साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 26 फरवरी से 04 मार्च 2018 तक

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Mar 4, 2018, 16:24 IST
Weekly Current Affairs Quiz in hindi
Weekly Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारत की पहली महिला सुपरस्टार के नाम से पहचानी जानी वाली किस अभिनेत्री का हाल ही में निधन हो गया?
a.    जूही चावला
b.    श्रीदेवी
c.    रेखा
d.    स्मिता पाटिल


2.  भारतीय विदेश सचिव का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में चीन का दौरा किया?
a.    विजय गोखले
b.    संजीव चुग
c.    आशीष पांडे
d.    देवेन्द्र वत्स


3. ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में कहां आयोजित किया गया?
a.    पणजी
b.    पुणे
c.    सूरत
d.    हैदराबाद


4. हाल ही में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा कितने श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार प्रदान किये गये?
a.    35
b.    50
c.    65
d.    80


5.  उस भारतीय महिला जिमनास्ट का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में जिम्नास्टिक विश्व कप में भारत की ओर से पहली बार पदक जीतकर इतिहास रचा?
a.    अरुणा रेड्डी
b.    पूनम रेड्डी
c.    नीलम जैन
d.    बबीता कुमारी

6.  हाल ही में हवा से कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है?
a.    कनाडा
b.    अमेरिका
c.    भारत
d.    ब्राज़ील


7. इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के मुताबिक, चीन जल्द ही किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बन जाएगा?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. भारत
d. रूस


8. भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण ने सोफिया (बुल्गारिया) में 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं


9. निम्न में से किस देश ने शीतकालीन ओलंपिक 2018 में सर्वोच्च पदक संख्या हासिल की है?
a. नॉर्वे
b. रूस
c. चीन
d. भारत


10. ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन निम्न में से किस शहर में आरंभ किया गया है?
a. जयपुर
b. नई दिल्ली
c. हैदराबाद
d. पटना

11.  हाल ही में मौसम विभाग ने इस वर्ष पूरे देश में सामान्य से कितना डिग्री अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की है?
a.    1 डिग्री सेल्सियस
b.    1.5 डिग्री सेल्सियस
c.    2 डिग्री सेल्सियस
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं


12. भारत में इस वर्ष जीडीपी वृद्धि दर कितना रहने का अनुमान लगाया गया है?
a.    6.5%
b.    7.2%
c.    8%
d.    8.5%


13.  हाल ही में किस देश में 65 वर्ष की आयु के लोगों की जीवन प्रत्याशा पहले की अपेक्षा दो माह कम आंकी गयी है?
a.    अमेरिका
b.    स्विट्ज़रलैंड
c.    इंग्लैंड
d.    आयरलैंड


14.  हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    डोरिक लिस्टर
b.    जैमिनी डुमिनिक
c.    जेरोम पॉवेल
d.    हेनरी ह्यूस


15.  हाल ही में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
a.    राम गोपाल वर्मा
b.    संजय लीला भंसाली
c.    करन जोहर
d.    श्याम बेनेगल

 

 


उत्तर:
1. b. श्रीदेवी

विवरण: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में प्रसिद्ध श्रीदेवी का दुबई में हृदयघात के कारण निधन हो गया. वे 54 वर्ष ही थीं.

2. a. विजय गोखले
विवरण: डोकलाम विवाद के सुलझने के बाद भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने हाल ही में पेइचिंग का दौरा किया.

3 . d. हैदराबाद
विवरण: भारत सरकार द्वारा हैदराबाद में ई-गवर्नेंस पर 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

4. b. 50
विवरण: सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कारखानों के उत्पादन बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान करने वाली तीन महिलाओं समेत 50 श्रमिकों को वर्ष 2016 के प्रधानमंत्री श्रम पुरस्का्र से सम्मानित किया.

5. a. अरुणा रेड्डी
विवरण: भारत की जिमनास्ट अरुणा रेड्डी ने जिमनास्टिक विश्व कप में एकल पदक जीत कर इतिहास रचा. अरुणा रेड्डी जिमनास्टिक विश्व कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

6. a. कनाडा
विवरण: हवा से कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचकर सिंथेटिक हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनाने का प्लांट कनाडा में स्थापित किया गया है.

7. a. अमेरिका
विवरण: इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के मुताबिक, चीन जल्द ही अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बन जाएगा.

8. b. स्वर्ण पदक
विवरण: भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण ने सोफिया (बुल्गारिया) में 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है.
 
9. a. नॉर्वे
विवरण: शीतकालीन ओलंपिक 2018 खेलों में अब तक के सबसे बड़े प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया) ओलंपिक का रंगारंग समापन हुआ. प्योंगचांग खेलों में नार्वे ने 14 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया.

10. c. हैदराबाद
विवरण: ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन 26 फरवरी 2018 को हैदराबाद में आरंभ किया गया.

11. a. 1 डिग्री सेल्सियस
विवरण: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 50 वर्ष की तुलना में इस साल मार्च से लेकर मई तक तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा.

12. b. 7.2%
विवरण: उद्योग जगत ने भारतीय जीडीपी वृद्धि दर 7.2% पर पहुंचने को अर्थव्यवस्था में तेजी का संकेत बताया है.

13 . c. इंग्लैंड
विवरण: इंग्लैंड और वेल्स में रहने वाले 65 वर्ष की आयु के लोगों की जीवन प्रत्याशा पहले की अपेक्षा दो माह कम हो गयी है.

14. c. जेरोम पॉवेल
विवरण: अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में जेरोम पॉवेल को नियुक्त किया गया है. पॉवेल इस पद पर नियुक्त होने वाले 16वें व्यक्ति है.

15. d. श्याम बेनेगल
विवरण: वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से श्याम बेनेगल को सम्मानित किया गया है. श्याम बेनेगल हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News