भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप में 22 दिसम्बर 2016 को दक्षिण कोरिया को 3-0 से मात देते हुए कांस्य पदक पर जीता.
हॉकी इंडिया ने कांस्य पदक जीतने पर टीम की प्रत्येक खिलाड़ी के लिये एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ में से प्रत्येक को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की. दोनों टीमें पहले हाफ में गोल करने में नाकाम रही थीं.
भारत को 45वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे रितू ने गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई. कोरिया को पहले हाफ में कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे एक भी गोल नहीं कर पाईं.
कांस्य पदक के लिये खेले गये प्लेऑफ मैच में संगीता ने 55वें और 58वें मिनट में गोल किए.
इससे पहले रितु ने 45वें मिनट में गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलायी थी. चीन महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप में विजेता रहा.
हॉकी टीम के बारे में:
• भारतीय हॉकी टीम ने भारत की राष्ट्रीय मैदानी हॉकी टीम है.
• भारतीय हॉकी टीम वर्ष 1928 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की पहली गैर यूरोपीय सदस्य टीम बनी.
• भारतीय टीम ने वर्ष 1928 में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता.
• भारतीय हॉकी टीम ने अब तक आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं.
• भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलो में तीन बार स्वर्ण पदक जीता हैं.
यह भी पढ़े: भारत ने बेल्जियम को हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप ख़िताब जीता

Comments
All Comments (0)
Join the conversation