हाईलाइट्स
|
लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का सफल आयोजन करने के बाद चुनाव आयोग तीसरे चरण की तैयारी में जुट गया है. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करा लिया गया था. दूसरे फेज में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,120 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनके भाग्य का फैसला EVM में कैद हो गयी है. उम्मीदवारों के आय की जानकारी उनके द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे से मिलती है. चलिये तीसरे फेज के उम्मीदवारों की लिस्ट में पता करते है कि सबसे अमीर उम्मीदवार कौन और किस पार्टी का है.
Lok Sabha Elections Phase 3 candidates: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के आधार पर अमीर उम्मीदवार के बारें में जानकारी मिली है. 18वीं लोकसभा चुनाव के आगामी तीसरे चरण की बात करें तो दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो (Pallavi Shrinivas Dempo) सबसे अमीर उम्मीदवार है. वह 1361 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार है.
यह भी पढ़ें: Vande Metro train: 'वंदे भारत एक्सप्रेस' और 'वंदे मेट्रो' ट्रेन में क्या है अंतर? जानें
तीसरे चरण के लिए वोटिंग 7 मई को करायी जाएगी. तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के 94 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कराये जायेंगे. तीसरे फेज में कुल 1351 उम्मीदवार मैदान में हैं.
तीसरे फेज के सबसे अमीर उम्मीदवार:
दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो 1361 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार है.
वहीं दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करें तो एनडीए सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का नाम है. उनकी संपत्ति 424 करोड़ रुपये से अधिक है और वह मध्य प्रदेश के गुना निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में है. कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरे छत्रपति शाहू शाहजी 342 करोड़ रुपये के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: यहां देखें दूसरे फेज के 5 सबसे अमीर उम्मीदवारों की संपत्ति, उड़ जायेंगे होश
तीसरे फेज के 10 सबसे अमीर उम्मीदवार:
क्र.सं. | उम्मीदवार का नाम | राज्य | निर्वाचन क्षेत्र | पार्टी | कुल संपत्ति (रुपये) |
1. | पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो | गोवा | दक्षिण गोवा | बीजेपी | 1,361 करोड़ |
2. | ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया | मध्य प्रदेश | गुना | बीजेपी | 424 करोड़ |
3. | छत्रपति शाहू शाहजी | महाराष्ट्र | कोल्हापुर | कांग्रेस | 342 करोड़ |
4. | डॉ प्रभा मल्लिकार्जुन | कर्नाटक | दावनगेरे | कांग्रेस | 241 करोड़ |
5. | उदयनराजे भोसले | महाराष्ट्र | सतारा | बीजेपी | 223 करोड़ |
6. | रणजीतसिंह नाइक निंबालकर | महाराष्ट्र | माढा | बीजेपी | 205 करोड़ |
7. | प्रवीण सिंह एरन | उत्तर प्रदेश | बरेली | समाजवादी पार्टी | 182 करोड़ |
8. | सुप्रिया सुले | महाराष्ट्र | बारामती | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) | 166 करोड़ |
9. | मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल | असम | धुबरी | ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट | 155 करोड़ |
10. | पूनमबेन हेमतभाई मैडम | गुजरात | जामनगर | बीजेपी | 147 करोड़ |
100 रुपये की आय वाले प्रत्याशी:
तीसरे फेज में कोल्हापुर से निर्दल उम्मीदवार इरफ़ान अबुतालिब चंद की आय चौंकाने वाली है. उनके द्वारा दायर हलफनामें में उन्होंने 100 रुपये की आय का जिक्र किया है. गुजरात के बारडोली से बसपा उम्मीदवार की कुल संपत्ति 2,000 रुपये है.
किस पार्टी में कितने करोड़पति:
तीसरे चरण की बात करें तो प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.66 करोड़ रुपये है. पार्टी-वाइज करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा के 82 में से 77 उम्मीदवार करोड़पति है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवारों की औसत आय 89.68 करोड़ रुपये और एनसीपी का 62.64 करोड़ रुपये है.
जेडी (यू) के 3 उम्मीदवारों की आय 100 प्रतिशत है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 5 उम्मीदवारों में से सभी करोड़पति है. कांग्रेस की बात करें तो इस चरण में 88 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति है. समाजवादी पार्टी की बात करें तो 90फीसदी उम्मीदवार करोड़पति है.
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव 2024,पहले फेज के 10 सबसे अमीर उम्मीदवार
Comments
All Comments (0)
Join the conversation