UPPSC PCS Cut Off 2025: पेपर 1, 2 के लिए देखें कैटेगरी वाइज अपेक्षित यूपी पीसीएस कट ऑफ

Last Updated: Oct 18, 2025, 19:48 IST

UPPSC PCS Prelims Cut Off 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 12 अक्टूबर 2025 को UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक आयोजित की। अब उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयन की संभावनाएं जानने के लिए पेपर 1 और पेपर 2 की अनुमानित कट-ऑफ देख सकते हैं। यहां पर आप विभिन्न श्रेणियों (जनरल, OBC, SC, ST) के न्यूनतम योग्यता अंक और कट-ऑफ को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

UPPSC PCS Cut Off 2025 [Expected]
UPPSC PCS Cut Off 2025 [Expected]

UPPSC PCS Cut Off 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को पूरे राज्य में 1,435 केंद्रों पर UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की। इस परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई — पेपर 1 (सामान्य अध्ययन) सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और पेपर 2 (CSAT) दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक हुआ। दोनों पेपर 200-200 अंकों के थे। अब उम्मीदवार कट-ऑफ और अपने चयन की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं।

Also Check: UP PCS Question Paper 2025 PDF

UPPSC PCS Cut Off 2025: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कट ऑफ हाइलाइट्स

यूपीपीएससी ने 12 अक्टूबर 2025 को UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। परीक्षा का परिणाम और कट-ऑफ अंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे।जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं, जो उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्राप्त करने होते हैं। ये अंक उम्मीदवारों की संख्या, रिक्त पदों, आरक्षण नियम, प्रश्न पत्र की कठिनाई और अंकन प्रणाली जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। नीचे तालिका में उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा संचालन संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

परीक्षा का नाम

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 परीक्षा

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक, मुख्य, और साक्षात्कार

परीक्षा का तरीका

ऑफलाइन

नौकरी स्थान

उत्तर प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UPPSC PCS Expected Cut Off 2025

नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार (Category-wise) अनुमानित कट-ऑफ अंक दिए गए हैं, जिन्हें परीक्षा के स्तर और पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर तैयार किया गया है:

श्रेणी

यूपीपीएससी 2025 अनुमानित कट-ऑफ अंक

सामान्य (Unreserved)

125 से 135

उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति

96 से 100

उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जनजातियाँ

85 से 89

उत्तर प्रदेश के ओबीसी

115 से 122

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

120 से 128

उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित

110 से 116

महिला

100 से 110

उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिक

102 से 108

उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन

95 से 100

PB

92 से 99

PD

76 से 83

BA/OA/OL

95 से 100

नोट: पेपर 2 (CSAT) केवल क्वालीफाइंग नेचर का होता है। यानी उम्मीदवारों को इसमें कम से कम 33% अंक (66 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य है।

यूपी पीसीएस कट-ऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक क्या है?

  • प्रश्नपत्र की कठिनाई स्तर

  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या

  • रिक्त पदों की कुल संख्या

  • आरक्षण श्रेणी अनुसार प्रतिस्पर्धा

UPPSC PCS 2025 परीक्षा के आगे क्या?

परीक्षा के बाद यूपीपीएससी जल्द ही आंसर की (Answer Key) जारी करेगा। उसके बाद उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगाकर तय कर सकते हैं कि वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे या नहीं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 18, 2025, 19:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News