करेंट अफेयर्स क्विज़: 29 अगस्त 2018

Aug 29, 2018, 19:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – भारत का पहला स्मार्ट कोच, लखवाड़ बांध जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – भारत का पहला स्मार्ट कोच, लखवाड़ बांध जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियन गेम्स के 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया?
a.    मंजीत सिंह
b.    अनिल जोशी
c.    जिनसन जॉनसन
d.    विवेक तोमर


2. एशियाई खेलों में पारंपरिक मार्शल आर्ट कुराश में भारत की किस खिलाड़ी ने महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता?
a.    आरती रामानुजन
b.    पिंकी बल्हारा
c.    मरियम कुलश्रेष्ठा
d.    भाविका चंद्रा


3. भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च गये स्मार्ट कोच को पहली बार किस एक्सप्रेस में लगाया जायेगा?
a.    गरीब रथ
b.    समझौता एक्सप्रेस
c.    ताज एक्सप्रेस
d.    कैफियत एक्सप्रेस


4. इसरो द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गगनयान को लॉन्च करने के लिए किस लॉन्च व्हिकल का उपयोग किया जाएगा?
a.    जीएसएलवी एमके-3
b.    पीएसएलवी-मार्क2
c.    जीएसएलवी केएल-1
d.    पीएसएलवी-2


5. भारत ने उर्जा दक्षता के लिए किस अंतरराष्ट्रीय संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a.    एशियन बैंक
b.    अंतरराष्ट्रीय विकास बैंक
c.    विश्व बैंक
d.    संयुक्त राष्ट्र


6. हाल ही में उतराखंड में यमुना नदी पर किस बांध परियोजना हेतु छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये?
a.    देवप्रयाग बांध
b.    हिमनद बांध
c.    लखवाड़ बांध
d.    प्रयोजन बांध


7.  किस राज्य सरकार ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है?
a. उत्तर प्रदेश सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. तमिलनाडु सरकार


8. 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की कितने मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया हैं?
a. 400 मीटर
b. 800 मीटर
c. 200 मीटर
d. 100 मीटर


9. केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की किस अधिकारी को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
a. रुचि सचदेवा
b. अंजू सिंह
c. रुचि घनश्याम
d. इनमें से कोई नहीं


10. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निदेशक मंडल ने किस बैंक में 14.9% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है?
a. आईडीबीआई बैंक
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. भारतीय स्टेट बैंक
d. देना बैंक


11. भारत ने राजस्थान विद्युत वितरण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधारने के लिए कितने करोड़ डॉलर के एक विकास नीति ऋण (डीपीएल) पर हस्ताक्षर किए?
a. 20 करोड़ डॉलर
b. 30 करोड़ डॉलर
c. 55 करोड़ डॉलर
d. 25 करोड़ डॉलर


12. भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की बैठक का 8वां सत्र निम्न में से किस शहर में आयोजित किया गया?
a. नैरोबी
b. पटना
c. दिल्ली
d. जयपुर


उत्तर:
1. a. मंजीत सिंह

विवरण: एशियाई खेलों के 10वें दिन मनजीत सिंह ने 800 मीटर रेस में भारत को 9वां स्वर्ण पदक दिलाया. मंजीत सिंह ने 1:46:15 मिनट में 800 मीटर की रेस पूरी की.

2. b. पिंकी बल्हारा
विवरण: एशियाई खेलों में पारंपरिक मार्शल आर्ट कुराश में भारत की पिंकी बल्हारा ने महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता.

3. d. कैफियत एक्सप्रेस
विवरण: भारतीय रेलवे ने देश का पहला स्मार्ट कोच बना लिया है जिसे जल्द ही कैफियत एक्सप्रेस में लगाया जायेगा.

4. a. जीएसएलवी एमके-3
विवरण: गगनयान को लॉन्च करने के लिए जीएसएलवी एमके-3 लॉन्च व्हिकल का उपयोग किया जाएगा.

5. c. विश्व बैंक
विवरण: भारत ने उर्जा दक्षता के लिए विश्व बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.

6. c. लखवाड़ बांध
विवरण: देहरादून के पास यमुना नदी पर बनने वाले बहुउद्देशीय लखवाड़ बांध परियोजना के क्रियान्वयन हेतु नितिन गडकरी सहित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये.
 
7. a. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है.

8. b. 800 मीटर

विवरण: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया. वहीं, इस स्पर्धा में भारत के ही जिनसन जॉनसन ने रजत पदक जीता.

9. c. रुचि घनश्याम
विवरण: केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचि घनश्याम को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है.

10. a. आईडीबीआई बैंक
विवरण: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निदेशक मंडल ने आईडीबीआई बैंक में 14.9% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. दरअसल, एलआईसी के पास फिलहाल बैंक में 7.98% हिस्सेदारी है और वह नियंत्रण हासिल करने के लिए निवेश करना चाहती है.

11. d. 25 करोड़ डॉलर

विवरण: भारत ने राजस्थान विद्युत वितरण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधारने के लिए 25 करोड़ डॉलर के एक विकास नीति ऋण (डीपीएल) पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता केंद्र सरकार, राजस्थान सरकार और विश्व बैंक के बीच हुआ.

12. a. नैरोबी
विवरण: केन्या के नैरोबी में भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की 8वीं बैठक आयोजित की गई. बैठक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और नागरिक उड्डयन, सुरेश प्रभु और केन्या सरकार, उद्योग, व्यापार और सहकारी समितियों के मंत्रिमंडल सचिव पीटर मुन्या की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई.

 

 

 

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News