जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – न्यू एकेडमी अवार्ड, सुल्तान ऑफ जोहर कप जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत के किस राज्य को विश्व के पहले पूर्ण ऑर्गनिक राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. झारखंड
c. केरल
d. सिक्किम
2. साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विरोध पर निम्नलिखित में से ‘न्यू एकेडमी अवार्ड’ किसने जीता ?
a. ड्रूपेन जोसफ
b. मैरीसे कोंडे
c. एंड्रयू कीफत्न
d. अलेक्सेई पेत्रोविच
3. हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 में भारत को क्या रैंकिंग हासिल हुई है?
a. 103
b. 110
c. 115
d. 119
4. केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए स्वर्ण निवेश हेतु किस योजना का आरंभ किया गया?
a. स्वर्णिम युग
b. स्वर्ण निवेश
c. गोल्ड बॉन्ड
d. आम जन स्वर्ण
5. नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2018 के अनुसार देश में होने वाली संक्रामक बीमारियों में सांस संबंधी बीमारियों का कितना प्रतिशत शामिल है?
a. 35 प्रतिशत
b. 38 प्रतिशत
c. 58 प्रतिशत
d. 69 प्रतिशत
6. भारत ने इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियन पैरा गेम्स में कितने पदक जीतकर टूर्नामेंट इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है?
a. 72
b. 50
c. 25
d. 30
7. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को कितने लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर मुहैया कराने का निर्णय लिया है?
a. 10 लाख रुपये
b. 15 लाख रुपये
c. 25 लाख रुपये
d. 5 लाख रुपये
8. कैबिनेट नियुक्ति समिति ने निम्न में से किसे वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया है?
a. गिरीश साहनी
b. डॉ. शेखर मंडे
c. तेज पी. सिंह
d. प्रेम चंद पाण्डेय
9. निम्न में से किस देश ने हाल ही में सुल्तान ऑफ जोहर कप 2018 जीता है?
a. ब्रिटेन
b. भारत
c. नेपाल
d. चीन
10. भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने युवा ओलिंपिक खेल 2018 में बैडमिंटन में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1. d. सिक्किम
विवरण: सिक्किम को विश्व के पहले पूर्णतया आर्गेनिक राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है.
2. b. मैरीसे कोंडे
विवरण: ग्वाडेलूपियन लेखक मैरीसे कोंडे ने नोबेल साहित्य पुरस्कार के विरोध में एक वैकल्पिक पुरस्कार जीता. इस पुरस्कार को साहित्य में न्यू अकादमी पुरस्कार का नाम दिया गया है.
3. a. 103
विवरण: ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 में कुल 119 देशों को शामिल किया गया जिसमें भारत 103वें पायदान पर है.
4. c. गोल्ड बॉन्ड
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि तय कार्यक्रम के तहत सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक हर महीने जारी की जाएगी.
5. d. 69 प्रतिशत
विवरण: नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2018 के अनुसार देश में होने वाली संक्रामक बीमारियों में सांस संबंधी बीमारियों का प्रतिशत सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत है.
6. a. 72
विवरण: भारत ने इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियन पैरा गेम्स में 72 पदक जीतकर टूर्नामेंट इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इस बार भारत ने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक अपने नाम किए.
7. d. 5 लाख रुपये
विवरण: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को 5 लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर मुहैया कराने का निर्णय लिया है. बोर्ड के मुताबिक, 5 वर्ष और अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख रुपये और उससे कम उम्र के बच्चों को 3 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा जिसका खर्च बोर्ड उठाएगा.
8. b. डॉ. शेखर मंडे
विवरण: कैबिनेट नियुक्ति समिति ने डॉ. शेखर मंडे को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया हैं. वे गिरीश साहनी को जगह लेंगे, गिरीश साहनी अगस्त 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे.
9. a. ब्रिटेन
विवरण: भारतीय जूनियर पुरुष टीम को सुल्तान जोहोर कप अंडर-18 हॉकी टूर्नमेंट के फाइनल में ब्रिटेन ने 3-2 से हरा दिया.
10. a. रजत पदक
विवरण: भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने युवा ओलिंपिक खेल 2018 में बैडमिंटन में रजत पदक जीता. उन्होंने ने यह पदक पुरुषों के एकल वर्ग में जीता. लक्ष्य सेन फाइनल में चीनी खिलाड़ी शिफेंग ली से 15-21, 19-21 से हार गये.
Latest Stories
साइक्लोन Ditwah: किस देश ने दिया यह नाम और क्या है इसका मतलब, यहाँ जानें सब कुछ
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्सCurrent Affairs One Liners 27 Nov 2025: भारत के पहले प्राइवेट स्पेस रॉकेट का नाम क्या है?
एक पंक्ति मेंCurrent Affairs Quiz 26 नवंबर 2025: संविधान दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation