करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 अप्रैल 2018

Apr 25, 2018, 18:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स जीआई टैग, शेख हसीना आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi 25 April 2018
Current Affairs Quiz in hindi 25 April 2018

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स जीआई टैग, शेख हसीना आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस खिलाड़ी ने शूटिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता?
a.    अर्जुन देवपाल
b.    आमिर अली
c.    शहजार रिज़वी
d.    अब्दुल रजाक


2.  हाल ही में किस देश में 11.15 सेंटीमीटर आकार का मच्छर देखा गया है?
a.    चीन
b.    जापान
c.    बांग्लादेश
d.    भारत


3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में दक्षिण कोरिया में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया?
a.    एडमिरल हैरी हैरिस
b.    लेफ्टिनेंट जॉन पुलमैन
c.    विंग कमांडर जोसेफ हेनरी
d.    ओ एल जैकब


4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया?
a.    वारंगल की दरियां
b.    लखनऊ का पान
c.    नागपुर की कपास
d.    जोधपुर की मूर्तियां


5.  एक विरासत अपनाएं परियोजना के तहत हाल ही में नौ एजेंसियों को कितने विरासत स्थलों के संरक्षण हेतु आशय पत्र प्रदान किये गये?
a.    19
b.    20
c.    21
d.    22


6. भारत के पड़ोसी देश से हाल ही में किस नेता को ग्लोबल वीमेंस लीडरशिप अवार्ड हेतु चयनित किया गया?
a.    चन्द्रिका कुमारतुंगा (श्रीलंका)
b.    शेख हसीना (बांग्लादेश)
c.    मलाला युसूफजई (पाकिस्तान)
d.    आंग सान सू की (म्यांमार)


7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य के मांडला में 'राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान' की शुरुआत की?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब


8. निम्न विमानों में से कौन सा भारतीय वायुसेना की विंटेज एयरक्राफ्ट फ्लाइट में जल्द ही शामिल किया जाएगा?
a. एचएएल तेजस
b. डकोटा डीसी -3
c. ग्लोबल
d. इनमें से कोई नहीं


9. निम्नलिखित में से किस शहर में पहले अंतरराष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a. मुंबई
b. नई दिल्ली
c. जयपुर
d. इनमें से कोई नहीं


10. अमेरिका ने हाल ही में किस देश के सैन्य साजोसामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है?
a. रूस
b. चीन
c. नेपाल
d. भारत


11. भारत में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मौत की सजा पारित करने वाला पहला राज्य कौन बन गया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. जम्मू-कश्मीर
d. झारखंड


12. निम्न में से किस देश की नेशनल असेंबली ने विवादास्पद आव्रजन कानून पारित किया है?
a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. चीन
d. रूस



उत्तर:
1. c. शहज़ार रिज़वी

विवरण: साउथ कोरिया के चांगवोन में चल रही वर्ल्ड कप शूटिंग में विश्व रेकॉर्ड बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी शहजार रिजवी ने सिल्वर हासिल किया.

2. a. चीन
विवरण: चीन के सिचुआन प्रांत में विशेषज्ञों को 11.15 सेंटीमीटर आकार का मच्छर दिखा है. यह विश्व में सबसे बड़े आकार का मच्छर है.

3. a. एडमिरल हैरी हैरिस
विवरण: अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस अब ऑस्ट्रेलिया की बजाय दक्षिण कोरिया में अमेरिका के नये राजदूत होंगे.

4. a. वारंगल की दरियां
विवरण:  तेलंगाना स्थित अदिलाबाद की डोकरा क्राफ्ट तथा वारंगल की दारियों को हाल ही में जीआई रजिस्ट्री, चेन्नई द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ.

5. d. 22
विवरण: एक विरासत अपनाएं परियोजना, अपनी धरोहर अपनी पहचान के तहत 22 विरासत स्थलों की देखरेख के लिए 9 एजेंसियों को आशय पत्र प्रदान किये गये.

6. b. शेख हसीना (बांग्लादेश)
विवरण: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आस्ट्रेलिया में 27 अप्रैल को प्रतिष्ठित ग्लोबल वीमेन्स लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.

7. a. मध्य प्रदेश
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मांडला में 'राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान' की शुरुआत की.

8. b. डकोटा डीसी -3
विवरण: डकोटा डीसी-3 विमान शीघ्र ही बल में शामिल होगा. डकोटा डीसी-3 का एक बड़ा बेड़ा 1988 तक वायुसेना की सेवा में रहा. इस विमान को 2011 में स्क्रैप से हासिल किया गया और वायुसेना को उपहार में देने के लिए चंद्रशेखर द्वारा ब्रिटेन में इसे उड़ान भरने के लायक बनाया गया.

9. b. नई दिल्ली
विवरण: नई दिल्ली में पहले अंतरराष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया.

10. a. रूस
अमेरिका ने हाल ही में रूसी सैन्य साजोसामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है. इस फैसले से एशिया के आसपास के अन्य अमेरिकी सहयोगियों की हथियारों की खरीद पर रोक लग सकता है.

11. c. जम्मू-कश्मीर
भारत में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मौत की सजा मुकर्रर करने वाला पहला राज्य जम्मू-कश्मीर बन गया है.

12. b. फ्रांस
फ्रांसीसी नेशनल असेंबली ने एक नया और सख्त इमिग्रेशन (आव्रजन) कानून पारित किया है जो शरण देने के नियमों को और अधिक कठिन बनाता है.

 

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News