झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता जगरनाथ महतो का आज चेन्नई के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया. जिसके चलते प्रदेश में शोक की लहर है. महतो को पिछले महीने चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वह 56 वर्ष के थे.
जगरनाथ महतो, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री थे. स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण वह पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थे. महतो कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे.
राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक:
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर शोक प्रकट किया है. उनके अतिरिक्त बाबूलाल मरांडी सहित झारखंड की राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने भी महतो के दुखद निधन पर शोक प्रकट किया है.
सीएम ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि ''अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.''
अपूरणीय क्षति!
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने भी जताया शोक:
झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उनके निधन पर एक ट्वीट के माध्यम से शोक प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि ''झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. वो एक कुशल आंदोलनकर्ता, समाजसेवी और राजनेता थे. ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!''.
झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कुशल आंदोलनकर्ता, समाजसेवी और राजनेता थे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 6, 2023
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
2020 में फेफड़े का हुआ था प्रत्यारोपण:
जगरनाथ महतो ने वर्ष 2020 में फेफड़े का प्रत्यारोपण कराया था. वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक वरिष्ठ नेता थे. इलाज के दौरान वह लंबे समय तक कोमा में भी रहे थे जिसके बाद उनके फेफड़े का प्रत्यारोपण कराया गया था. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यन ने भी अस्पताल में महतो को श्रद्धांजलि दी.
अलग राज्य के आंदोलन में थे सक्रिय:
जगरनाथ महतो का जन्म 1 जनवरी 1967 को हुआ था. वह झारखंड को एक अलग राज्य बनाने के लिए चलाये गए आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. वह शिबू सोरेन के साथ इस आन्दोलन में सक्रिय रहे थे. महतो गिरिडीह में डुमरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. वह 'टाइगर' के नाम से झारखंड की राजनीति में मशहूर थे.
महतो ने झारखंड में शिक्षा के सुधार के कई महत्वपूर्ण काम किये थे. साथ ही वह झारखंड बोर्ड के सफल छात्रों को भी पुरस्कृत करने की पहल की थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation