करेंट अफेयर्स क्विज़: 24 जनवरी 2019

Jan 24, 2019, 18:33 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – आईएनएस कोहासा तथा राष्ट्रीय इस्पात नीति जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – आईएनएस कोहासा तथा राष्ट्रीय इस्पात नीति जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.  

1. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा ने 24 जनवरी 2019 को किस स्थान पर आईएनएस कोहासा के नए नौसैनिक एयर बेस का उद्घाटन किया?
a.    अंडमान-निकोबार
b.    कोचीन
c.    कोलकाता
d.    पोरबंदर


2. भारत के छात्रों द्वारा बनाए गये विश्व के सबसे छोटे और हल्के सैटेलाईट का क्या नाम है जिसे इसरो ने प्रक्षेपित किया है?
a.    स्टूडेंटसैट
b.    कलामसैट
c.    एड्युसैट
d.    टेकसैट


3. निम्नलिखित में से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a.    राष्ट्रीय विकलांग दिवस
b.    राष्ट्रीय जल दिवस
c.    राष्ट्रीय मृदा दिवस
d.    राष्ट्रीय बालिका दिवस


4. निम्नलिखित में से किस साहित्यकार को हाल ही में सरस्वती सम्मान से नवाज़ा गया है?
a.    नदीम खान
b.    अर्चना देवपुरी
c.    सितांशु यशश्चंद्र
d.    आशुतोष कोवलिकर


5. कैबिनेट ने हाल ही में जीएसटी अपीलीय अधिकरण की राष्ट्रीय पीठ के गठन को मंजूरी दी है इसमें एक अध्यक्ष के अतिरिक्त कितने सदस्य होंगे?
a.    दो
b.    तीन
c.    चार
d.    पांच


6. दिल्ली वक्फ बोर्ड ने उसके अंतर्गत आने वाली मस्जिदों के सभी इमामों का मासिक वेतन 10,000 रुपये से बढ़ाकर कितने हजार रुपये कर दिया है?
a.    18,000 रुपये
b.    15,000 रुपये
c.    20,000 रुपये
d.    28,000 रुपये


7. आतंकवाद छोड़ वर्ष 2004 में सेना में शामिल हुए शहीद लांस नायक नज़ीर वानी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मरणोपरांत निम्न में से किस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
a.    परमवीर चक्र
b.    शौर्य चक्र
c.    कीर्ति चक्र
d.    अशोक चक्र


8. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हाल ही में किस देश के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध तोड़ने की घोषणा की है?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    भारत
d.    चीन


9. राष्ट्रीय इस्पात नीति (एनएसपी) के तहत वर्ष 2017 में 2030-31 तक कितने मिलियन टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है?
a.    400 मिलियन टन
b.    500 मिलियन टन
c.    300 मिलियन टन
d.    600 मिलियन टन


10. भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 प्रतिशत तथा 2020 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a.    8.7 प्रतिशत
b.    7.7 प्रतिशत
c.    7.2 प्रतिशत
d.    9.7 प्रतिशत


उत्तर:

1. a. अंडमान-निकोबार

विवरण: नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा ने 24 जनवरी 2019 को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दिगलीपुर में आईएनएस कोहासा के नए नौसैनिक एयर बेस का उद्घाटन किया. इस एयर बेस का इस्तेीमाल हैलीकॉप्टकरों और डोर्नियर जैसे छोटे विमानों के संचालन के लिए किया जाएगा.

2. b. कलामसैट
विवरण: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 24 जनवरी 2019 को विश्व के सबसे छोटे सैटेलाइट ‘कलामसैट’ को लॉन्च किया. कलामसैट की खासियत यह है कि इसे छात्रों ने विकसित किया है.

3. d. राष्ट्रीय बालिका दिवस
विवरण: भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष का विषय है - सुनहरे कल के लिए बालिकाओं का सशक्तीकरण.

4. c. सितांशु यशश्चंद्र

विवरण: गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पदमश्री से सम्मानित सितांशु यशश्चंद्र को वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से नवाज़ा गया है. यह अवार्ड के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है.

5. a. दो
विवरण: वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण की राष्ट्रीय पीठ की अध्यक्षता इसके अध्यक्ष करेंगे एवं इसमें एक तकनीकी सदस्य (केन्द्र) और एक तकनीकी सदस्य (राज्य) शामिल होंगे.

6. a. 18,000 रुपये

विवरण: दिल्ली वक्फ बोर्ड ने उसके अंतर्गत आने वाली मस्जिदों के सभी इमामों का मासिक वेतन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने बताया है कि बढ़ा हुआ वेतन इसी महीने से दिया जाएगा.

7. d. अशोक चक्र
विवरण: आतंकवाद छोड़ 2004 में सेना में शामिल हुए शहीद लांस नायक नज़ीर वानी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मरणोपरांत शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा.

8. a. अमेरिका
विवरण: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध तोड़ने की घोषणा की है. वेनेज़ुएला में सरकार के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विपक्षी नेता ख़ुआन गुआडो को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी है.

9. c. 300 मिलियन टन
विवरण: राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत वर्ष 2017 में 2030-31 तक 300 मिलियन टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. इस्पात उद्योग को विश्व स्तर पर कॉम्पटेटिव बनाने के लिए भारत सरकार गंभीरता से काम कर रही है. इसके तहत इस्पात मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय इस्पात नीति(एनएसपी) भी तैयार की गई है.

10.  b. 7.7 प्रतिशत
विवरण: भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 प्रतिशत तथा 2020 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने यह अनुमान लगाते हुए कहा कि इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक प्रतिशत अंक अधिक रहेगी.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News