जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स में सेना, फिल्म, खेल, व्यापार आदि से सम्बंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. उत्तर प्रदेश में राजस्व बढाने के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया ?
a. पर्यटन नीति- 2016 को मंजूरी दी
b. राजस्व कर बढाया गया
c. प्रदेश में अन्य करों में वृद्धि की गयी
d. नई आबकारी नीति बनायी गयी
2. कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 जनवरी 2016 को आयोजित चौथे वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच में पहली बार कोई ऑन फील्ड अंपायर हेलमेट पहनकर उतरा. अंपायर क्या नाम है?
a. सीवी रामन
b. जॉन केरी
c. जॉन डेविड वार्ड
d. डिविलियर्स
3. यूपी मे कृषक दुर्घटना बीमा योजना के स्थान पर मुख्यमंत्री ने नई योजना को मंजूरी दी. इस नई नीति को 1 अप्रैल 2016 से लागू करने का प्रस्ताव है. इसका क्या नाम है?
a. किसान एवं सर्वहित बीमा योजना
b. किसान कल्याण योजना
c. किसान -मजदूर कल्याण योजना
d. सर्व किसान बिमा योजना
4. रावघाट रेल परियोजना हेतु छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने रेल परियोजना हेतु एक कम्पनी का गठन कर शेयर होल्डिंग अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए. कंपनी का क्या नाम है?
a. दक्षिण रेलवे प्रा. लिमिटेड
b. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम
c. रेल मंत्रालय के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल
d. इस्पात मंत्रालय का उपक्रम 'सेल’
5. अमेरिकी वैज्ञानिकों के एक समूह ने अब तक की सबसे बड़ी प्राइम नंबर की खोज की जनवरी 2016 में घोषणा की. उसे निम्न में से क्या नाम दिया गया है?
a. एम74207281
b. एन50
c. पाइक74207281
d. एम100
6. भारत सरकार ने 21 जनवरी 2016 को झेलम और तवी फ्लड रिकवरी परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ कुल कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर का वित्तीय समझौता किया?
a. 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर
b. 1250 मिलियन अमेरिकी डॉलर
c. 2000 मिलियन अमेरिकी डॉलर
d. 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर
7. खगोलशास्त्रियों को सौर मंडल में नौंवे ग्रह की उपस्थिति के संकेत मिले हैं. खगोलशास्त्रियों द्वारा इसे निम्न में से क्या नाम दिया गया है?
a. प्लैनेट नाइन
b. प्लैनेट एक्स
c. प्लैनेट जीरो
d. प्लैनेट होल
8. निम्न में से किस प्रमुख समाचार पत्र को 21 जनवरी 2016 को वर्ष 2014-15 के लिए कंयूमर सुपर ब्रांड अवार्ड से पुरस्कृत किया गया?
a. दैनिक जागरण
b. दैनिक भास्कर
c. हिंदुस्तान
d. आज
9. दावोस में आयोजित किस कार्यक्रम में जारी विश्व के श्रेष्ठ देशों की सूची में भारत को 22वां स्थान प्राप्त हुआ ?
a) विश्व पर्यावरण सम्मेलन
b) विश्व आर्थिक मंच
c) विश्व एकता मंच
d) अन्तरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन
10. किन दो साहित्यकारों ने साहित्य अकादमी पुरस्कार वापिस लेने पर सहमति जताई है ?
a. नंद भारद्वाज और नयनतारा सहगल
b. किशोर कुमार और अरुधंति रॉय
c. विवेक शुक्ल और आरती भारद्वाज
d. अंशुल त्रिपाठी और अर्चना सिंह
11. यह रेलवे स्टेशन 22 जनवरी 2016 को मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया.
a. दिल्ली रेलवे स्टेशन
b. इलाहाबाद रेलवे स्टेशन
c. लखनऊ रेलवे स्टेशन
d. मुंबई सेंट्रल
12. भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 जनवरी 2016 नए सुरक्षा मानदंडो के साथ 500 अतिरिक्त इस नोट नों भी जारी करने की घोषणा की.
a. 100
b. 1000
c. 50
d. 10
13. इस देश ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बाद 22 जनवरी 2016 को कर्फ्यू की घोषणा की.
a. ईराक
b. इरान
c. फ़्रांस
d. ट्यूनीशिया
14. निर्मला गजवानी का 22 जनवरी 2016 का निधन हो गया. वह इस राज्य की पहली महिला डिप्टी स्पीकर थी.
a. राजस्थान
b. गुजरात
c. महाराष्ट्र
d. पश्चिम बंगाल
15. बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने 22 जनवरी 2016 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. वह निम्न में से किस टीम के खिलाड़ी थे ?
a. श्रीलंका
b. इंग्लैंड
c. वेस्ट इंडीज
d. बांग्लादेश
उत्तर - 1-C, 2-C, 3-A, 4-A, 5-A, 6-A, 7-A, 8-A, 9-B, 10-A, 11-D, 12-A, 13-D, 14-B, 15-C
Comments
All Comments (0)
Join the conversation