Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने, विशेष क्लब में हुए शामिल
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ दिया. शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बन गए है. शुभमन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए है.

IND vs Nz: भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ दिया. शुभमन ने अपने 19वें वनडे मैच में दोहरा शतक लगाते हुए ODI में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बना दिया है साथ ही उन्होंने इस मैच में सबसे ज्यादा 208 रन बनाए.
शुभमन गिल ने अपनी शानदार पारी के दौरान 19 चौके और 9 शानदार छक्के लगाये. गिल ने 149 गेंदों का सामना किया. उन्होंने ये रन 139.60 के स्ट्राइक रेट से बनाये है.
शुभमन गिल ने मैच के दौरान लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. शुभमन गिल, लगातार 3 छक्के लगाकर दोहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया की पहले बल्लेबाज भी बन गए है.
इसके साथ ही भारत ने मैच में न्यूजीलैंड के सामने 349 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 337 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया.
A SIX to bring up his Double Hundred 🫡🫡
— BCCI (@BCCI) January 18, 2023
Watch that moment here, ICYMI 👇👇#INDvNZ #TeamIndia @ShubmanGill pic.twitter.com/8qCReIQ3lc
दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बनें:
शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए है. वह अब सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन के साथ विशेष क्लब में शामिल हो गए है.
Gill enters an exclusive group of players with a superb double hundred in Hyderabad 👏
— ICC (@ICC) January 18, 2023
Details 👇#INDvNZhttps://t.co/3tB1r6koli
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
खिलाड़ी | रन | वर्ष |
देश (खिलाफ) |
रोहित शर्मा | 264 | 2014 | श्रीलंका |
वीरेंद्र सहवाग | 219 | 2011 | वेस्टइंडीज |
ईशान किशन | 210 | 2022 | बांग्लादेश |
रोहित शर्मा | 209 | 2013 | ऑस्ट्रेलिया |
रोहित शर्मा | 208 | 2017 | श्रीलंका |
शुभमन गिल | 208 | 2023 | न्यूजीलैंड |
सचिन तेंदुलकर | 200 | 2010 | साउथ अफ्रीका |
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5 सबसे कम उम्र के क्रिकेटर:
क्र. सं. | खिलाड़ी | उम्र | देश |
1 | शुभमन गिल | 23 साल 132 दिन | भारत |
2 | ईशान किशन | 24 साल 145 दिन | भारत |
3 | रोहित शर्मा | 26 साल 186 दिन | भारत |
4 | फखर जमान | 28 साल और 100 दिन | पाकिस्तान |
5 | मार्टिन गप्टिल | 28 साल और 171 दिन | न्यूजीलैंड |
इसे भी पढ़े:
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS