जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को ‘मेरिलबोन क्रिकेट क्लब’ की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया?
a. जहीर खान
b. विराट कोहली
c. सुरेश रैना
d. इनमे से कोई नहीं
2. इटैलियन ग्रां प्री 2016 का खिताब निम्नलिखित में से किसने जीता?
a. लुईस हैमिल्टन
b. निको रोसबर्ग
c. किमी राइकोनेन
d. इनमे से कोई नहीं
3. हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज ने संन्यास लेने की घोषणा की?
a. अभिनव बिंद्रा
b. तारा शाहदेव
c. विजय कुमार
d. इनमे से कोई नहीं
4. फ्रांस के ‘नाइट ऑफ लीजन ऑफ़ ऑनर’ के लिए हाल ही में किसे नामित किया गया?
a. प्रशांत कुमार
b. किरण मजूमदार शॉ
c. किरण सिंह
d. इनमे से कोई नहीं
5. निम्नलिखित में से किसे पुनः भारत में नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया?
a. दीप कुमार उपाध्याय
b. चंद्रकांत पौडेल
c. दुर्गा प्रसाद भट्टारई
d. इनमे से कोई नहीं
6. हाल ही में किसे भारतीय चिकित्सा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
a. अशोक सिंह
b. प्रशांत कुमार
c. के के अग्रवाल
d. इनमे से कोई नहीं
7. हाल ही में भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य विज्ञान बैठक किस स्थान पर संपन्न हुई?
a. नई दिल्ली
b. जयपुर
c. पुणे
d. लखनऊ
8. भारत ने हाल ही में निम्न में से किस देश के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने हेतु 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a. ब्राज़ील
b. वियतनाम
c. कांगो
d. मिस्र
9. इस्लाम करिमोव निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति थे, जिनका हाल ही निधन हो गया?
a. इज़राइल
b. अफगानिस्तान
c. उज्बेकिस्तान
d. जॉर्जिया
10. केंद्र सरकार ने भीड़ नियंत्रित करने हेतु 'पैलेट गन' के प्रयोग के विकल्प के रूप में निम्नलिखित में से किसे मंजूरी प्रदान की?
a. पावा शैल्स
b. बाबा शैल्स
c. वाटर कैनन
d. रबर बुलेट
11. किस भारतीय समाजसेवी को मरणोपरांत वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस द्वारा संत की उपाधि प्रदान की गयी?
a. राजा राम मोहन रॉय
b. स्वामी विवेकानंद
c. मदर टेरेसा
d. रामानंद सागर
12. वर्ष 1954-55 में एमसीजी ग्राउंड में अपना टेस्ट पदार्पण करने वाले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के किस पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी का हाल ही में निधन हो गया?
a. लेन मैडॉक्स
b. निकोलस जॉर्ज
c. माइकल ट्रम्प
d. जेम्स कूल्नी
13. निम्न में से किस व्यक्ति के जन्मदिन 5 सितंबर को प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है?
a. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
b. मदन मोहन मालवीय
c. महात्मा गाँधी
d. जवाहरलाल नेहरु
14. हाल ही में ‘जी-20’ काफी चर्चा में रहा. इस संगठन की स्थापना निम्न में से किस वर्ष हुई थी?
a. 2011
b. 1911
c. 1999
d. 2001
15. आईसीसी द्वारा हाल ही में जारी बल्लेबाजी रैंकिंग में एबी डीविलियर्स शीर्ष पर हैं. वे निम्न में से किस देश के खिलाड़ी हैं?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. वेस्ट-इंडिज
c. जिम्बाम्बे
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
1.a. जहीर खान
2.b. निको रोसबर्ग
3.a. अभिनव बिंद्रा
4.b. किरण मजूमदार शॉ
5.a. दीप कुमार उपाध्याय
6.c. के के अग्रवाल
7.a. नई दिल्ली
8.b. वियतनाम
9.c. उज्बेकिस्तान
10.a. पावा शैल्स
11.c. मदर टेरेसा
12.a. लेन मैडॉक्स
13. a. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
14. c. 1999
15. a. दक्षिण अफ्रीका
करेंट अफेयर्स क्विज़: 5 सितंबर 2016
Current Affairs Quiz, करेंट अफेयर्स क्विज़
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation