This is an archived article last updated on May 24, 2024. The information may be outdated.

Lok Sabha Election 2024 Dates: अबकी बार 97 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान, फेज-वाइज फुल शेड्यूल यहां देखें

Last Updated: May 24, 2024, 19:37 IST

लोकसभा इलेक्शन 2024 के तारीखों का ऐलान कर दिया था. चुनाव आयोग ने 16 मार्च को विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव तारीखों का ऐलान किया था. लोकसभा इलेक्शन 2024 फुल शेड्यूल आप यहां देख सकते है.  

लोकसभा इलेक्शन 2024 फुल शेड्यूल
लोकसभा इलेक्शन 2024 फुल शेड्यूल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के तहत मतदान चरण दर चरण जारी है. चुनाव आयोग ने 16 मार्च को विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव तारीखों का ऐलान किया था. चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीम की गयी. 

आम चुनाव में 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान कराये जा रहे है और सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती एक साथ की जाएगी. इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया गया था. इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गयी थी. बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले ही होना है. 

Lok sabha elections 2024 2nd phase, फेज 2 वोटिंग:

18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान जारी है. आपको बता दें कि दूसरे फेज में 1200 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है.

Phase 2 Lok Sabha elections 2024 दूसरे फेज के प्रमुख उम्मीदवार:    

  • केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
  • राहुल गांधी 
  • हेमा मालिनी 
  • शशि थरूर
  • तेजस्वी सूर्या
  • अरुण गोविल
  • एचडी कुमारस्वामी 
  • डीके सुरेश 

हाल ही में CEC राजीव कुमार सहित तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी. गौरतलब है कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार की हाल ही में नियुक्ति की गयी है. 

लोकसभा इलेक्शन 2024 फुल शेड्यूल:

लोकसभा चुनाव 2024 सात फेज में कराये जा रहे है. पहला  फेज 19 अप्रैल और आखिरी फेज 1 जून 2024 को संपन्न हो गया था. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे. इस बार कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, 1.8 करोड़ पहली बार मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है.

फेज वोटिंग की तारीख सीट
कुल राज्य/यूटी
नतीजे
पहला फेज 19 अप्रैल 2024 102 21 4 जून 2024

दूसरा फेज 26 अप्रैल 2024  89 13
तीसरा फेज 7 मई 2024  94 12
चौथा फेज 13 मई 2024  96 10
पांचवां फेज 20 मई 2024   49 8
छठा फेज 25 मई 2024   57 7
सातवां फेज 1 जून 2024 57 8

सीईसी ने 4M का किया जिक्र:

 सीईसी राजीव कुमार ने 4M का जिक्र किया जिसमें चार तरह की चुनौतियां - ताकत, पैसा, गलत सूचना, एमसीसी उल्लंघन शामिल है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. साथ ही 2100 आब्जर्वर की भी नियुक्ति की गयी है.

 सीईसी राजीव कुमार ने पॉलिटिकल पार्टियों को आगाह करते हुए बशीर बद्र का शेर किया कोट ''दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे. जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों''

इस बार 97 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान:

लोकसभा चुनाव 2024 में 97 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी एक स्पेशल रिपोर्ट पेश की थी. रिपोर्ट के अनुसार इस बार 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स जुड़े है. वहीं इस बार 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की वृद्धि हुई है.     

ऑफिसियल वोटर्स डेटा:

                               2019 बनाम 2024

 

2019

2024

कुल मतदाता    

89.6 करोड़   

96.8 करोड़  

पुरुष मतदाता 

46.5 करोड़    

49.7 करोड़  

महिला मतदाता      

43.1 करोड़ 

47.1 करोड़  

थर्ड जेंडर मतदाता         

39683

48044

PwD मतदाता     

45.64 करोड़ 

88.35 करोड़ 

18 से 19 साल के मतदाता    

1.5 करोड़

1.85 करोड़   

सोर्स- चुनाव आयोग

साथ में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव भी:

लोकसभा इलेक्शन 2024 के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराये जायेंगे जो इस प्रकार है- 

राज्य       विधान सभा सीट
ओडिशा  147
सिक्किम    32
अरुणाचल प्रदेश    60
आंध्र प्रदेश   175

पोस्टल वोटिंग के लिए न्यूनतम आयु में भी बदलाव: 

केंद्र सरकार ने हाल ही में चुनाव आयोग के परामर्श से, पोस्टल वोटिंग की न्यूनतम आयु 80 वर्ष से बढ़ाकर 85 वर्ष कर दिया थी. इस बार 85 वर्ष की आयु या उससे अधिक उम्र के लोग पोस्टल वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है. 

इससे पहले कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल, 1961 में संशोधन के माध्यम से आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को पोस्टल वोटिंग की अनुमति दी थी.    

पिछली बार सात फेज में हुआ था चुनाव:

पिछली बार यानी लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों की घोषणा 10 मार्च 2019 को की गयी थी और 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक 7 फेज  में मतदान कराये गए थे. वहीं वोटों की गिनती 23 मई को की गयी थी.  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 24, 2024, 19:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News