ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश में दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले सीएम बन गए है. इस मामलें में उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को पछाड़ दिया है.
नवीन पटनायक 23 साल और 138 दिनों से ओडिशा के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज है. अब वह भारत में किसी राज्य के दूसरे सबसे लंबे समय से सीएम पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए है.
वर्ष 2000 में बने थे सीएम:
नवीन पटनायक पहली बार मार्च 2000 में सीएम का पद संभाला था. तब से वह इस पद पर बने हुए है. वह 23 वर्ष एवं 138 दिनों से मुख्यमंत्री के पद पर हैं. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु 23 वर्ष एवं 137 दिन तक सीएम पद पर रहे थे. ज्योति बसु 21 जून, 1977 से पांच नवंबर, 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे.
पांच बार मुख्यमंत्री बनने वाले तीसरे नेता:
ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक तीसरे नेता बन गए है. इससे पहले किसी राज्य के लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और ज्योति बसु शामिल है.
चामलिंग के पास सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड:
सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग सबसे अधिक समय तक सीएम पद पर रहने वाले नेता है. चामलिंग दिसंबर 1994 से मई 2019 तक सिक्किम के सीएम रहे थे. इस बीच वह 24 साल और 166 दिनों के सबसे लंबे समय तक राज्य का नेतृत्व करने वाले नेता बने थे. 76 वर्षीय पटनायक अब इस मामलें में उनके बाद दूसरे स्थान पर आ गए है.
भारत में सबसे लंबे समय तक सीएम पद पर रहने वाले नेता:
रैंक | नाम | कार्यकाल | राज्य |
1 | पवन कुमार चामलिंग | 24 वर्ष, 166 दिन | सिक्किम |
2 | नवीन पटनायक | 23 वर्ष, 139 दिन | ओडिशा |
3 | ज्योति बसु | 23 वर्ष, 137 दिन | पश्चिम बंगाल |
4 | गेगोंग अपांग | 19 वर्ष, 14 दिन | अरुणाचल प्रदेश |
5 | लाल थनहावला | 18 वर्ष, 269 दिन | मिजोरम |
6 | वीरभद्र सिंह | 21 साल, 13 दिन | हिमाचल प्रदेश |
7 | माणिक सरकार | 19 साल, 363 दिन | त्रिपुरा |
8 | एम करुणानिधि | 18 साल, 362 दिन | तमिलनाडु |
9 | प्रकाश सिंह बादल | 18 साल, 350 दिन | पंजाब |
10 | यशवंत सिंह परमार | 18 साल 83 दिन | हिमाचल प्रदेश |
डेटा-विकिपीडिया
2024 में बना सकते है है नया रिकॉर्ड:
ओडिशा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में यदि बीजू जनता दल (बीजेडी) सत्ता में आती है तो पटनायक भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले नेता बन जायेंगे. उनकी इस उपलब्धि पर बीजेडी के उपाध्यक्ष प्रसन्ना आचार्य बताया की हमें ख़ुशी है कि हमारे मुख्यमंत्री ने ज्योति बसु के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने आगे कहा कि वह सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड बनायेंगे.
नवीन पटनायक के बारें में:
नवीन पटनायक एक भारतीय राजनीतिज्ञ और ओडिशा के वर्तमान और 14वें मुख्यमंत्री के रूप में 2000 से हिंजिली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह 1997 से बीजू जनता दल के पहले अध्यक्ष भी हैं. वह 2023 तक ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी है.
पटनायक का जन्म 16 अक्टूबर 1946 को कटक में हुआ था. पवन चामलिंग और ज्योति बसु के बाद किसी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार पांच बार जीत हासिल करने वाले तीसरे भारतीय नेता भी है. वह 26 दिसंबर 1997 से बीजू जनता दल अध्यक्ष भी है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation