जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में-राष्ट्रीय खेल दिवस और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.
1.दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किस अभिनेता को ‘देश के मेंटॉर’ अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
a. सलमान खान
b. सोनू सूद
c. अजय देवगन
d. अनिल कपूर
2.तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. मध्य प्रदेश
3.ओडिशा सरकार द्वारा निम्न में से निम्न में से किस हॉकी खिलाड़ी को बीजू पटनायक खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
a. अमित रोहिदास
b. गगन अजीत सिंह
c. अजीत पाल सिंह
d. मनप्रीत सिंह
4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने कुश्ती खेल को वर्ष 2032 तक गोद लेने का फैसला किया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. दिल्ली
d. उत्तर प्रदेश
5.राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 12 मार्च
c. 29 अगस्त
d. 15 जुलाई
6.भारत और किस देश की नौसेनाओं ने 26 अगस्त 2021 को अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में एक संयुक्त अभ्यास किया?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. जर्मनी
7.टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में कौन सा पदक जीता है?
a. स्वर्ण पदक
b. कांस्य पदक
c. रजत पदक
d. इनमें से कोई नहीं
8.नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को कितने तारीख तक बढ़ा दिया है?
a. 10 अक्टूबर
b. 30 सितंबर
c. 15 नवंबर
d. 20 दिसम्बर
उत्तर-
1.b. सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद को ‘देश के मेंटॉर’ अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है. इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोनू सूद बच्चों को गाइड करेंगे. गौरतलब है कोरोना वायरस को रोकने के लिए पिछले साल देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने आगे आकर लोगों की मदद की थी. सोनू सूद ने पीड़ित लोगों को लॉकडाउन में उनके घर पहुंचाने, उनका खाना देने, ट्रेन और बसों में टिकटों का इंतजाम किया था.
2.c. पंजाब
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इससे पहले, वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे. बयान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार संभालने के लिये नियुक्त किया है.
3.a. अमित रोहिदास
भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रोहिदास को राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री टीके बेहड़ा ने पुरस्कार दिया. उन्हें प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.
4.d. उत्तर प्रदेश
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती खेल को गोद लेने वाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहलवानों के समर्थन और बुनियादी ढांचों के लिए 2032 ओलंपिक तक 170 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की उम्मीद है. डब्ल्यूएफआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ओडिशा सरकार के हॉकी खेल को समर्थन देने के कदम से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से अपने खेल के लिए इसी तरह की मदद की गुजारिश की.
5.c. 29 अगस्त
देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस का आयोजन खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है. मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था.
6.d. जर्मनी
भारत और जर्मनी की नौसेनाओं ने 26 अगस्त, 2021 को अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में एक संयुक्त अभ्यास किया. संयुक्त अभ्यास में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के साथ-साथ खोज और जब्ती अभियान शामिल थे. भारतीय नौसेना के फ्रिगेट ‘त्रिकंद’ ने ‘बायर्न’ नामक जर्मन फ्रिगेट के साथ अभ्यास किया. आईएनएस त्रिकंद को अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए तैनात किया गया है.
7.a. स्वर्ण पदक
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता है. अवनि लेखरा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में 7 पदक जीते हैं.
8.b. 30 सितंबर
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. डीजीसीए ने कहा कि हालांकि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर तय अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है. कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाएं 23 मार्च 2020 से स्थगित हैं, लेकिन वंदे भारत मिशन के तहत मई 2020 से और जुलाई 2020 से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation