशी शराब और बीयर के निर्यात शुल्क में शत प्रतिशत छूट को मंजूरी दी?
a. झारखंड सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. उत्तर प्रदेश सरकार
6. भारत के दृष्टिकोण से विश्व में व्यापार हेतु सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा किस देश को प्रदान किया गया है?
a. श्री लंका
b. म्यामार
c. नेपाल
d. पाकिस्तान
7. भारत के साथ अन्य कौन से देशों ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की?
a. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान
b. श्री लंका, बांग्लादेश और भूटान
c. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और म्यामार
d. उपरोक्त सभी
8. धान खरीद के लिए आरबीआई ने 26,000 करोड़ रु की मंजूरी किस राज्य में दी?
a. पंजाब
b. बिहार
c. गुजरात
d. झारखंड
9. नई दिल्ली में आयोजित सीएसआईआर की प्लेटिनम जयंती का उद्घाटन किसने किया?
a. उपराष्ट्रपति मौ. हामिद अंसारी
b. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
c. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
d. गृह मंत्री राजनाथ सिंह
10. इजराइल के किस पूर्व राष्ट्रपति का 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया? वे इजराइल के प्रधानमंत्री भी रहे.
a. बेंजामिन नेता न्याहू
b. शिमोन पेरेज
c. मुहम्मद अब्बास
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
11. हाल ही में माधवन का निधन हो गया, वे निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
a. पत्रकार
b. सेना अधिकारी
c. स्वतंत्रता सेनानी
d. खिलाड़ी
12. विश्व बैंक ने निम्नलिखित में से किसे दूसरे कार्यकाल के लिए विश्व बैंक का निदेशक नियुक्त किया ?
a. क्रिस हंट
b. जेमन चेखन
c. कमलेश भार्गव
d. जिम योंग किम
13. निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहली बार भारत-चीन के मध्य आतंकवाद का सामना करने तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों हेतु उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया?
a. पेईचिंग
b. बींजिंग
c. नई दिल्ली
d. सूरत
14. 28 सितंबर 2016 को मनाये गये विश्व रेबीज़ दिवस का विषय क्या था?
a. रेबीज़: जागरुकता, वैक्सीन, उन्मूलन
b. रेबीज़: मानवता की सुरक्षा के लिए उन्मूलन
c. कुत्तों का टीकाकरण
d. मनुष्य और पशुओं में सुरक्षित संबंध
15. हाल ही में भारतीय सांख्यकी संस्थान के प्रमुख किसे नियुक्त किया गया?
a. विवेक कुमार
b. प्रकाश झा
c. विजय केलकर
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1.b. सुशील मुहनोत
2.a. लता मंगेशकर
3.c. लुधियाना मेगा फूड पार्क
4.a. उत्तम सिंह
5.b. बिहार सरकार
6.d. पाकिस्तान
7.a. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान
8.a. पंजाब
9.c. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
10.b. शिमोन पेरेज
11.c. स्वतंत्रता सेनानी
12.d. जिम योंग किम
13.b. बीजिंग
14.a. रेबीज़: जागरुकता, वैक्सीन, उन्मूलन
15.c. विजय केलकर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation