4 अगस्तः प्रथम विश्व युद्ध का शताब्दी वर्ष
प्रथम विश्व युद्ध का शताब्दी वर्ष पूरी दुनिया में 4 अगस्त 2014 को मनाया गया. प्रथम विश्वयुद्ध 28 जुलाई 1914 में शुरू हुआ था और यह 11 नवंबर 1918 तक चला था.
प्रथम विश्व युद्ध के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न देशों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए. वेलिंगटन में ससंद के मैदान में समारोह आयोजित करने वाला न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश बना. न्यूजीलैंड के सुरक्षा बलों द्वारा वेलिंगटन में बने अज्ञात योद्धा की समाधि पर फूल अर्पित कर समारोह की शुरुआत की गई.
प्रथम विश्व युद्ध के शताब्दी वर्ष को मनाने के लिए वेल्स ने एक लाइट आउट इवेंट आयोजित किया.
बेल्जियम में प्रथम विश्व युद्ध का शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी, भाषणों और अकादमिक अनुसंधान जिसमें संघर्ष में बेल्जियम के योगदान की थीम पर फोकस किया गया था, के साथ मनाया गया.
प्रथम विश्व युद्ध के शताब्दी वर्ष को मनाने के लिए पूरे स्कॉटलैंड में स्मरणीय घटनाओं का मंचन शुरु किया जा रहा है जिसमें युद्ध के प्रयास के लिए राष्ट्रमंडल देशों के योगदान पर केंद्रित है. इसके अलावा प्रिंस चार्ल्स ने ग्लासगो के जॉर्ज स्क्वायर पर पुष्पांजलि अर्पित की.
प्रथम विश्व युद्ध के बारे में
प्रथम विश्व युद्ध (जिसे द ग्रेट वार भी कहते हैं) एक विश्व स्तर का युद्ध था जिसका केंद्र यूरोप था और यह 4 अगस्त 1914 शुरु हुआ था. यह युद्ध 11 नवंबर 1918 को खत्म हुआ. इस युद्ध में 135 देशों ने हिस्सा लिया और 15 मिलियन से अधिक लोग इसमें मारे गए.
इस युद्ध ने पूरी दुनिया की आर्थिक महाशक्तियों को जो दो विरोधी गठबंधनों में बंधे थे– मित्र राष्ट्र और जर्मनी एवं ऑस्ट्रिया– हंगरी की केंद्रीय शक्ति, को आकर्षित किया था.
मित्र राष्ट्रों में यूनाइटेड किंग्डम, फ्रांस और रुसी साम्राज्य था. इटली, जापान और संयुक्त राज्य भी मित्र राष्ट्रों में शामिल हो गए थे.
दूसरी तरफ थे, तुर्क साम्राज्य और जर्मनी का केंद्रीय शक्ति बुल्गारिया और ऑस्ट्रिया हंगरी. हालांकि इटली भी जर्मनी और ऑस्ट्रिया– हंगरी के साथ ट्रिपल एलायंस का सदस्य था, लेकिन वह केंद्रीय शक्ति (सेंट्रल पावर्स) के साथ नहीं जुड़ा क्योंकि ऑस्ट्रिया – हंगरी शर्तों के खिलाफ आक्रमक हो गए थे. ये गठबंधन फिर से पुनर्गठित किए गए और युद्ध में और अधिक देशों के शामिल होने के बाद इनका विस्तार हुआ.
प्रथम विश्व युद्ध में 70 मिलियन से भी अधिक सेना के जवानों (60 मिलियन यूरोपीय) ने भाग लिया था.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation