रेफिनिटिव आइकॉन (Refinitiv Eikon) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है. एप्पल ने पिछले महीने ही $3 ट्रिलियन का बाज़ार मूल्यांकन पार किया था.
रेफिनिटिव आइकॉन के आकड़ो के अनुसार एप्पल के बाद माइक्रोसॉफ्ट, सऊदी अरामको, अल्फाबेट, एमेज़ॉन जैसी कंपनियां दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल है.
Apple, Microsoft remain world's top 2 companies by market cap https://t.co/7msy34Bijm pic.twitter.com/uqesUhBDrX
— Reuters (@Reuters) August 1, 2023
दुनिया की टॉप दो कंपनियां:
प्रौद्योगिकी शेयरों में इस साल की तेजी के बाद जुलाई के अंत में एप्पल (Apple) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टॉप दो वैश्विक कंपनियां बन गयी है. पिछले महीने एप्पल 3 ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य को हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गयी थी.
टेक कंपनियों का है जलवा:
एप्पल (Apple) और माइक्रोसॉफ्ट के अलावा अल्फाबेट, मेटा, चिप निर्माता इंटेल चिप उपकरण निर्माता लैम रिसर्च (LRCX.O) जैसी कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मार्केट में अपनी जगह बनाये हुए है.
फेसबुक के स्वामित्व वाली मेटा का मार्केट कैप जुलाई में 10% से अधिक बढ़ा, जिसका श्रेय कंपनी के बेहतर राजस्व पूर्वानुमान और दूसरी तिमाही में विज्ञापन राजस्व वृद्धि को जाता है.
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने क्लाउड कंप्यूटिंग और ऑफिस सॉफ्टवेयर बिज़नेस में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की. हालांकि जुलाई में इसके शेयरों में 1.4% की कमी देखी गयी.
वित्तीय क्षेत्र में, जेपी मॉर्गन चेज़ का मार्केट कैप पिछले महीने लगभग 8.6% बढ़ा था जो अमेरिका की सबसे बड़ी ऋणदाता फर्म है.
दुनिया की 20 सबसे मूल्यवान कंपनियां:
क्र. सं | कंपनी | मार्केट कैप (बिलियन) |
1 | एप्पल | 3089.9 |
2 | माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन | 2495.8 |
3 | सऊदी अरामको | 2090.6 |
4 | अल्फाबेट | 1675.7 |
5 | अमेजन | 1371.6 |
6 | इनविडिया कार्पोरेशन | 1154.2 |
7 | टेस्ला | 848.8 |
8 | मेटा | 819.8 |
9 | बर्कशायर हैथवे | 769.8 |
10 | वीज़ा | 483.9 |
11 | युनाइटेडहेल्थ ग्रुप | 471.5 |
12 | एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन एसई | 469.0 |
13 | ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड | 467.6 |
14 | जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी | 461.6 |
15 | जॉनसन एंड जॉनसन | 435.4 |
16 | टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड | 435.3 |
17 | एसपीडीआर एसएंडपी 500 ईटीएफ ट्रस्ट | 433.3 |
18 | एली लिली एंड कंपनी | 431.5 |
19 | वॉलमार्ट | 430.5 |
20 | एक्सॉन मोबिल कार्पोरेशन | 429.3 |
अमेरिकी कंपनियों का बोलबाला:
सऊदी अरामको को छोड़ दिया जाये तो दुनिया की टॉप की कंपनियों में अमेरिकी कंपनियों का ही बोलबाला है. रिफ़िनिटिव डेटा से पता चलता है कि 69% बड़ी और मिड-कैप अमेरिकी कंपनियों ने अब तक विश्लेषकों के Q2 आय अनुमानों को पार कर लिया है जिसमें 82% तकनीकी क्षेत्र से बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है.
इसे भी पढ़ें:
23 अगस्त को मून पर होगी Chandrayaan-3 की लैंडिंग, पृथ्वी की कक्षा से निकला बाहर
भारतीय टीम ने तोड़ा 18 साल पुराना यह नायाब रिकॉर्ड, यहां देखें सभी स्टैट्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation