जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर निम्नलिखित में से किस स्थान पर संपन्न हुआ?
a. इम्फाल (भारत)
b. अगरतला (भारत)
c. चेंगडु (चीन)
d. पेइचिंग (चीन)
2. हाल ही में पाकिस्तान के किस स्थान तक भारत-पाकिस्तान के बीच गलियारा बनाए जाने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में शिलान्यास किया है?
a. लाहौर
b. पेशावर
c. इस्लामाबाद
d. करतारपुर
3. अरण्य’, ‘महासागर’, ‘छाया मत छूना मन’ नामक उपन्यास किस लेखक के हैं जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. नलिन बासु
b. प्रभा साक्षी
c. हिमांशु जोशी
d. देवेन्द्र थपलियाल
4. हाल ही में किस भारतीय महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी ने छठा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. अपर्णा कुशवाहा
b. रीमा लाल
c. मैरी कॉम
d. अंजली कौशिक
5. भारत के किस शहर को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक सतत शहर-2025 कार्यक्रम के लिए चुना गया है?
a. बेंगलुरु
b. मुंबई
c. नोएडा
d. कटक
6. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सर्कुलर जारी कर किस कक्षा 1 व 2 के बच्चों को होमवर्क नहीं देने का निर्देश जारी किया है?
a. कक्षा 2 व 3 के बच्चों को
b. कक्षा 1 व 2 के बच्चों को
c. कक्षा 2 व 4 के बच्चों को
d. कक्षा 1 व 3 के बच्चों को
7. ब्रिटेन के कितने पाउंड के नए नोट पर छपने के लिए नामित वैज्ञानिकों में दिवंगत भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का नाम शामिल है?
a. 50 पाउंड
b. 40 पाउंड
c. 10 पाउंड
d. 20 पाउंड
8. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निम्न में से किस शहर में देश के पहले हाइपर कन्वर्जड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) टेक्नोलॉजी युक्त स्टेट डेटा सेंटर का उद्घाटन किया?
a. हरिद्वार
b. देहरादून
c. नैनीताल
d. पिथौरागढ़
9. हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) द्वारा जारी वर्ष 2017 की अध्ययन रिपोर्ट में प्रतिदिन कितनी महिलाओं की हत्या किये जाने की बात कही गई है?
a. 137
b. 150
c. 188
d. 205
10. हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप पर जिस आदिवासी जनजाति द्वारा एक अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी गई उस जनजाति का क्या नाम है?
a. ओन्गे
b. सेंटिनल
c. जारवा
d. ग्रेट अंडमानी
उत्तर:
1. c. चेंगडु (चीन)
विवरण: भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर चेंगडु (चीन) में संपन्न हुआ.
2. d. करतारपुर
विवरण: केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने के उपलक्ष्य में करतारपुर कॉरिडोर को मंजूरी देकर बड़ा निर्णय लिया है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में इसका शिलान्यास भी किया.
3. c. हिमांशु जोशी
विवरण: हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार और पत्रकार हिमांशु जोशी का 23 नवंबर 2018 को निधन हो गया. उनके द्वारा लिखित उपन्यास ‘अरण्य’, ‘महासागर’, ‘छाया मत छूना मन’ काफी प्रसिद्ध रहे हैं.
4. c. मैरी कॉम
विवरण: भारत की वरिष्ठ महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी एम. सी. मैरी कॉम ने आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर छठी बार गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया.
5. c. नोएडा
विवरण: संयुक्त राष्ट्र ने 25 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन वैश्विक सतत शहर-2025 पहल में हिस्सा लेने के लिए किया.
6. b. कक्षा 1 व 2 के बच्चों को
विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिया है कि कक्षा 1 व 2 के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाए. बतौर सर्कुलर, पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को भाषा और गणित एवं तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को भाषा, ईवीएस व गणित के अलावा कोई विषय ना पढ़ाया जाए.
7. a. 50 पाउंड
विवरण: ब्रिटेन के 50 पाउंड के नए नोट पर छपने के लिए नामित वैज्ञानिकों में दिवंगत भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का नाम शामिल है. वर्ष 1858 में भारत में जन्मे बोस को पौधों और पशुओं के ऊतकों में समानता साबित करने का श्रेय हासिल है.
8. b. देहरादून
विवरण: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 26 नवम्बर 2018 को देहरादून में देश के पहले हाइपर कन्वर्जड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) टेक्नोलॉजी युक्त स्टेट डेटा सेंटर का उद्घाटन किया.
9. a. 137
विवरण: संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी (ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय) द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2017 में विश्वभर में पार्टनर या परिवार के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन 137 महिलाओं की हत्या की गई.
10. b. सेंटिनल
विवरण: अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सेंटिनल जनजाति द्वारा एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या की घटना आजकल चर्चा में है.
Latest Stories
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation