भारत ने गोवा राज्य में आयोजित लुसोफोनिया खेल 2014 में अंगोला को 77-70 से हरा कर पुरुष वर्ग में बास्केटबॉल का स्वर्ण पदक जीता. यह प्रतियोगिता 27 जनवरी 2014 को गोवा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गयी. मोजाम्बिक ने केप वेर्डे को 56-37 हरा कर कांस्य पदक जीता.
बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में
लुसोफोनिया खेलों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मोजाम्बिक ने अंगोला को 73-49 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता. भारतं ने महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता.
लुसोफोनिया खेल 2014 से संबंधित तथ्य
गोवा राज्य वर्ष 2014 में पुर्तगाली राष्ट्रमंडल खेल लुसोफोनिया की मेजबानी कर रहा है. इस प्रतियोगिता में 12 देश नौ खेलों के साथ शामिल है. यह खेल एथलेटिक्स, बीच वालीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, जूडो, टेबल टेनिस, ताईक्वानडो, वुशू, वालीबॉल है.
खेलों में शामिल होने वाले देशों में ब्राजील, अंगोला, केप वर्डे, पूर्वी तिमोर, गिनी बिसाऊ, मकाऊ (चीन), मोजाम्बिक, पुर्तगाल, साओ टोम एवं प्रिंसिपे, श्रीलंका और मेजबान देश गोवा (भारत) हैं.
पुर्तगाल ओलिंपिक समिति संघ (ACOLOP) ने आधिकारिक तौर पर खेल के माध्यम से सदस्यों के बीच एकता एवं सहयोग को बढ़ाने के लिए पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 8 जून 2004 को स्थापित किया गया.
पुर्तगाल ओलिंपिक समिति संघ 12 सदस्यों का एक गैर सरकारी संगठन है. इस संगठन को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने मंजूरी दे दी है.
पुर्तगाल ओलिंपिक समिति संघ के संस्थापक सदस्यों में राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के सदस्य अंगोला, ब्राजील, केप वेर्डे, गिनी बिसाऊ, मकाउ (चीन), मोजाम्बिक, पुर्तगाल, साओ टोम और प्रिंसिपे, पूर्वी तिमोर, गिनी है.
वर्ष 2006 में भारत और श्रीलंका सहयोगी सदस्य के रूप में पुर्तगाल ओलिंपिक समिति संघ में शामिल हो गए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation