RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: आयुष ऑफिसर के लिए 1535 पदों पर निकली भर्ती, लिखित परीक्षा के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: आरएसएसबी की ओर से आयुष ऑफिसर के 1535 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 8 नवंबर, 2025 से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लेख में दिए गए विवरण देखें।
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयुष ऑफिसर के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1535 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 8 नवंबर, 2025 से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। आगे लेख में जानें आवेदन शुल्क, आवेदन करने के स्टेप सहित महत्वपूर्ण विवरण।
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर को शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग निर्धारित किया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं:
| आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 |
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से समकक्ष योग्यता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | आयुष ऑफिसर |
| पदों की संख्या | 1535 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2025 |
| परीक्षा तिथि (संभावित) | 26 दिसंबर, 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आयु सीमा | 21 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग निर्धारित किया गया है। जिसका विवरण आप नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| वर्ग | आयु सीमा |
| जनरल/ओबीसी/एमबीसी | 600 रुपये |
| ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस | 400 रुपये |
| एससी/एसटी/दिव्यांग | 400 रुपये |
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
राजस्थान भारतीय चिकित्सा अधिनियम, 1969 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त और भारतीय चिकित्सा बोर्ड, राजस्थान से रजिस्टर्ड बीएएमएस (आयुर्वेद)/बीएचएमएस (होम्योपैथी)/बीयूएमएस (यूनानी) किया होना चाहिए या भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह।
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया क्या है?
आरएसएसबी आयुष अधिकारी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी –
-
लिखित परीक्षा।
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
अंतिम मेरिट लिस्ट
RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती के लिए 8 नवंबर, 2025 से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है। जिसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 आरएसएसबी आयुष अधिकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
स्टेप 4 जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
स्टेप 5आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
LIC AAO Result 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.