Passport Ranking 2021: कई देशों ने कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद अपने यहां वीजा और पासपोर्ट में कई तरह के बदलाव किया है. इन बदलावों के कारण उनके पासपोर्ट की शक्ति पर भी पड़ा है. इन बदलावों के कारण कई देश अपने पासपोर्ट के शक्ति में ऊपर आए हैं, तो कई की रैंक नीचे की ओर लुढ़की है.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में लगातार तीसरे साल जापान ने टॉप पोजीशन हासिल की है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सबसे ट्रैवल-फ्रेंडली पासपोर्ट्स की लिस्ट हर साल जारी करता है. दुनिया में जापान और सिंगापुर के पास सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं.
दक्षिण कोरिया और जर्मनी दूसरे स्थान
जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट धारकों को 192 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा करने की अनुमति है. वहीं, इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया और जर्मनी दूसरे स्थान पर आए हैं.
इस सूची में भारत की रैकिंग
इस सूची में पाकिस्तान और उत्तर कोरिया सबसे नीचे है. वहीं, बुर्किना फासो, ताजिकिस्तान के साथ भारतीय पासपोर्ट 90 वें स्थान पर हैं. इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 58 देशों में प्रवेश कर सकते हैं. हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है.
पिछले साल भारत की इस लिस्ट में रैंक 84 थी. हालांकि इस साल भारत छह स्थान फिसला है और उसे इस लिस्ट में 90वीं रैंक प्राप्त हुई है. भारत के नागरिक 58 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं. इस लिस्ट में भारत के कई पड़ोसी देशों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है.
इस लिस्ट में भारत के पड़ोसी देश
इस लिस्ट में भारत के पड़ोसी देशों मसलन श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल को दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है. इस लिस्ट में पाकिस्तान केवल सीरिया, इराक और अफगानिस्तान जैसे देशों से बेहतर प्रदर्शन कर पाया है.
शक्तिशाली पासपोर्ट वाले टॉप 10 देश
| रैंक | देश | स्कोर |
| 1. | जापान, सिंगापुर | 192 |
| 2. | जर्मनी, दक्षिण कोरिया | 190 |
| 3. | फ़िनलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, स्पेन | 189 |
| 4. | ऑस्ट्रिया, डेनमार्क | 188 |
| 5. | फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्वीडन | 187 |
| 6. | बेल्जियम, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड | 186 |
| 7. | चेक गणराज्य, ग्रीस, माल्टा, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका | 185 |
| 8. | ऑस्ट्रेलिया, कनाडा | 184 |
| 9. | हंगरी | 183 |
| 10. | लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया | 182 |
सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट वाले 10 देश
| रैंक | देश | स्कोर |
| 1. | अफगानिस्तान | 26 |
| 2. | इराक | 28 |
| 3. | सीरिया | 29 |
| 4. | पाकिस्तान | 31 |
| 5. | यमन | 33 |
| 6. | सोमालिया | 34 |
| 7. | नेपाल, फिलीस्तीन | 37 |
| 8. | उत्तर कोरिया | 39 |
| 9. | बांग्लादेश, कोसोवो, लीबिया | 40 |
| 10. | ईरान, लेबनान, श्रीलंका, सूडान | 41 |
यह लिस्ट किस पर आधारित है
इस लिस्ट का पैमाना वीजा फ्री यात्रा को लेकर बनाया गया है. मसलन किसी देश का नागरिक दुनिया के कितने देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकता है. इसी आधार पर ये लिस्ट तैयार की जाती है. ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation