पुणे में 7 जुलाई 2013 को सम्पन्न 20वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को छठा स्थान प्राप्त हुआ. भारत ने टूर्नामेंट के पांचवें और आखिरी दिन 1 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते. इस तरह से भारत ने चैंपियनशिप में कुल 2 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य सहित 17 पदक प्राप्त किए जो कोबे (जापान) में आयोजित पिछली चैंपियनशिप की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है. भारत ने वहां 1 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक जीते थे.
भारत हेतु पदक जीतने वालों की सूची
• भारत को पहला स्वर्ण पदक विकास गौड़ा ने पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा में दिलवाया.
• प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय महिलाओं ने 400 मीटर रिले का स्वर्ण पदक भी जीता. रिले टीम में एमआर पूवम्मा, टिंटु लुका, अनु मरियम जोस और निर्मला शामिल थीं.
• रंजीत महेश्वरी ने पुरुषों की त्रिकूद में रजत पदक और अरपिंदर सिंह ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
• महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में भी भारत की आशा राय ने रजत और दुती चंद ने कांस्य पदक जीता.
• लुका ने महिलाओं की 800 मीटर, सतिंदर सिंह ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ और जितिन सी थामस ने पुरुषों की ऊंची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किए.
20वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शीर्ष पांच स्थान प्राप्त करने वाले देश
देश | स्थान | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
चीन | पहला | 16 | 6 | 5 | 27 |
बहरीन | दूसरा | 5 | 7 | 3 | 15 |
जापान | तीसरा | 4 | 6 | 10 | 20 |
सऊदी अरब | चौथा | 4 | 2 | 1 | 7 |
उज्बेकिस्तान | पांचवां | 3 | 4 | 1 | 8 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation