करेंट अफेयर्स क्विज: 20 जनवरी 2018

Jan 20, 2018, 16:44 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - आनंदी बेन पटेल, टाइम्स अप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - आनंदी बेन पटेल, टाइम्स अप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
 
1. भारत में साइबर सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता महसूस करते हुए किस राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की गयी?
a.    सेफ इन्टरनेट प्रोजेक्ट
b.    सरल साइबर सुरक्षा
c.    राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा पहल
d.    साइबर सुरक्षित भारत


2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया जाना घोषित किया गया?
a.    आनंदीबेन पटेल
b.    सुरजीत सिंह
c.    शीला दीक्षित
d.    सुषमा स्वराज


3. भारत हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार समूह का 43वां सदस्य बना?
a.    अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार एजेंसी
b.    ऑस्ट्रेलिया ग्रुप
c.    यूरोपियन न्यूक्लियर ग्रुप
d.    दक्षिण एशिया परमाणु अप्रसार समूह


4. देश में रहन-सहन का स्तर सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कौन से सूचकांक की शुरुआत की गयी?
a.    स्वस्थ जीवन सूचकांक
b.    स्वच्छता सूचकांक
c.    रहन-सहन सूचकांक
d.    राष्ट्रीय आबादी सूचकांक


5. 18 जनवरी 2018 को जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक में कितने उत्पादों पर टैक्स की दर घटा दी गई?
a.    29
b.    35
c.    45
d.    60


6. आरबीआई द्वारा जारी हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे अधिक निवेश किस देश से होता है?
a.    अमेरिका
b.    इंग्लैंड
c.    मॉरिशस
d.    दक्षिण अफ्रीका


7. हाल ही में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    सुरेश सहाय
b.    अभय
c.    गजेन्द्र सिंह
d.    सर्वेश्वर दयाल


8. हाल ही में अमेरिका ने विशेष निगरानी की सूची में किस देश को शामिल किया है?
a.    भारत
b.    बांग्लादेश
c.    चीन
d.    पाकिस्तान


9. हाल ही में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    विवेक तोमर
b.    आशुतोष कुमार सक्सेना
c.    ओमप्रकाश सिंह
d.    उमंग कुमार


10. हाल ही में यौन उत्पीडन के खिलाफ “टाइम्स अप” अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?
a.    अमेरिका
b.    ब्राज़ील
c.    दक्षिण अफ्रीका
d.    इंग्लैंड



उत्तर:

1. d. साइबर सुरक्षित भारत

विवरण: भारत में साइबर सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता महसूस करते हुए तथा प्रधानमंत्री मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन के अनुरूप, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने दिल्ली में एक समारोह में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिविजन (एनईजीडी) एवं उद्योग जगत के सहयोग से साइबर सुरक्षित भारत पहल की घोषणा की.

2. a. आनंदीबेन पटेल

विवरण: गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश की 27वीं गवर्नर चयनित किया गया है. वे ओम प्रकाश कोहली का स्थान लेंगी.

3 . b. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप
विवरण: भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (एजी) का सदस्य बनना एक महत्वपूर्ण कामयाबी है. भारत को ऑस्ट्रेलिया ग्रुप के 43वें भागीदार के तौर पर शामिल किया.

4. c. रहन-सहन सूचकांक

विवरण: आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री (राज्य) हरदीप एस. पुरी ने 116 शहरों में ‘रहन-सहन सूचकांक’ कार्यक्रम का शुभारंभ करने की घोषणा की.

5. a. 29

विवरण: जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक हुई जिसमें 29 उत्पादों और 54 सेवाओं पर टैक्स की दर घटा दी गई.

6. c. मॉरिशस

विवरण: रिजर्व बैंक की हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का सबसे बड़ा स्रोत देश मॉरीशस है. इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन का स्थान है.

7. b. अभय

विवरण: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के रूप में अभय को नियुक्त किया गया है. अभय 1986  बैच के ओडिशा संवर्ग के आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में अभय केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में अतिरिक्त महानिदेशक पद पर कार्यरत है.

8 d. पाकिस्तान

विवरण: अमेरिका ने विशेष निगरानी की सूची में पाकिस्तान को शामिल किया है. पाकिस्तान इस सूची में शामिल होने वाला पहला देश है. इस श्रेणी को 2016 में एक विशेष कानून द्वारा बनाया गया है.

9. c. ओमप्रकाश सिंह

विवरण: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में ओमप्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है.  ओमप्रकाश सिंह 1983 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी है.

10. a. अमेरिका

विवरण: यौन उत्पीडन के खिलाफ “टाइम्स अप” अभियान अमेरिका में शुरू किया गया है. इस अभियान में 300 से ज्यादा महिलाएं शामिल है, जिनमें अभिनेत्रियाँ, लेखक और निर्देशक है.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News