जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत के किस राज्य में 47वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न हुआ?
a. गोवा
b. बिहार
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश
2. किस राज्य ने गांवों के उद्यमियों के डिजिटल समावेश के लिए रूरल वाई-फाई प्रारम्भ किया?
a. पंजाब
b. कर्नाटक
c. हरियाणा
d. झारखंड
3. किस राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करने का फैसला किया?
a. बिहार सरकार
b. झारखंड सरकार
c. हरियाणा सरकार
d. राजस्थान सरकार
4. इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
a. श्रीनिवासन
b. कमल सिंह
c. राहुल सचदेवा
d. आदित्य कुमार
5. परमाणु संयंत्रों की तेजी से सेवानिवृत्ति की योजना किस देश ने खारिज की?
a. पाकिस्तान
b. भूटान
c. स्विट्जरलैंड
d. नेपाल
6. भारतीय रिजर्व बैंक ने जनधन खातों से नकद निकासी की सीमा कितने रुपए प्रति माह तय कर दी है?
a. 10,000 रुपए
b. 5,000 रुपए
c. 8,000 रुपए
d. 15,000 रुपए
7. गोवा में सम्पन्न हुए भारत के 47वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित ‘गोल्डन पिकॉक’ सम्मान प्रदान किया गया?
a. मोहम्मद- मैसेंजर ऑफ गॉड
b. डॉटर
c. पद्मावती
d. नत
8. देश का पहला डीजिटल गांव अकोदरा निम्न में से किस राज्य में स्थित हैं?
a. बिहार
b. झारखंड
c. गुजरात
d. पंजाब
9. निम्न में से किस राज्य मंत्रिमंडल ने सरकारी योजनाओं का फायदा सामान की जगह लाभार्थियों के बैंक खातों में नकद जमा करके देने का निर्णय लिया?
a. उत्तर प्रदेश
b. केरल
c. महाराष्ट्र
d. राजस्थान
10. 30 नवम्बर 2016 को भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित सातवें समारोह का मुख्य अतिथि किसे बनाया गया?
a. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
b. महिला बाल विकास मंत्री मेनका गाँधी
c. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी
d. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
11. किस राज्य में नोटबंदी के बाद स्टेाट बैंक और राज्य शिक्षा विभाग की ओर से बड़े स्तवर पर डिजिटल भुगतान साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है?
a. असम
b. नागालैंड
c. मिजोरम
d. त्रिपुरा
12. निम्न में से किस राज्य सरकार ने पहली सड़क सुरक्षा नीति का अनुमोदन किया?
a. जम्मू कश्मीर
b. गुजरात
c. राजस्थान
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
13. बेटे को माता-पिता के बनाए घर में रहने का कानूनी अधिकार नहीं है, यह नियम किस संस्था ने पारित किया?
a. राज्य सभा
b. दिल्ली हाई कोर्ट
c. लोक सभा
d. उच्चतम न्यायालय
14. निम्न में से किस संस्था ने 30 नवम्बर 2016 को देशभर के सभी सिनेमाघरों को फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्र गान बजाने का निर्देश जारी किया?
a. राष्ट्रपति
b. राज्य सभा
c. उच्चतम न्यायालय
d. लोक सभा
15. आईएएस एमएम कुट्टी को हाल ही में दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, वह निम्न में से किसका स्थान लेंगे?
a. के के शर्मा
b. राम मोहन लवानियाँ
c. आर के सिन्हा
d. राजेश पंकज
उत्तर:
1.a. गोवा
2.b. कर्नाटक
3.d. राजस्थान सरकार
4.a. श्रीनिवासन
5.c. स्विट्जरलैंड
6.a. 10,000 रुपए
7.b. डॉटर
8.c. गुजरात
9.c. महाराष्ट्र
10.d. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
11.a. असम
12.c. राजस्थान
13.b. दिल्ली हाई कोर्ट
14.c. उच्चतम न्यायालय
15.a. के के शर्मा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation