राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 मार्च 2018 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. पद्म पुरस्कार अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और अनेक केन्द्रीय मंत्री भी शामिल थे.
इस साल विभिन्न क्षेत्र की 84 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है. इनमें से 43 पुरस्कार प्रदान किए गए. शेष को 2 अप्रैल 2018 को सम्मानित किया जाएगा.
पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची:
पद्म विभूषण पुरस्कार:
पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है. यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है. इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी. भारत रत्न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है.
क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य |
1 | इलैयाराजा | संगीत | तमिलनाडु |
2 | गुलाम मुस्तफा खान | कला और संगीत | महाराष्ट्र |
3 | पी परमेश्वरन | शिक्षा और साहित्य | केरल |
पद्म भूषण पुरस्कार:
पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है.
क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य |
1 | वेद प्रकाश नंदा | साहित्य एवं शिक्षा | अमेरीका |
2 | फिलिपोस मार क्रिसोस्टम | आध्यात्म | केरल |
3 | अरविंद पारेख | कला | महाराष्ट्र |
4 | रामचंद्रन नागस्वामी | आर्कियोलॉजी | तमिलनाडु |
पद्म श्री पुरस्कार:
पद्म श्री भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है.
क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य |
1 | अभय बंग | चिकित्सा | महाराष्ट्र |
2 | रानी बंग | चिकित्सा | महाराष्ट्र |
3 | मोहन स्वरूप भाटिया | कला- संगीत | उत्तर प्रदेश |
4 | सोमदेव देववर्मन | खेल | त्रिपुरा |
5 | येशी दोनदेन | मेडिसिन | हिमाचल प्रदेश |
6 | अरूप कुमार दत्ता | साहित्य और शिक्षा | असम |
7 | अरविंद गुप्ता | साहित्य और शिक्षा | महाराष्ट्र |
8 | दिगंबर हंसदा | साहित्य और शिक्षा | झारखंड |
9 | अनवर अहमद(मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
10 | पियॉंग तेमजेन जमीर | साहित्य और शिक्षा | नागालैंड |
11 | मालती जोशी | साहित्य और शिक्षा | मध्य प्रदेश |
12 | प्राण किशोर कौल | कला | जम्मू और कश्मीर |
13 | लक्ष्मीकुट्टी | मेडिसिन | केरल |
14 | जयश्री गोस्वामी महंत | साहित्य और शिक्षा | असम |
15 | नारायण दास महाराज | आध्यात्म | राजस्थान |
16 | प्रभाकर महाराणा | कला | ओडिशा |
17 | नौफ अलमरवाई | योगा | सऊदी अरब |
18 | कृष्णा बिहारी मिश्र | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
19 | सुबासिनी मिस्त्री | सामाजिक कार्यकर्ता | पश्चिम बंगाल |
20 | वे नानमाल | योगा | तमिलनाडु |
21 | सुल्गिति नरसम्म | सामाजिक कार्यकर्ता | कर्नाटक |
22 | गोबरधन पानिका | कला | ओडिशा |
23 | मुरलिकांत पेटकर | खेल | महाराष्ट्र |
24 | संपत रामटेके(मरणोपरांत) | सामाजिक कार्यकर्ता | महाराष्ट्र |
25 | एस एस राठौड़ | सिविल सेवा | गुजरात |
26 | अमिताभ राय | विज्ञान और इंजीनियरिंग | पश्चिम बंगाल |
27 | आर सत्यनारायण | कला | कर्नाटक |
28 | भज्जू श्याम | कला | मध्य प्रदेश |
29 | महाराव रघुवीर सिंह | साहित्य और शिक्षा | राजस्थान |
30 | किदंबी श्रीकांत | खेल | आंध्र प्रदेश |
31 | लेंटिना एओ ठक्कर | सामाजिक कार्यकर्ता | नागालैंड |
32 | आर एन थरनातन (डुओ) | कला | कर्नाटक |
33 | राजगोपालन वासुदेवन | विज्ञान और इंजीनियरिंग | तमिलनाडु |
34 | मानस बिहारी वर्मा | विज्ञान और इंजीनियरिंग | बिहार |
35 | बाबा योगेंद्र | कला | मध्य प्रदेश |
पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों के नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही हो जाती है, लेकिन राष्ट्रपति बाद में सभी को सम्मानित करते हैं.
यह भी पढ़ें: न्यायाधीश गीता मित्तल ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित
Comments
All Comments (0)
Join the conversation