22 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2015 को मनाया गया. वर्ष 2015 के अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का विषय है- “इट्स अवर टर्न टू लीड”
यह पृथ्वी दिवस की 45वीं वर्षगांठ है. इस वर्ष दुनिया के नेताओं द्वारा दिसंबर 2015 में पेरिस में एक बाध्यकारी जलवायु परिवर्तन संधि पारित होगी. यह संधि हमारे ग्रह पृथ्वी के भविष्य और उस पर जीवन के अस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाएगी.
अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के बारे में
अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस वर्ष 1970 से दुनिया भर में मनाया जा रहा है. पहला अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 21 मार्च 1970 में मनाया गया. सैन फ्रांसिस्को में वर्ष 1969 में संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को के सम्मेलन में पृथ्वी दिवस मनाने का संकल्प लिया गया.
पृथ्वी के पर्यावरण के बारे में प्रशंसा और जागरूकता को प्रेरित करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. पृथ्वी दिवस की तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत ऋतु और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद ऋतु का मौसम है. संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर वर्ष मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह दिन 20 मार्च का दिन होता है.
इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव यू थैंट ने पृथ्वी दिवस को 21 मार्च 1971 को अतंरराष्ट्रीय समारोह घोषित कर दिया. वर्ष 1990 में पहली बार आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया.
इसके एक महीने बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर जेराल्ड नेल्सन द्वारा पर्यावरण शिक्षा के रूप में 22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस की स्थापना की गई.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation