साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 05 मार्च से 11 मार्च 2018 तक

Mar 11, 2018, 16:14 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Weekly Current Affairs Quiz in hindi
Weekly Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  1975 में किस देश के साथ हुई लड़ाई के बाद पहली बार अमेरिका ने इस देश में अपना विमान वाहक पोत भेजा है?
a.    जापान
b.    चीन
c.    वियतनाम
d.    उत्तर कोरिया


2. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की घोषणा के अनुसार सऊदी अरब ने किस भारतीय विमान कम्पनी को अपने हवाई क्षेत्र को इस्तेमाल की इजाजत दी?
a.    जेट एयरवेज़
b.    इंडिगो
c.    एयर इंडिया
d.    किंगफिशर एयरलाइन्स


3. भारतीय मूल के व्यक्ति का क्या नाम है जिन्हें प्राइड आफ बर्मिंघम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?
a.    संदीप चटवाल
b.    सतनाम सिंह
c.    बिस्वास पटेल
d.    हैरी अटवाल


4.  हाल ही में ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में भारतीय सेना को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
a.    चौथा
b.    दसवां
c.    बारहवां
d.    सोलवां


5.  सोलह वर्षीय उस भारतीय महिला निशाजेबाज खिलाड़ी का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में आईएसएसएफ में गोल्ड मेडल जीता?
a.    अनु प्रिया
b.    मनु भाकर
c.    संजना त्रिपाठी
d.    शालिनी मेहरा

6.  हाल ही में किस देश ने सहमति के साथ सेक्स करने की आयु 15 वर्ष निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया?
a.    अमेरिका
b.    रूस
c.    स्वीडन
d.    फ्रांस

7. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक्सिस बैंक पर तीन करोड़ रुपये और इंडियन ओवरसीज बैंक पर कितने करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है?
a. दो करोड़ रुपये
b. तीन करोड़ रुपये
c. चार करोड़ रुपये
d. सात करोड़ रुपये

 

 



8. निम्न में से कौन सा देश वर्ष 2017 में अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों का 12वां सबसे बड़ा विदेशी धारक बना है?
a. नेपाल
b. भारत
c. रूस
d. इराक

9. भारतीय कुश्ती महासंघ ने आयु सीमा का उल्लंघन और अपने राज्य से बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए दूसरे राज्यों के लिए खेलने पर कितने  पहलवानों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है?
a. 7
b. 10
c. 15
d. 2

10. किस पूर्व भारतीय गेंदबाज ने जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चैयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया हैं?
a. हरभजन सिंह
b. वेंकटेश प्रसाद
c. मोहम्मद कैफ
d. इनमें से कोई नहीं

11.  हाल ही में किस भारतीय आर्किटेक्ट को वास्तुकला के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए प्रित्जकर प्राइज देने की घोषणा की गई?
a.    बाल कृष्ण दोशी
b.    अरुण प्रताप वर्मा
c.    जे एस कृष्णा
d.    देवेन्द्र अरुपाल


12.  हाल ही में आंध्र प्रदेश की किस पार्टी के सांसदों ने कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया?
a.    एनटीआर देशम पार्टी
b.    तेलगु देशम पार्टी
c.    बहुजन कम्युनिस्ट पार्टी
d.    वाईएसआर कांग्रेस पार्टी


13. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गये 2% डीए के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए कुल कितना प्रतिशत हो गया है?
a.    5%
b.    6%
c.    7%
d.    8%


14.  हाल ही में किस राज्य सरकार ने विधुर पेंशन योजना आरंभ किये जाने की घोषणा की?
a.    हरियाणा
b.    मध्य प्रदेश
c.    राजस्थान
d.    गुजरात


15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत में किस स्थान से राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की?
a.    सूरत
b.    दिल्ली
c.    अगरतला
d.    झुंझूनू



उत्तर:
1. c. वियतनाम

विवरण: अमेरिका-वियतनाम युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई अमेरिकी विमान वाहक पोत वियतनाम आया है.

2. c. एयर इंडिया
विवरण: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि सऊदी अरब ने एयर इंडिया को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की इजाजत दे दी है.

3 . d. हैरी अटवाल
विवरण: बर्मिंघम में रहने वाले भारतीय मूल के हैरी अटवाल को इस साल‘ प्राइड आफ बर्मिंघम’ बहादुरी पुरस्कार के लिए चुना गया है.

4. a. चौथा
विवरण: ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग-2017 में विश्व की सबसे ताकतवर सेनाओं को शामिल किया गया. इस सूची में भारतीय सेना को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है.

5. b. मनु भाकर

विवरण: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने मेक्सिको के गुआदालाजारा में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

 

6. d. फ्रांस

विवरण: फ्रांस सरकार द्वारा जल्द ही सहमति से सेक्स करने की आयु 15 वर्ष की जाएगी इससे कम उम्र के साथ सेक्स करना रेप माना जायेगा.

7. a. दो करोड़ रुपये
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक पर तीन करोड़ रुपये और इंडियन ओवरसीज बैंक पर दो करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है. आरबीआइ के मुताबिक एक्सिस बैंक पर जुर्माना फंसे कर्जो के वर्गीकरण मानकों का उल्लंघन करने के दंड के तौर पर लगाया गया है.

8. b. भारत
विवरण: अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों में भारत का निवेश 2017 के आखिर में बढ़कर 144.7 अरब डॉलर की उंचाई को छू गया है. इसके अनुसार इन प्रतिभूतियों में भारत 12वां सबसे बड़ा विदेशी धारक रहा है.

9. a. 7
विवरण: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने आयु सीमा का उल्लंघन और अपने राज्य से बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए दूसरे राज्यों के लिए खेलने पर 7 पहलवानों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है.

10. b. वेंकटेश प्रसाद
विवरण: पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चैयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. प्रसाद का यह इस्तीफा टीम द्वारा अंडर-19 विश्वकप जीतने के एक माह से भी कम समय के भीतर आया है.

11. a. बाल कृष्ण दोशी
विवरण: भारतीय आर्किटेक्ट बाल कृष्ण दोशी को वास्तुकला के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए प्रित्जकर प्राइज से नवाजा जाएगा.

12. b. तेलगु देशम पार्टी
विवरण: आंध्र प्रदेश में एक तरफ तेलगु देशम पार्टी के सांसदों ने कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.

13 . c. 7%

विवरण: पहले महंगाई भत्ता 5% था जिसे अब बढ़ाकर 7% कर दिया जायेगा. इससे सरकार में कार्यरत तथा पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को लाभ होगा.

14. a. हरियाणा

विवरण: हरियाणा सरकार ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अहम फैसला करते हुए हरियाणा में विधुर पेंशन लागू  किये जाने की घोषणा की है.

15. d. झुंझूनू
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झुंझूनू जिले में राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News