करेंट अफेयर्स क्विज़: 23 अगस्त 2018

Aug 23, 2018, 19:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – प्रोटीन बायोमार्कर, एशियाई खेल जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – प्रोटीन बायोमार्कर, एशियाई खेल जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. सीबीएसई ने 2020 से किस कक्षा के एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की घोषणा की है?
a.    बोर्ड एग्जाम
b.    नौवीं
c.    आठवीं
d.    प्राथमिक स्कूल

2. ईरान द्वारा निर्मित पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान का क्या नाम है?
a.    तहरीक
b.    इन्साफ
c.    वज़ीर
d.    कौसर

3. भारत के वरिष्ठ पत्रकार एवं सिंडिकेट नाम से कॉलम लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    अरुण शौरी
b.    कुलदीप नैयर
c.    अनिल विजयन
d.    विष्णु प्रभाकर

4. किस दक्षिण अमेरिकी देश के तेल निर्यात पर अमेरिका द्वारा प्रतिबन्ध लगाए जाने पर वहां आर्थिक संकट पैदा हो गया है?
a.    वेनेजुएला
b.    पेरू
c.    ब्राज़ील
d.    एक्वाडोर

5. भारत के किस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता है?
a.    अनुज चुघ
b.    अभिनव मिश्रा
c.    तारिक अनीज़
d.    शार्दुल विहान

6. अंकिता रैना ने किस खेल में एशियाई गेम्स के पांचवें दिन कांस्य पदक जीता है?
a.    जिम्नास्टिक
b.    निशानेबाजी
c.    टेनिस
d.    बैडमिंटन

7. भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ने कितने प्रोटीन बायोमार्कर की पहचान की है जिससे आसानी से इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) का पता लगाया जा सकता है?
a. 50
b. 60
c. 70
d. 40

8. केरल को बाढ़ से उबारने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने कितने करोड़ रुपये की मदद के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ठुकरा सकती है?
a. 500 करोड़ रुपये
b. 700 करोड़ रुपये
c. 800 करोड़ रुपये
d. 900 करोड़ रुपये

9. अमेरिकी संस्था 'पॉपुलेशन रेफरेंस ब्यूरो' के अध्ययन के मुताबिक, भारत किस वर्ष में दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है?
a. वर्ष 2010
b. वर्ष 2020
c. वर्ष 2050
d. वर्ष 2030

10. अफगानिस्तान और अमेरिका 04 सितंबर 2018 को किस देश की अगुआई में आतंकी संगठन तालिबान के साथ होने वाली शांति वार्ता में शामिल नहीं होंगे?
a. रूस
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

11. विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में कौन सा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास बनाया है?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

12. किस भारतीय शूटर ने 20 अगस्त 2018 को इंडोनेशिया के जकार्ता एशियाई खेलों 2018 में पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता?
a. दीपक कुमार
b. अंकुर मित्तल
c. दीपक कुमार
d. सौरभ चौधरी


उत्तर:
1. a. बोर्ड एग्जाम
विवरण: सीबीएसई ने 2020 से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की घोषणा की है.

2. d. कौसर
विवरण: ईरान ने अपने पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान 'कौसर' का अनावरण किया. यह ईरान द्वारा निर्मित चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है.

3. b. कुलदीप नैयर
विवरण: भारत के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 22 अगस्त को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे. पत्रकारिता के साथ ही वे एक प्रसिद्ध लेखक भी थे.

4. a. वेनेजुएला
विवरण: वेनेजुएला पर आर्थिक प्रतिबंधों के चलते उसका तेल निर्यात 96% तक कम हो गया है जिससे वह की अर्थव्यवस्था संकट में आ गई है.

5. d. शार्दुल विहान
विवरण: एशियाई खेलों में 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक दिलाया.

6. c. टेनिस
विवरण: भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने एशियन गेम्स 2018 के टेनिस एकल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं.

7. a. 50
विवरण: भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक चंदर मोहन ने ऐसे 50 प्रोटीन बायोमार्कर की पहचान की है जिससे आसानी से इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) का पता लगाया जा सकता है.

8. b. 700 करोड़ रुपये
विवरण: केरल को बाढ़ से उबारने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने 700 करोड़ रुपये की मदद के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ठुकरा सकती है.

9. c. 2050
विवरण: अमेरिकी संस्था 'पॉपुलेशन रेफरेंस ब्यूरो' के अध्ययन के मुताबिक, 2050 में भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है. इसकी जनसंख्या चीन से करीब 25% अधिक रहने का अनुमान है.

10. a. रूस
विवरण: अफगानिस्तान और अमेरिका 04 सितंबर 2018 को रूस की अगुआई में आतंकी संगठन तालिबान के साथ होने वाली शांति वार्ता में शामिल नहीं होंगे.

11. b. स्वर्ण पदक
विवरण: विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास बनाया है.

12. a. दीपक कुमार
विवरण: भारतीय शूटर दीपक कुमार ने 20 अगस्त 2018 को इंडोनेशिया के जकार्ता एशियाई खेलों 2018 में 247.7 अंक के साथ पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता.

 

 

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News