जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. कोटक महिन्द्रा बैंक किस लघु वित्तीय कंपनी का अधिग्रहण 139 करोड़ रुपए में करने का घोषणा किया?
a. बीएसएस माइक्रोफाइनेंस
b. कर्नाटक बैंक
c. एसकेएस माइक्रोफाइनेंस
d. इनमें से कोई नहीं
2. केन्द्र सरकार ने ऑडिट फर्मों ने सम्बन्धित मामलों की समीक्षा के लिए तीन-सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया. इस समिति की अध्यक्ष निम्न में से कौन है?
a. प्रशांत सिंह
b. अशोक चावला
c. प्रमोद कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
3. हाल ही में किस देश ने नवम्बर 2016 में होने वाले 19वें सार्क सम्मेलन को रद्द किया?
a. बांग्लादेश
b. अमेरिका
c. भूटान
d. पाकिस्तान
4. हाल ही में किस राज्य पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया?
a. दिल्ली पुलिस
b. बिहार पुलिस
c. हरियाणा पुलिस
d. पंजाब पुलिस
5. पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?
a. विवेक कुमार
b. राजीव शर्मा
c. प्रकाश झा
d. इनमें से कोई नहीं
6. निम्न में से कौन सी लघु फिल्म को स्वच्छ भारत शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया? यह लघु फिल्म निर्देशक कात्यायन शिवपुरी द्वारा निर्देशित है.
a. मुर्गा
b. स्वच्छ भारत
c. लुक एट मी
d. सफाई
7. हाल ही में किसने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों एवं संस्थानों को वयोश्रेष्ठ सम्माान से सम्मानित किया?
a. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
b. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
c. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
d. इनमें से कोई नहीं
8. हाल में किस राज्य ने सीनियर सिटीजन पॉलिसी, 2016 का शुभारंभ किया?
a. ओड़िशा
b. बिहार
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश
9. किस राज्य सरकार ने राज्य में शराब पर पुन: प्रतिबंध लागू कर दिया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. हरियाणा
d. गुजरात
10. डाक विभाग ने गांधी जयंती, स्वच्छ भारत मिशन के अवसर पर कितने डाक टिकट जारी किए?
a. चार
b. एक
c. दो
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
11. उन दो राज्यों का नाम बताइए जो शहरी क्षेत्रों में खुले में शौच से मुक्त होने वाले पहले राज्य बने?
a. महाराष्ट्र, हरियाणा
b. गुजरात, आंध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल
d. बिहार, उत्तर प्रदेश
12. जनवरी 2017 की गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर किन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है?
a. इटली के राष्ट्रपति
b. आबु धाबी के क्राउन प्रिंस
c. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
d. चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति
13. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित मलेशियन ग्रां प्री ख़िताब जीता?
a. निको रोजबर्ग
b. सेबेस्टियन वेटेल
c. डेनियल रिकार्डो
d. लुईस हैमिलटन
14. विश्व बैंक द्वारा 2 अक्टूबर 2016 को जारी की गयी एक रिपोर्ट में किस देश में सबसे अधिक गरीब होने के आंकड़े प्रस्तुत किये गये हैं?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. ताइवान
d. भारत
15. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि कौन हैं जिन्होंने 2 अक्टूबर 2016 को संयुक्त राष्ट्र में पेरिस जलवायु समझौते का अनुमोदन किया?
a. सैयद अकबरूद्दीन
b. शशि थरूर
c. किरण बेदी
d. विवेक तोमर
उत्तर:
1.a. बीएसएस माइक्रोफाइनेंस
2.b. अशोक चावला
3.d. पाकिस्तान
4.a. दिल्ली पुलिस
5.b. राजीव शर्मा
6.a. मुर्गा
7.b. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
8.a. ओड़िशा
9.b. बिहार
10.c. दो
11.b. गुजरात, आंध्र प्रदेश
12.b. आबु धाबी के क्राउन प्रिंस
13.c. डेनियल रेकार्डो
14.d. भारत
15.a. सैयद अकबरूद्दीन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation