ओकला द्वारा जारी किए गए नवम्बर स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत की रैंकिंग 109वें स्थान पर है. फिक्स ब्रॉडबैंड के मामले में भारत 76वां स्थान पर है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2017 की शुरुआत में मोबाइल डाउनलोड स्पीड 7.65 एमबीपीएस थी. नवम्बर में यह स्पीड बढ़ कर 8.80 एमबीएपस हो गई. भारत में इस तरह से मोबाइल डाउनलोड स्पीड में 15 फीसद का इजाफा देखा गया.
यह भी पढ़ें: यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में ताजमहल दूसरे स्थान पर
नवंबर 2017 में विश्व में सबसे ज्यादा मोबाइल स्पीड नॉर्वे में दर्ज की गई, जो 62.66 एमबीपीएस रही. फिक्स ब्रॉडबैंड में सिंगापुर सबसे आगे रहा, जहां 153.85 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई. भारत में मोबाइल और फिक्स ब्रॉडबैंड दोनों की स्पीड में तेजी से सुधार हो रहा है.
मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में टॉप 10:
स्थान | देश | एमबीपीएस |
1 | नॉर्वे | 62.66 |
2 | नीदरलैंड | 53.01 |
3 | आइसलैंड | 52.78 |
4 | सिंगापुर | 51.50 |
5 | माल्टा | 50.46 |
6 | ऑस्ट्रेलिया | 49.43 |
7 | हंगरी | 49.02 |
8 | दक्षिण कोरिया | 47.64 |
9 | यूनाइटेड अरब अमीरात | 46.83 |
10 | डेनमार्क | 43.31 |
ओकला हर देश में इंटरनेट परफॉरमेंस की जांच करता है. यह जांच कंज्यूमर के स्पीड टेस्ट के आधार पर होती है. यानी, स्पीड पूरी तरह कंज्यूमर के अनुभव के आधार पर तय होती है. स्पीड टेस्ट के लिए अभी तक 17 अरब से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation