राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के दूसरे दिन 19 जनवरी 2013 को कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी मंजूरी दे दी.
राहुल गांधी अब कांग्रेस पार्टी में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुल 10 महासचिव थे. कांग्रेस के इतिहास में राहुल गांधी तीसरे उपाध्यक्ष हैं, राहुल से पहले अर्जुन सिंह और जीतेंद्र प्रसाद पार्टी के उपाध्यक्ष रहे.
राहुल गांधी
राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा सांसद हैं. वर्ष 2004 में उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ राजनीति में एंट्री की थी. वर्ष 2002 में वह भारत लौटे.
राहुल गांधी ने वर्ष 1994 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल किया. उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के माडर्न स्कूल में हुई. इसके बाद वह दून स्कूल में पढ़ने चले गए जहां उनके पिता राजीव गांधी भी पढ़े थे. वर्ष 1981 से वर्ष 1983 तक सुरक्षा कारणों से उन्हें घर से ही पढ़ाई करनी पड़ी. राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation