15 सितंबर: अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
विश्व भर में 15 सितंबर 2017 को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया. इस दिवस का विषय था: लोकतंत्र और संघर्ष रोकथाम (Democracy and Conflict prevention). यह दिवस विश्व में लोकतंत्र की स्थिति समझने एवं उसकी समीक्षा करने के लिए अवसर प्रदान करता है.
लोकतंत्र अपनी प्रक्रिया में एक लक्ष्य है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, राष्ट्र की शक्तियों, सामाजिक संगठन और व्यक्ति की भागीदारी और सहयोग से लोकतंत्र के आदर्शो को वास्तवकिता में बदला जा सकता है. लोकतंत्र विकास और सभी मानवाधिकार और बुनियादी स्वतंत्रता का सम्मान करना एक दूसरे पर निर्भर करता है.
एक देश सही रूप में तभी लोकतांत्रिक है यदि देश में रहने वाले सभी लोगों को समान सामजिक आवसर और प्रतिष्ठा प्राप्त हो, जब देश के सभी लोगों को सामान आर्थिक अवसर मिलें और देश के सभी लोगों को राजनीति में समान भागीदारी प्राप्त हो.
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस:
• इसका आरंभ संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में एक प्रस्ताव पारित करके किया गया ताकि विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा दिया जा सके और उसे मजबूत बनाया जा सके.
• इसे पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया.
• संयुक्त राष्ट्र चार्टर 1945 में लोकतंत्र शब्द का प्रयोग नहीं किया गया जबकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोकतान्त्रिक मूल्यों एवं संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation